ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, November 4, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

Media लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, मतदान के लिए आमजन को करें प्रेरित : उपायुक्त

चुनाव घोषणा के साथ चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू, 25 मई को मतदान व 4 जून को होगी मतगणना

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 20, 2024
in हरियाणा
0
Media

लोकतांत्रिक प्रणाली में मीडिया (Media) का महत्वपूर्ण योगदान होता है, इसलिए चुनाव के दौरान मीडिया की भूमिका और भी अहम हो जाती है। मीडिया को प्रजातंत्र में चौथा स्तंभ कहा गया है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता की भागीदारी जरुरी है। मीडिया आमजन को प्रेरित करें कि मतदाता चुनाव के दिन अपने घरों से बाहर निकलकर अधिक से अधिक मतदान करें। यह बात जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आर.के सिंह ने सोमवार को लघुसचिवालय स्थित बैठक कक्ष में चुनाव तैयारियों को लेकर प्रेसवार्ता के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने लोकसभा आमचुनाव को लेकर सिरसा लोकसभा क्षेत्र में प्रशासन की ओर से की गई चुनावी तैयारियों बारे जानकारी दी।

मीडिया आमजन को मतदान के लिए करें प्रेरित :
जिला निर्वाचन अधिकारी आर.के सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान मीडिया की अहम भूमिका होती है। लोगों तक प्रशासन बात पहुंचाने, आमजन की राय जानने व उनको प्रेरित करने के लिए मीडिया महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रशासन की ओर से मीडिया से अपेक्षा रहेगी कि वे लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें और नागरिकों को अफवाहों से दूर रहने के लिए जागरुक करें। चुनाव से जुड़ी किसी प्रकार की गतिविधि या आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना होती है, तो उस बारे भी मीडिया प्रशासन को अवगत करवाएं

ये भी पड़े– Elections के मद्देनजर लाइसेंस धारकों को अपने हथियार शीघ्र अति शीघ्र जमा करवाने होगें, नही तो होगी, कानूनी कार्रवाई—-पुलिस अधीक्षक

चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों पर रहेगी प्रशासन की कड़ी नजर :

उपायुक्त ने बताया कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र में पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गई है। जिला में विधानसभा क्षेत्र के अनुरुप एआरओ व अन्य संबंधित अधिकारियों की डयूटियां लगाइ गइ हैं। इसके साथ-साथ चुनाव से जुड़े कार्यों के लिए टीमों का गठन किया गया है, जिन्हें अलग-अलग जिम्मेवारियां सौंपी गई है। कहीं पर भी चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होती है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा सभी अधिकारियों को ये निर्देश भी दिए गए हैं कि वो अपने-अपने क्षेत्र में नाकों व बूथों व्यक्तिगत तौर से निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी मतदाता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। (Media)

प्रत्याशी चुनाव में 95 लाख रुपए कर सकेगा खर्च :
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी 95 लाख रुपए तक खर्च कर सकता है। इसके लिए प्रत्याशी को खर्च रजिस्टर लगाना अनिवार्य है। निर्धारित राशि से अधिक खर्च पाया जाता है, तो आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना के तहत संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

प्रिंट, इलैक्ट्रोनिक व सोशल मीडिया पर पेड न्यूज पर रहेगी नजर :
उपायुक्त आर.के सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान पिं्रट, इलैक्ट्रोनिक व सोशल मीडिया (Media) पर निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए टीम गठित की गई है, जोकि इन सब पर निगरानी रखते हुए पेड न्यूज बारे रिपोर्ट देंगी। कहीं पर पेड न्यूज पाई जाती है, तो उसका खर्च संबंधित प्रत्याशी के खर्च में जोड़ा जाएगा।

85 वर्ष आयु व दिव्यांगजन को घर से वोट करने की मिलेगी सुविधा :
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग की हिदायत के तहत 85 वर्ष आयु तक के बुजुर्ग मतदाता व दिव्यागजन को घर से वोट डाले जाने की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए संबंधित मतदाता को अपनी अनुमति देनी होगी। उन्होंने कहा कि बीएलओ घर जाकर ऐसे मतदाताओं का मतदान करवाएंगे। एक बार अनुमति देने पर संबंधित मतदाता बूथ पर जाकर अपना मतदान नहीं कर सकेगा।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

मतदान केंद्रों पर मतदाता के लिए रहेंगी आवश्यक सुविधाएं :
मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। बूथों पर पेयजल, शौचालय व छाया की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग व दिव्यांग के लिए रैंप व व्हील चेयर की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। (Media)

सिरसा लोकसभा क्षेत्र में अब तक 19 लाख 24 हजार 244 मतदाता हुए पंजीकृत :
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल नौ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें सिरसा में पांच, फतेहाबाद की तीन व जींद का एक विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। अब तक सिरसा लोकसभा क्षेत्र में 19 लाख 24 हजार 244 मतदाता पंजीकृत हुए हैं।

Tags: DemocracyDeputy CommissionerHaryanaMedia
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Today’s Horoscope 9th December

Today’s Horoscope 9th December 2023 |आज का राशि फल दिनांक 9 दिसंबर २०२३

3 years ago
Blood Donation

मार्केट सेक्टर 11 पंचकूला में 31 डोनर्स ने किया रक्तदान (Blood Donation)

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

BANK OF AMERICA

THE SUSTAINABLE MARKETS INITIATIVE AND BANK OF AMERICA LAUNCH THE LIGHTHOUSE INITIATIVE TO INVEST IN NATURE & BIODIVERSITY, MANAGED BY EURAZEO

November 3, 2026

Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

November 3, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In