• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, June 19, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य

यूपी सरकार में मंत्री दिनेश खटीक ने दिया इस्तीफा? इस वजह से बताए जा रहे नाराज

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 20, 2022
in राज्य
0
दिनेश खटीक

लखनऊ। दिनेश खटीक: उत्तर प्रदेश में तबादलों में जमकर हुई गड़बड़ियों को लेकर कुछ विभागों में खलबली मची है और इस बीच जलशक्ति विभाग में अंदरखाने मची खींचतान की बात भी सामने आ रही है। योगी सरकार के जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक द्वारा इस्तीफा दिए जाने की चर्चा है। बताया गया है कि वह विभागीय अफसरों द्वारा उपेक्षा किए जाने से नाराज थे। वरिष्ठ मंत्री के साथ अधिकारों के टकराव की बात भी कही जा रही है।

मेरठ की हस्तिनापुर सीट से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए दिनेश खटीक को योगी सरकार 1.0 की तरह ही इस सरकार में भी राज्यमंत्री बनाया गया। उन्हें कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ जलशक्ति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। मंगलवार शाम को इंटरनेट मीडिया और चैनलों पर दिनेश खटीक द्वारा त्याग-पत्र सौंपे जाने की खबर सुर्खियां बन गई।

सूत्रों के अनुसार, वह अधिकारियों द्वारा बात न सुने जाने से नाराज हैं। साथियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में मंत्री को फोन किया गया, लेकिन मोबाइल स्विच आफ था। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इस्तीफे की पुष्टि नहीं की गई और स्वतंत्र देव सिंह ने भी ऐसी किसी जानकारी से स्पष्ट इन्कार कर दिया।

हालांकि, दोपहर में जब सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों के साथ बैठक की तो उसमें भी खटीक नहीं दिखे। पता चला है कि सोमवार को राजधानी के किसान भवन में ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बैठक की। उसमें राज्यमंत्री खटीक पहुंचे तो थे, लेकिन बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए। चर्चा है कि तबादलों को लेकर भी कुछ खींचतान हुई थी, जिसमें उनकी बात नहीं मानी गई।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने मेरठ के गंगानगर में टेंट व्यवसायी के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट के मामले में दिनेश खटीक थाने पहुंचे थे। वहां इंस्पेक्टर के साथ उनका विवाद हुआ। अपने साथ बदसलूकी का आरोप लगाते हुए मंत्री ने इस्तीफे की घोषणा कर दी और अपने सुरक्षा कर्मियों को भी लौटा दिया था। हालांकि, बाद में उच्च स्तर से हस्तक्षेप के बाद मामला रफादफा हुआ। खटीक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के दलित नेता हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं।

Tags: Dinesh Khatikdinesh khatik resignsJal Shakti Departmentlucknow-city-politicsMinister of State Dinesh Khatiknewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Healthy & Glowing

Home Remedies: अगर आपके चेहरे पर भी है दाग-धब्बे व झुर्रिया तो रात में सोने से पहले चेहरे लगाएं ये खास तेल, बना देगा आपके चेहरे को ग्लोइंग स्किन|

3 years ago
Cabin Crew

Air India Flight: दिल्ली से लंदन की ओर जा रही फ्लाइट में केबिन क्रू से बदसलूकी करने वाले को हिरासत में लिया गया|  

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Mumbai

Global RB Superstar Trey Songz live in Mumbai for an Exclusive ICONiQ White Night

June 19, 2026
Kapiva

Kapiva Enters Clinical Care with Ayurveda Clinics, Building Adherence-led Treatment Models

June 19, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)