• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, July 22, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

मंत्री रामदास अठावले बोले- महाराष्ट्र में जल्द बनने जा रही भाजपा की सरकार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 22, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
रामदास अठावले

कानपुर। मंत्री रामदास अठावले: महाराष्ट्र में जल्द ही सत्ता परिवर्तन होने वाला है। शिवसेना के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 35 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। भाजपा वहां सरकार बनाने जा रही है। मंगलवार को सर्किट हाउस में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भारत सरकार रामदास अठावले ने पत्रकार वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल में महाराष्ट्र में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। बाला साहब ठाकरे ने जिंदगी भर कांग्रेस का विरोध किया था। 2013 में मैं बालाकान साहब से मिला था तब उन्होंने कहा था कि शिव शक्ति के साथ भीम शक्ति मिल जाए तो सरकार हमारी होगी। कुछ वैचारिक मतभेद थे लेकिन राजनीति गठजोड़ करने में कोई समस्या नहीं थी इसलिए मैने गठबंधन किया।

2019 के विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला लेकिन भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर आयी थी। उद्वव मुख्यमंत्री पद की जिद पर अड़े थे। जबकि भाजपा ने ऐसा कोई आश्वासन नहीं दिया था हालांकि सत्ता में बराबर की भागीदारी की बात तय हुई थी बावजूद इसके उद्वव ठाकरे ने एनसीपी से गठजोड़ कर लिया।उसका नतीजा यह निकला कि शिवसेना के विधायक नाराज हो गए। ढाई साल विवाद में बीता।अब नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 35 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। मेरी सलाह है कि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फणनवीस को मिलकर सरकार बना लेनी चाहिए। विधायकों को गुजरात ले जाने के सवाल पर बोले हम उन्हें कहीं नहीं ले गए हैं।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार द्वारा लगातार सरकार गिराने के आरोप पर कहा, राजनीति में आरोप लगते रहते हैं।अग्निपथ योजना पर युवाओं के विरोध पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युवाओं को सरकार बड़ा अवसर दे रही है। चार साल की नौकरी के बाद युवा मजबूत होंगे। भविष्य के निर्णय ले सकेंगे। सरकार लगातार सुधार कर रही है इसीलिए अधिकतम आयु 21 से बढ़ाकर 23 कर दी गई है। योजना युवाओं के लिए राेजगार की दिशा में बड़ा कदम है।चार साल काम करने के बाद दूसरी नौकरियों में अवसर मिलेंगे।

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान पर उन्होंने कहा कि ऐसे बयान नहीं देने से बचना चाहिए था। ऐसे बयान शांति और अमन में बाधा डालते हैं। इस मौके पर अखिल भारतीय अल्पसंख्यक बोर्ड के नेतृत्व में शहर काजी हाफिज अब्दुल कुद्दूस हादी, पादरी जितेंद्र समेत अन्य सदस्यों ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जिसमें बाबा भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी को गूगल से हटाने, नुपुर शर्मा पर कार्रवाई, कानपुर में हुए बवाल में निष्पक्ष कार्रवाई, ईसाई समुदाय पर हो रहे हमले और अफगानिस्तान में गुरुदारों की सुरक्षा की मांग की गई।

उत्तर प्रदेश में आरपीआइ होगी मजबूत भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मायावती के दिन लद चुके हैं इसलिए अब यहां पार्टी को विस्तार दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में हम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राहुल अनामावाडेकर, धनीराम पैंथर व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags: kanpur-city-generalMaharashtra governmentnewsRamdas AthawaleRamdas Athawale in kanpurshiv sena newsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Bombay High Court

बकरीद से पहले, बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस और BMC को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि नैथानी हाइट्स में कोई अवैध वध न हो।

3 years ago
Parimatch

Parimatch Launches Every Monday Is a Hunt, A New Weekly Quest Initiative

3 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

RAG Holdings

RAG Holdings Earns Great Place to Work Certification, Reinforcing Its Commitment to Building Great Businesses Through People First Approach

July 22, 2026
Kauvery Hospital

Kauvery Hospital -Chennai World-Class Healthcare Infrastructure – A Great Boon and Lifesaver for Patients Worldwide

July 22, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)