• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, May 28, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य चंडीगढ़

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने मधुबन करनाल में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा को नशामुक्त (Drug Free) बनाने के लिये राज्य कार्य योजना ’’मिशन ड्रग फ्री हरियाणा’’ का किया विधिवत शुभारंभ

नशे के खिलाफ लंबी लड़ाई है और सरकार के साथ-साथ समाज को भी आना होगा आगे

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 26, 2022
in चंडीगढ़, हरियाणा
0
Drug Free

पंचकूला, 26 जून- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध (Drug Free) दिवस के अवसर पर मधुबन करनाल में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा को नशामुक्त बनाने के लिये राज्य कार्य योजना ’’मिशन ड्रग फ्री हरियाणा’’ का विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिलों में आॅन लाईन माध्यम से किया गया, जिसमें पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्कूल, काॅलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि आज हरियाणा के लिये ऐतिहासिक दिन है जब अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर ’’मिशन ड्रग फ्री हरियाणा’’ लांच किया गया है। इस अवसर पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को शुभकामनायें देते हुये श्री मनोहर लाल ने कहा कि नशे  (Drug Free) में संलिप्त लोगों से ज्यादा नशे की सप्लाई करने वाले अपराधी है और उन्हें जितनी कड़ी से कड़ी सजा दी जायें, उतनी कम है।
उन्होंने कहा कि नशा एक अभिशाप है और यह एक परिवार ही नहीं बल्कि पूरी पीढ़ीयों को खत्म कर देता है। श्री मनोहर लाल ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई एक लंबी लड़ाई है और इस लड़ाई को जीतने के लिये सरकार के साथ साथ समाज को भी आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी गैर सरकारी संगठन इस दिशा में आगे आता है तो सरकार द्वारा उसकी हर संभव सहायता की जायेगी। उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम के लिये सख्ती अपनाने के साथ साथ जागरूकता फैलाने की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा व्यक्ति जो अनजाने में नशे की गिरफ्त में फस गया है, उसका पुनर्वास करना भी हमारा दायित्व है ताकि नशे से दूर होकर वह एक खुशहाल जिंदगी जी सके।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

श्री मनोहर लाल ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हरियाणा में खेलो के नाते एक बेहतर वातावरण हैं और यहां के खिलाड़ी विश्व में हरियाणा का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को खेलों में लगाकर हम उन्हें नशे (Drug Free) से दूर रख सकते है। राज्य सरकार द्वारा खेलो में राष्ट्र व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के साथ साथ सरकारी नौकरी भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाती है। पूर्व में जो बच्चे शिक्षा से विमुख हो गये थे वह पुनः विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे है। उन्होंने कहा कि हरियाणा धीरे धीरे धाकड़ हरियाणा बन रहा है।

ये भी पड़े –विधानसभा (Vidhan Sabha) अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने श्री माता मनसा देवी सिंह द्वार, एमडीसी सेक्टर-5 से गुरुद्वारा कूहनी साहिब तक मैगा ट्री प्लांटेशन ड्राईव का पौधा रोपण कर किया शुभारंभ

पंचकूला में जिला स्तरीय कार्यक्रम में नशे (Drug Free) के खिलाफ सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली शपथ-

इस अवसर पर पंचकूला के लघु सचिवालय के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से मुख्यमंत्री के संबोधन को देखा और सुना। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने सभी को नशे के विरूद्ध शपथ भी दिलाई। उन्होंने शपथ दिलाई कि *’’मैं प्रण करता हूं कि अपने जीवन में किसी भी प्रकार का नशा नहीं करूंगा और अन्य लोगों को भी नशा ना करने के लिये प्रेरित करूंगा। यदि कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करता है अथवा कोई व्यक्ति नशा छोड़ना चाहता है तो इसकी सूचना हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हैल्प लाईन नंबर 9050891508 पर दूंगा।’’ *
इस अवसर अतिरिक्त उपायुक्त मनीता मलिक, एसडीएम ऋचा राठी, नगराधीश गौरव चैहान, पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र पाल सिंह, एसीपी मुकेश कुमार, एसीपी विजय नेहरा, एसीपी किशोरी लाल, एसीपी राजकुमार रंगा सहित पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags: Drug FReeManohar LalMission Drug Free HaryanaSTate ACtion Plan
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

MAHE

MAHE to Host the WHS Academic Alliance and the Lancet Commission on Academic Responsibility in Dubai and a Global Health Summit in Manipal

4 months ago
dead-bodies-of-6-people

उदयपुर में एक ही परिवार के 6 लोगो की मिली लाश, मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Max Fashion Celebrates 20 Years with Max Kids Festival Inspired by Disney and Pixar's Toy Story 5

Max Fashion Celebrates 20 Years with Max Kids Festival Inspired by Disney and Pixar's Toy Story 5

May 27, 2026
ICCPL Group Eyes to Cross Over 7,000 Real Estate Marketing Campaigns by FY 2026–27

ICCPL Group Eyes to Cross Over 7,000 Real Estate Marketing Campaigns by FY 2026–27

May 27, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)