ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, October 13, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

215 करोड़ की GST चोरी करने वाला मास्टरमाइंड लखनऊ से गिरफ्तार, जानिए कैसे होता था पूरा ‘खेल’

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 1, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
GST

लखनऊ। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) की आनलाइन पंजीयन प्रणाली में सेंध लगाकर बोगस कंपनियों के सहारे करोड़ों की टैक्स चोरी करने वाला साइबर अपराधी संजय सिंह यादव लखनऊ के साइबर क्राइम थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

उसके सहित अन्य फर्मों के नाम पर कुल 37 खातों में 215 करोड़ रुपये का लेनदेन पाया गया है। वहीं, मेरठ में भी 650 फर्मों के माध्यम से 1700 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का प्रकरण सामने आया है, जिसमें अभियुक्त संजय के साथ ही उसके दिल्ली निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रदीप कुमार की संलिप्तता पाई गई है। अब विवेचना में प्रवर्तन निदेशालय और वाणिज्य कर विभाग की भी सहायता ली जाएगी।

कुछ समय से साइबर क्राइम से संबंधित फर्जी व्यावसायिक फर्म बनाकर जीएसटी(GST) चोरी करने वाले गैंग के सदस्यों के लखनऊ से लेकर नोएडा और दिल्ली तक सक्रिय होने की सूचना साइबर पुलिस को मिल रही थी। अगस्त, 2019 में वादी विशाल कश्यप ने तथाकथित राशिद सिद्दीकी के खिलाफ अमीनाबाद थाना और अक्टूबर, 2020 में वादी अजीम इकबाल ने पीजीआइ थाने में आइटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज कराया।

दोनों मुकदमों में फर्जी कंपनियों द्वारा फर्जी लेनदेन और करोड़ों रुपये की जीएसटी(GST) चोरी दर्शाई गई। प्रारंभिक जांच के इन मुकदमों की विवेचना साइबर क्राइम थाना को सौंप दी गई। साइबर पुलिस ने बुधवार को अपराध में लिप्त उन्नाव निवासी संजय सिंह यादव को घटना में उपयोग किए गए मोबाइल सहित लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, संजय ने किसी तरह ई-वे बिल प्राप्त कर लिए। फिर जीएसटी की आनलाइन पंजीयन प्रणाली में सेंध लगाई। बोगस कंपनी बनाकर फर्जी क्रय-विक्रय दर्शाकर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी कर ली।

जांच करने पर कंपनी का कोई भौतिक अस्तित्व नहीं मिला। विवेचना में संजय ङ्क्षसह यादव के नाम व अन्य फर्म के नाम पर कुल 37 खातों के प्रयोग की जानकारी सामने आई। इन खातों में 215 करोड़ रुपये का लेनदेन पाया गया। पुलिस का कहना है कि संजय ने अपनी पत्नी के नाम पर इम्पॉर्टी सेल नाम की कंपनी बना रखी है, जिसके दिल्ली में स्टोर हैं। संजय की पत्नी के नाम पर दिल्ली में फ्लैट और लखनऊ में मकान है।

इस घटना में प्रयोग की गई फर्मों के अतिरिक्त अन्य 650 फर्मों के संबंध में मेरठ जीएसटी विभाग द्वारा 1700 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का प्रकरण भी दर्ज कराया जा चुका है। वह चोरी भी अभियुक्त संजय सिंह यादव और उसके साथी चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रदीप कुमार द्वारा की गई। सरकार राजस्व चोरी की इस घटना की आगे जांच के लिए पुलिस प्रवर्तन निदेशालय और वाणिज्य कर विभाग की मदद भी लेगी।

यह है गिरफ्तार करने वाली टीम : साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक मो. मुस्लिम खां, उपनिरीक्षक गुलाम हुसैन, मुख्य आरक्षी संतोष कुमार तिवारी, आरक्षी धनिश यादव, संजय कसौधन, सौरभ गंगवार और प्रशांत शुक्ला।

Tags: Cyber Crimecyber fraud gangGST evasionlucknow-city-crimenewsSanjay Singh Yadav arrestedstateUP Police
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

E-learning

ई-अधिगम पर डाइट में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर किया गया आयोजित|

3 years ago
Zilla Parishad

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने जिला परिषद व पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों, सरपंचों व पंचों को दिलाई स्वच्छता शपथ|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Crompton

Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

September 13, 2026
PayU

PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

September 13, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In