ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, October 14, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home टेक्नोलॉजी

मैन+Hummel ने एल्जी के कंप्रेस्‍ड एयर सिस्‍टम से लागत में कटौती कर उत्‍पादन क्षमता बढ़ाई; सालाना 1.6 लाख डॉलर और 20 लाख किलोवाट घंटे बिजली की बचत

हर दिन थी डाउनटाइम की चिंता, अब एक अपग्रेड से बनी सफलता की पटकथा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 10, 2025
in टेक्नोलॉजी, व्यापार
0
Hummel

इंदौर, अप्रैल 2025: विभिन्‍न उद्योगों के लिए फिल्‍ट्रेशन सिस्‍टम बनाने वाली अग्रणी वैश्विक कंपनी, मैन+हमेल (Hummel) ने एल्जी इक्विपमेंट्स लिमिटेड (बीएसई: 522074 | एनएसई: एल्जीइक्विप) की अमेरिकी सब्सिडियरी पैटन्स इंक के सहयोग से अपने कंप्रेस्‍ड एयर सिस्‍टम को पूरी तरह से अपग्रेड कर लिया है। एल्जी के अत्याधुनिक एयर कंप्रेसर्स और ड्रायर्स से संचालित यह नई प्रणाली मैन+हमेल (Hummel) को न केवल उत्पादन दक्षता बढ़ाने में मदद कर रही है, बल्कि इसके जरिए कंपनी को हर साल 1.6 लाख डॉलर और 2 मिलियन किलोवाट घंटे ऊर्जा की बचत भी हो रही है। (Hummel)

मैन+हमेल (Hummel) ऑटोमोटिव, कृषि, निर्माण, डेटा सेंटर, ऊर्जा, खाद्य एवं पेय जैसे कई क्षेत्रों को सेवाएं प्रदान करती है। इसकी उत्पादन प्रक्रिया कंप्रेस्ड एयर और शुद्ध पानी पर बहुत अधिक निर्भर करती है। लेकिन पुरानी और बार-बार खराब होने वाली प्रणाली के चलते प्रतिदिन 20 से अधिक डाउनटाइम घटनाएं हो रही थीं और हर घंटे लगभग 30 गैलन दूषित पानी भी निकल रहा था, जिससे सालाना लाखों डॉलर की क्षति, उत्पाद देरी, संसाधनों की बर्बादी और आपूर्ति श्रृंखला में बाधाएं उत्पन्न हो रही थीं। मैन+हमेल (Hummel) में मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग के सीनियर मैनेजर स्टीवन ओवेन्स कहते हैं, “जब एक एयर सिस्टम फेल होता है, तो केवल उत्पादन नहीं रुकता, बल्कि पूरी सप्लाई चेन पर इसका असर पड़ता है, डिलीवरी में देरी होती है, मेंटनेंस लागत बढ़ती है और ग्राहकों के कामकाज पर भी असर पड़ता है।” (Hummel)

ये भी पड़े – डॉ. Ambedkar के विचार सामाजिक समरसता, समानता और न्याय की राह दिखाते हैं : संजय टंडन

कंपनी ने सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए पैटन्स के साथ साझेदारी की। इस अपग्रेड के लिए 12 हफ्तों का समय लगा और इस दौरान पैटन्स द्वारा रेंटल कंप्रेसर्स उपलब्ध कराए गए, जिससे कंपनी को 500,000 डॉलर की अतिरिक्त बचत हुई। नई प्रणाली में लगाए गए पांच एल्जी ईजी-160 रोटरी स्‍क्रू एयर कंप्रेसर्स में तीन फिक्‍स्‍ड स्‍पीड कंप्रेसर्स हैं, जो बेसलाइन एयर सप्लाई को बनाए रखते हैं और दो वैरिएबल फ्रीक्वेंसी ड्राइव (वीएफडी) आधारित हैं, जो मांग के अनुसार उत्पादन को समायोजित कर ऊर्जा बचत करते हैं। साथ ही, तीन उच्च प्रदर्शन वाले एल्जी एआर-2350 एयर ड्रायर्स लगाए गए हैं, जो अतिरिक्त नमी को हटाकर उपकरणों को नुकसान से बचाते हैं। (Hummel)

नए सिस्टम को एयरमैटिक्स स्‍मार्ट कंट्रोल सिस्‍टम से जोड़ा गया है, ताकि यह अपने आप संचालन करे और बिजली की खपत को कम कर सके। इसके साथ ही, नमी के संतुलन के लिए एयरमेट एयर रिसीवर वेट एवं ड्राय टैंक भी स्थापित किए गए। और इसके परिणाम तुरंत दिखाई दिए। स्टीवन कहते हैं, “ऐसा लग रहा था, मानो हमारे पास पूरी तरह नया प्‍लांट हो। पहले हम हर दिन एयर प्रेशर गिरने, फ्लो रेट कम होने और नमी की वजह से आई तकनीकी समस्याओं से जूझते थे। अब जब नया सिस्टम चालू हुआ, तो मानो एक बटन दबाते ही सब कुछ सुचारू हो गया। इतने वर्षों में पहली बार, पूरे प्‍लांट में स्थिर और भरोसेमंद कंप्रेस्ड एयर उपलब्ध हुई।” (Hummel)

ये भी पड़े – Ram नवमी विशेष: अभिनेत्री स्वाति शाह, ईशा पाठक और सिद्धि शर्मा ने साझा की श्रीराम के प्रति अपनी आस्था और जीवन से जुड़ी प्रेरणाएं

