ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 18, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

शहर को साफ-सुथरा रखने में सामाजिक संस्थाएँ दे सहयोग-डॉ. अतर सिंह बेगू रोड़ पर नगर परिषद ने चलाया महासफाई अभियान (Mega Cleaning Campaign)

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 7, 2023
in हरियाणा
0
Mega Cleaning Campaign

सिरसा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. अतर सिंह खनगवाल ने बुधवार को सविंधान निर्माता बाबा भीम राव अम्बेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर बेगू रोड स्थित कीर्ति नगर पुलिस चौकी के पास शाह सतनाम सिंह चौक से महासफाई अभियान की शुरुआत की और शहरवासियों को शहर को साफ सुथरा रखने का संदेश दिया। महा सफाई अभियान (Mega Cleaning Campaign) की शुरुआत वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वेद बैनीवाल और वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. आत्म प्रकाश मेहरा ने झाड़ू लगाकर की। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह ने कहा कि नगर परिषद की ओर से शहर को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य  से महा सफाई अभियान की शुरुआत की गई है।

सफाई अभियान के तहत कार्यकारी अधिकारी ने खुद झाड़ू लगाकर शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। उन्होंने सभी समाजसेवी और सामाजिक संगठनों से भी आग्रह किया है कि वह अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए शहर को साफ सुथरा रखने में अपना सहयोग दें। कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि महा सफाई अभियान के तहत शहर को अलग-अलग  भागों में बाँटकर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

 ये भी पड़े– नप के भ्रष्ट अधिकारियों ने की भ्रष्टाचार की इंतेहा: राजन मेहता (Rajan Mehta)

नगर परिषद की ओर से सफाई कर्मचारियों की अलग-अलग टीम बनाकर शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद की ओर से निरंतर सफाई अभियान चलता रहेगा। शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए घरों से डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जिस भी वार्ड या बाजार में कूड़ा उठाने वाला वाहन नहीं पहुंचता तो वह उसकी शिकायत टोल फ्री नंबर पर अवश्य दें। (Mega Cleaning Campaign)

कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि नगर परिषद की तरफ से शहर में कूड़ा संबंधित शिकायतों के निपटान के लिए टोल फ्री नंबर 1800 2085654 जारी किया गया है। टोल फ्री नंबर पर सफाई से संबंधित शिकायत दर्ज करवाने के बाद नगर परिषद की ओर से सफाई समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा। टोल फ्री नंबर पर कर्मचारी की नियुक्ति की गई है जो सफाई से संबंधित शिकायत को रजिस्टर में दर्ज करेगा और इसका समाधान करवाएगा।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि नगर परिषद द्वारा शहर के विभिन्न  चौकों की सुध लेने के बाद अब शहर के पार्कों की सुध ली जाएगी। इसी कड़ी में शहर के विभिन्न पार्कों को विकसित करने के लिए सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में शहर के सभी पार्क साफ-सुथरे नजर आएंगे। उन्होनें बताया कि शहर साफ सुथरा हो यही नगर परिषद का मुख्य उद्देश्य है। (Mega Cleaning Campaign)

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे शहर को साफ-साफ रखने में अपना अमूल्य योगदान नगर परिषद को दें। इस अवसर पर मुख्य सफाई निरीक्षक जयवीर सिंह, सफाई निरीक्षक प्रवीण कुमार शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी, नगर पार्षद जशन इंसां, नगर पार्षद नारायण पाल सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: Atar Singh Begu RoadDr. Municipal CouncilHaryanaLaunchMega Cleaning Campaignsocial organizations
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Government

Government को कर्मचारियों की अनदेखी पड़ेगी भारी: मनमोहन समोरा

2 years ago
Today’s Horoscope 17th October 2022

Today’s Horoscope 17th October 2022 | आज का राशि फल दिनांक 17 अक्टूबर 2022

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

"Hong Kong Wine & Dine Festival" Returns with Global Flavours, Celebrity Chefs and Exclusive Dining Experiences

"Hong Kong Wine & Dine Festival" Returns with Global Flavours, Celebrity Chefs and Exclusive Dining Experiences

October 17, 2026
"Hong Kong Wine & Dine Festival" Returns with Global Flavours, Celebrity Chefs and Exclusive Dining Experiences

"Hong Kong Wine & Dine Festival" Returns with Global Flavours, Celebrity Chefs and Exclusive Dining Experiences

October 17, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In