ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, October 27, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

Panchkula: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खनगवाल की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हुई बैठक|

10 फरवरी, 2023 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खनगवाल की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार में जिला टास्क फोर्स के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक हुई।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 3, 2023
in हरियाणा
0
Varsha

पंचकूला – 10 फरवरी, 2023 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों को लेकर (Varsha) अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खनगवाल की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार में जिला टास्क फोर्स के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक हुई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला को कृमि मुक्ति के लिए बच्चों को पेट के कीड़ों की दवाई व आयरन की गोलियां बंटवाने के संबंधित अधिकरियों को दिशा-निर्देश दिये।

राष्ट्र कृमि मुक्ति व अनीमिया की नोडल अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डाॅ शिवानी ने विस्तार से अतिरिक्त उपायुक्त एवं सभी संबंधित विभागोें के अधिकारियों व (Varsha) कर्मचारियों को इन बीमारियो के बारे में बताया। उन्होंने कृमि व अनीमिया के लक्षणों में पेट में कीड़े होना और चक्कर आना, थकान, कम उर्जा, जल्दी-जल्दी बीमार होना, रोग प्रतिरोधक क्षमता का कम होना, खेल व पढने में आलस्य, इत्यादि बताए।

ये भी पड़े – ड्रामा क्वीन Rakhi Sawant ने अपने निकाह के बाद किए चौकाने वाले राज़ का किया खुलासा, बोली- आदिल ने किया मेरा इस्तेमाल|

उन्होंने आयरन व फाॅलिक ऐसिड की खुराक लेने के बाद उनके फायदों के बारे में बताया। इससे एचबी की सही मात्रा, रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढोतरी, एकाग्रता और अच्छी याददाश्त, साॅलिड बाॅडी और दुरूस्त दीमाग होता है। उन्होंने आईएफए की गोलियां खाली पेट न खाने की भी सलाह दी। (Varsha) उन्होंने यह भी बताया कि निजी स्कूलों व कई सरकारी स्कूलों में बच्चों के अभिभावक उन्हें पेट के कीड़े की गोलियां व आयरन व फाॅलिक एसिड की गोलियां देने से मना करते हैं इसलिए ये गोलियां सभी स्कूलों में सही ढंग से वितरित नहीं हो पाती हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त ने सरकारी व निजी स्कूलों के प्रिसीपल व अध्यापकों को बताया कि वे बच्चों के अभिभावकों को इन बीमारियों के दुष्प्रभाव के बारे में बताएं और उनकी सहमति लें। (Varsha) उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 5 से 19 वर्ष तक के स्कूल जाने वाले बच्चों को कृमि नियंत्रण दवाई एलबेंडाजोल की गोलियां खिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को दवाई को चबा-चबा कर खाने की सलाह दें। उन्होंने कहा कि बच्चों को ये गोलियां यदि संभव हो तो अभिभावकों के सामने ही खिलाई जाएं।

उन्होंने बच्चों को अनीमिया से बचाने के लिए आयरन और फाॅलिक एसिड की खुराक अध्यापकों को अपनी निगरानी में खिलाने को भी कहा। उन्होंने कहा कि इन बीमारियों की रोकथाम के लिए अपने घर व आस-पास सफाई को प्राथमिकता दें। अपने रोजमर्राह के भोजन में पोष्टिक आहार लें। (Varsha) उन्होंने कहा कि कक्षा 1 से 5वीं तक पढने वाले बच्चों को आईएफए की गुलाबी गोली 6वीं से 12वीं तक पढने वाले सभी बच्चों को आईएफए की नीली गोली सप्ताह में एक बार मिड-डे-मील या दोपहर के खाने के बाद खिलाने के लिए कहा ताकि बच्चों को इस बीमारी से बचाया जा सके।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इमुनाईजेशन अधिकारी डाॅ. मीनू सासन ने बताया कि खसरा/जर्मन खसरा नामक बीमारी को पूर्ण रूप से खतम करने के लिए भारत सरकार से 2023 तक का लक्षय निर्धारित किया है, जिसके लिए जिला में बच्चों को 95 प्रतिशत से अधिक पहली व दूसरी खुराक पिलाई जानी है। उन्होंने कहा कि बच्चे को 9 महीने व डेढ साल की आयु में एमआर-1 और एमआर-2 वैक्सीनेशन जरूर करवाएं चाहिए ताकि इस बीमारी से बच्चों को बचाया जा सके।

इस अवसर पर एसएमओ कालका डाॅ. राजीव नरवाल, एसएमओ पिंजौर डाॅ. राजेश ख्यालिया, एचएमओ रायपुररानी डाॅ. शिल्पा, बीईओ रायपुररानी पूनम गुप्ता, बीईओ बरवाला, (Varsha) एएमओ डाॅ. विधि सिंगला, डाॅ. संजीव गांधी, डाॅ. बिंदु बंसल, जिला के विभिन्न सरकारी व प्राईवेट स्कूलो के प्राचार्य व अध्यापकों, डब्ल्यूसीडी की डीपीओ बलजीत कौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

Tags: Additional DC Varsha KhanagwalChandigarh tricity News By NavTimes न्यूज़Deputy Civil Surgeon Dr. ShivaniHaryanaNational Deworming DayNavtimesNavtimes न्यूज़Nodal OfficerNTN newsPanchkula
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Saket court

आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया की बड़ी मुश्किलें, साकेत कोर्ट ने बढ़ाई 1 जून तक की न्यायिक हिरासत|

3 years ago
बीमा

अर्ध-शहरी और ग्रामीण भारत के लोगों तक बीमा को आसानी से पहुँचाने के लक्ष्य के तहत पीएनबी मेटलाइफ ने शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ की साझेदारी

10 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Manipal University Jaipur Hosts 12th Manipal Ranka International Moot Court Competition

Manipal University Jaipur Hosts 12th Manipal Ranka International Moot Court Competition

October 26, 2026
Duroflex Unveils Great Comfort Fest with Hampers Worth up to Rs. 24,996 and Gold Vouchers up to Rs. 30,000

Duroflex Unveils Great Comfort Fest with Hampers Worth up to Rs. 24,996 and Gold Vouchers up to Rs. 30,000

October 26, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In