मैन+हमेल (Hummel) ने अपने एयर कंप्रेशन सिस्टम को आधुनिक तकनीक से अपग्रेड कर न केवल उत्पादन प्रक्रिया को सुचारू किया, बल्कि उत्पादों की गुणवत्ता को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। ओवरहॉल से पहले, हर घंटे लगभग 30 गैलन पानी एयर सिस्टम में पहुंच रहा था, जिससे सील, सिलेंडर और न्यूमैटिक टूल्स क्षतिग्रस्त हो रहे थे और असेंबली की गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी। चूंकि फिल्ट्रेशन के घटक हवा के दबाव से जांचे जाते हैं, इसलिए सिस्टम में प्रेशर के उतार-चढ़ाव से बार-बार गलत परिणाम, झूठे फेल्योर और अज्ञात रिसाव सामने आ रहे थे। इसका असर यह हुआ कि कई उत्पाद गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतर पा रहे थे और उन्हें या तो दोबारा बनाना पड़ता था या स्क्रैप करना पड़ता था। (Hummel)

स्टीवन ओवेन्स, सीनियर मैनेजर – मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग, मैन+हमेल, बताते हैं, “हम लगातार जाम हो रही लाइनों, खराब फिल्टर्स और गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतों का सामना कर रहे थे। हमारे उत्पाद अपेक्षित मानकों पर खरे नहीं उतर रहे थे। लेकिन अपग्रेड के बाद ये सारी समस्याएं एक झटके में खत्म हो गईं। अब हमें पूरे प्लांट में समान और भरोसेमंद एयर क्‍वालिटी मिल रही है, जिससे लगातार उच्च गुणवत्ता के उत्पाद तैयार हो रहे हैं।”उत्पादन प्रक्रिया के बेहतर होने और गुणवत्ता में आए सुधार से कंपनी को उत्पादन बढ़ाने और कोविड-19 के बाद के बैकलॉग को हटाने में भी सफलता मिली। महामारी के बाद मैन+हमेल के पास 60 लाख यूनिट्स का भारी बैकलॉग था, लेकिन एयर कंप्रेशन सिस्टम के ओवरहॉल के बाद कंपनी ने एक-एक कर काम तेजी से निपटाना शुरू कर दिया। (Hummel)

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अप ना नाम  बनाना चाहते है?

स्टीवन आगे कहते हैं, “फिल्ट्रेशन उत्पाद हमारे कई ग्राहकों के लिए मिशन क्रिटिकल होते हैं। इनमें जरा सी देरी ऑटोमोटिव, इंडस्ट्रियल और ऊर्जा क्षेत्र की संचालन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। उपकरणों का लगातार सुचारु रूप से चलना ही बैकलॉग हटाने की कुंजी था, और यही एल्गी के कंप्रेशन ओवरहॉल ने संभव बनाया। यह सिर्फ एक तकनीकी सुधार नहीं था, बल्कि इसने हमारे काम करने का तरीका ही बदल दिया।” इस परियोजना में पैटन्स ने मैन+हमेल (Hummel) को क्षेत्रीय बिजली कंपनी ड्यूक एनर्जी के रिबेट प्रोग्राम का लाभ उठाने में भी मदद की। ऊर्जा की बचत को दस्तावेज़ित और प्रमाणित करने के लिए तकनीकी मूल्यांकन, डेटा संग्रह, कंप्रेसर की परफॉर्मेंस जांच, ऊर्जा लोड में कमी और हीट रिकवरी का विस्तृत विश्लेषण किया गया। इस प्रक्रिया में पैटन्स, मैन+हमेल और एक बाहरी इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी के साथ कई दौर की बैठकें हुईं। सभी तकनीकी मूल्यांकन और दस्तावेज़ीकरण के बाद, मैन+हमेल को ड्यूक एनर्जी से 300,000 डॉलर की रिबेट राशि प्राप्त हुई। पैटन्स के सिस्टम विशेषज्ञ ट्रे कार्टर ने कहा, “हमने केवल एक साधारण रिबेट स्वीकार नहीं किया, बल्कि हर छोटी-बड़ी बचत को सही ढंग से दर्ज करवाने के लिए बारीकी से काम किया। हमने इस प्रोजेक्ट से हर संभव लाभ उठाया, और उसका फल भी मिला।” (Hummel)

Tags: air systemcompressed airElectricitylgMann+Hummelproduction capacity
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Today’s Horoscope 29th August 2023

Today’s Horoscope 29th August 2023 | आज का राशि फल दिनांक 29 अगस्त 2023

3 years ago
Happy Birthday Alia Bhatt

Happy Birthday Alia Bhatt: आलिया भट्ट आज मना रही अपना 30वा जन्मदिन, जाने आलिया से जुडी कुछ अहम बाते|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

ASICS Deepens Chennai Market Presence Through partnership with Freshworks Chennai Marathon, Launches ASICS Running Club

ASICS Deepens Chennai Market Presence Through partnership with Freshworks Chennai Marathon, Launches ASICS Running Club

October 13, 2026
Chitkara University Hosts WECON 2026, Bringing Global Perspectives on AI for Societal and Industrial Transformation

Chitkara University Hosts WECON 2026, Bringing Global Perspectives on AI for Societal and Industrial Transformation

October 13, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In