• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, June 27, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

चीन में भूकंप के बाद पहाड़ों में फंस गया शख्स, 17 दिन बाद किया गया रेस्क्यू

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 23, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Earthquake In

Earthquake In बीजिंग। पहाड़ों में फंस गया शख्स: चीन में आए विनाशकारी भूकंप में 90 से ज्‍यादा लोग मारे गए और कई लोग अब भी लापता बताए गए। इस बीच एक शख्‍स जो भूकंप के बाद लापता हो गया था, जिसे अब 17 दिन बचा लिया गया है। ये किसी करिश्‍मे से कम नहीं है। ये शख्‍स 5 सितंबर से लापता था और परिवारवालों ने इसके जिंदा बचने की उम्‍मीद भी लगभग छोड़ दी थी। लेकिन कहते हैं न- जाको राखे साइयां मार सके न कोय! हालांकि, इस दौरान पहाड़ों में शख्‍स कैसे जिंदा रहा?

ये चमत्‍कार नहीं तो और क्‍या…!

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इस विनाशकारी भूकंप में अब तक 93 लोगों की मौत हो चुकी है। गान यू जो सिचुआन के वैनडोंग हाइड्रोपावर प्लांट के कर्मचारी हैं। बुधवार को उन्हें स्थानीय गांववालों ने जिंदा, लेकिन घायल अवस्था में पाया। चीन के सरकारी रेडियो सीएनआर ने इस घटना को करिश्‍मा बताया है। (Earthquake In)

चलते जा रहे थे, लेकिन पता नहीं जाना कहा है!

स्‍थानीय एजेंसी के मुताबिक, सिचुआन प्रांत के लोग इस दिन को शायद ही कभी भुला पाएंगे। गान 5 सितंबर को अपने साथी लुओ योंग के साथ ड्यूटी पर थे, तभी भूकंप के जोरदार झटकों से लोग सहम गए। भूकंप के दौरान बांध टूटने का खतरा था, जिससे भारी नुकसान हो सकता था। ऐसे में यू और लुओ घायल सहयोगियों की मदद और बांध टूटने से बचाने के लिए वहां रुक गए थे। स्थिति जब गंभीर हुई, तो उन्होंने पावर स्टेशन को छोड़कर निकलना चाहा। इस दौरान ये दोनों करीब 20 किलोमीटर पैदल चले। गान की आंखें कमजोर हैं और भूकंप के दौरान उनका चश्मा भी खो गया, ऐसे में उन्हें पहाड़ों पर रास्ता खोजने में दिक्कत आने लगी।

घास, बांस और पत्तों का एक बिस्तर बने सहारा

लुओ ने सीएनआर को बताया कि हमने अपने कपड़े उतार दिए और उन्हें पेड़ों पर पर लटका दिए, ताकि कोई उन्‍हें दूर से देख सके। इसके अलावा उन्‍होंने कई बार हाथ में कपड़ों को लेकर हिलाया, ताकि उनकी मौजूदगी का पता किसी को लग सके। लेकिन जब बहुत समय तक कोई मदद नहीं आई, तो इन्‍होंने एक निर्णय लिया। फैसला हुआ कि गान वहीं रुकेंगे और लुओ मदद की तलाश में आगे बढ़ेंगे। लुओ ने गान को घास, बांस और पत्तों का एक बिस्तर बनाने में मदद की और उसके पास कुछ जंगली फल और बांस के फूल छोड़ कर चला गया। (Earthquake In)

गान के अस्थायी ठिकाने को 11 सितंबर को खोजा गया, लेकिन

लुओ 7 सितंबर को मदद की तलाश में आगे बढ़ा था और लगभग 12 मील चलने के बाद 8 सितंबर को वह बचावदल के पास पहुंच गया। लुओ ने एक हेलीकॉप्टर को देखा और फिर आग जलाकर बचावदल का ध्‍यान अपनी ओर खींचा। वह भाग्‍यशाली था, जिसकी वजह से बचावदल उस तक पहुंच गया। अब समस्‍या को तलाशने की थी। गान के अस्थायी ठिकाने को 11 सितंबर को खोजा गया। लेकिन गान वहां पर नहीं थे। वहां केवल उनके कपड़े और पैरों के निशान मिले। बचाव दल को डर था कि गान तापमान गिरने के शिकार ना हो गये हों। इस सप्ताह की शुरुआत में स्थानीय किसान नी ताइगाओ पहाड़ की तलहटी में अपने गांव लौट आए जहां हाइड्रोपावर प्लांट स्थित है और गान के बारे में सुना। वह अपनी स्थानीय जानकारी का प्रयोग कर अगली सुबह गान की खोज में लग गए।

Tags: ChinaChina EarthquakeChina southwestGan Yu
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Chandigarh Yuva Dal

सांसद खैर का मेट्रो संबंधित उच्चस्तरीय मीटिंग से गैरहाजिर रहने पर चंडीगढ़ युवा दल का कटाक्ष यही है भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा चंडीगढ़ के वोटरों के प्रति उनका कितना प्रेम है यह तो सांसद के भाषण में ही पता लग जाता है : सुनील यादव

3 years ago
Environment

Environment को शुद्ध रखने में पेड़-पौधों की अह्म भूमिका : नरेश गुप्ता

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

BPTP

BPTP Ranks Among North India Top 3 Developers, Kabul Chawla Says Customer Confidence Remains the Company Greatest Strength

June 26, 2026
Medicine

As Substandard Medicine Alerts Rise Sharply, Medkart Pharmacy Promotes Radical Transparency

June 26, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)