ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 25, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

पुलिस की हिरासत में मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी, आरोपी का विवादों से रहा है गहरा नाता

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 4, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
मास्टरमाइंड

कानपुर। परेड में नई सड़क पर जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में मास्टरमाइंड बताया जा रहा हयात जफर हाशमी और उसके चार प्रमुख साथियों को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। वह बवाल के बाद से फरार हो गया था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। हयात और उसके साथी लखनऊ में एक यूट्यूब चैनल के कार्यालय में छिपे थे। सटीक सूचना के आधार पर कानपुर कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब हयात के पीएफआइ से कनेक्शन की तलाश कर रही है।

कानपुर का मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी मौलाना मोहम्मद अली (एमएमए) जौहर फैंस एसोसिएशन का अध्यक्ष है और पहले भी माहौल बिगाड़ने के प्रयास में उसका नाम आ चुका है। शहर में बीते वर्षों में हुए उपद्रव के बाद उसका नाम सामने आया था। कानपुर में बवाल से पहले भी उसने लोगों को जोड़ने के लिए तैयारी की थी। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के बाद से वह फरार हो गया था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

शनिवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने जौहर फैंस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस की अबतक की जांच में सामने आया है कि हयात और उसके साथियों ने ही उपद्रव की साजिश रची थी। उपद्रव के बाद ये सभी लखनऊ के एक यूट्यूब चैनल के कार्यालय में जाकर छिप गए थे। सटीक सूचना मिलने पर पुलिस ने लखनऊ से उन्हें पकड़ा है। उनके 6 मोबाइल और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिले हैं।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि पिछले दिनों मणिपुर और पश्चिम बंगाल में भाजपा नेत्री के बयान पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआइ) की ओर से बंद का आह्वान किया गया था, उसी तारीख को कानपुर में भी बंद के लिए आह्नवान  किया गया। इस आधार पर पुलिस जांच कर रही है कि हयात जफर हाशमी का कनेक्शन कहीं पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से तो नहीं है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद शहर में बवाल की जांच में पुलिस को पीएफआई का कनेक्शन मिला था। पीएफआई के पांच कार्यकर्ता भी गिरफ्तार किए गए थे। उनकी डिटेल भी निकलवाई जा रही है ताकि उनसे हयात जफर हाशमी के संबंधों की जानकारी की जा सके। पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस प्रकरण में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। हयात को शनिवार को अदालत में पेश करके पुलिस पूछताछ के लिए उसका रिमांड लेगी।

मां-बेटी को आग लगने के लिए उकसाया था : कुछ साल पहले मास्टरमाइंड हयात ने मकान खाली कराने के लिए मां और बहन को उकसाकर डीएम कार्यालय भेजा था, जहां उसके कहने पर मां-बेटी ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। दोनों को गंभीर हालत में एलएलआर अस्पताल लाया गया था। उपचार के दौरान मां-बेटी की मौत हो गई थी।

राशन कोटे की दुकान चलाता है हयात :  हयात जफर हाशमी घर पर राशन कोटे की दुकान चलाता है और इंटरनेट मीडिया के सोशल प्लेटफार्म पर सक्रिय रहता है। बीते वर्षों में कानपुर में एनआरसी और सीएए को लेकर बवाल में भी उसकी भूमिका सामने आई थी। 21 अक्टूबर को उसने मूलगंज से मेस्टन रोड, शिवाला बाजार, रामनारायण बाजार होते हुए फूलबाग तक जुलूस ए मोहम्मदी निकाला था, जिसमें उसपर मुकदमा भी दर्ज हुआ था।

Tags: Kanpur Clash UpdateKanpur Parade newsKanpur Parade news todaykanpur-city-crimenewsparade kanpurParade newsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Fraud

धर्म परिवर्तन करके विदेश भेजनें का झांसा देकर 40 लाख रुपये की ठगी में आरोपी काबू, 2 दिन पुलिस रिमांड पर।

3 years ago
Film Festival

सिनेमाई भव्यता : जागरण फिल्म फेस्टिवल (Film Festival) अपने बहु-शहरीय सफर पर

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

October 24, 2026
L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

October 24, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In