ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, November 4, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

नाबालिग गैंगरेप पीड़ित ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 6, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Commits Suicide

अंबेडकरनगर। दुष्कर्म की शिकार छात्रा की पीड़ा पुलिस समेत किसी ने नहीं सुनी। इससे आहत होकर छात्रा ने बीती रात आत्महत्या (Commits Suicide) कर ली। पंचनामा करने के लिए परिवार बेटी का शव पुलिस को देने को तैयार नहीं है। जिलास्तरीय अधिकारी मनुहार में जुटे हैं। पीड़ित परिवार एसपी को बुलाने पर अड़े थे।

यह है पूरा मामला

बीते 16 सितंबर को मालीपुर थाना के एक गांव की छात्रा को विद्यालय जाते समय दो युवकों ने कार से अपहरण कर लिया था। छात्रा को परिवारजन तलाशते रहे और वह नहीं मिली। तब पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर पर नाबालिग के अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर चुप बैठ गई। दो दिन बाद किशोरी छात्रा वापस आई और परिवारजनों के साथ थाने पहुंची। पुलिस ने छात्रा का बयान व मेडिकल आदि दर्ज करने के बाद विपक्षियो पर कोई कार्यवाही नहीं की।

हर दरवाजे पर म‍िली दुत्‍कार

इस दौरान पीड़ित पिता बेटी को न्याय दिलाने के लिए जिलाधिकारी से मिली। डीएम ने एसपी के पास भेज दिया। परिवारजनों का आरोप है कि पुलिस अधीक्षक ने सुनवाई के बजाय डांटकर भगा दिया। पीड़ित परिवार बेटी को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय गए। इसके बाद गत मंगलवार शाम विवेचक प्रमोद खरवार पीड़िता के घर पहुंचे और बार-बार शिकायत नहीं करने की सलाह दी। कहा कि मुकदमा में कार्रवाई करना या नहीं करना मेरे हाथ में है।

पीड़‍िता ने कहा था- कर लूंगी सुसाइड

पीड़ित बेटी ने कहा था कि यदि आज रात आरोपित गिरफ्तार न हुए तो सुबह मैं आत्महत्या कर लूंगी।मंगलवार की रात बीत गई मालीपुर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।ऐसा कोई दरबार नही है जहां बेटी को न्याय दिलाने के लिए पिता ने दौड़ नहीं लगाई। मौके पर एडीएम अशोक कुमार कन्नौजिया, एएसपी संजय राय के साथ कई थाना की पुलिस मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. मिथलेश त्रिपाठी, एमएलसी डा. हरिओम पांडेय, डा. रजनीश सिंह, अरविंद पांडेय, रामशंकर सिंह समेत अन्य सभी पीड़ित परिवार के मनुहार में लगे रहे।

परिवारजन ने थानाध्यक्ष, विवेचक समेत अन्य बीट के पुलिसकर्मियों पर आत्महत्या को विवश करने की धारा में मुकदमा दर्ज कराकर निलंबित करने, 20 लाख रुपये मुआवजा दिलाने, आरोपियों को गिरफ्तार करने और बुलडोजर से उसका घर गिराने आदि की मांग रखी है।

डीएम ने द‍िया आश्‍वासन

मृतका के घर पहुंचे डीएम सैमुएल पॉल ने परिवारजनों की पीड़ा सुनी और ज्ञापन लिया। उन्होंने परिजनों की मांग मानते हुए नामजद आरोपियों की 24 घंटे से 72 घंटे में गिरफ्तारी, पांच लाख रुपये मुआवजा तथा विवेचक समेत अन्य पुलिसकर्मियों का निलंबन की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट व इनके घर बुलडोजर से तोड़े जाएंगे। अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने बताया कि विवेचना जलालपुर कोतवाली में ट्रांसफर कर दी गई है।

यहां एसडीएम हरिशंकर लाल, सीओ देवेंद्र कुमार, कोतवाल संतकुमार सिंह, जैतपुर थानाध्यक्ष विवेक वर्मा के साथ अन्य थानाध्यक्ष मौजूद रहे। पूर्व विधायक सुभाष राय, रामप्रकाश यादव, अशोक उपाध्याय, हरिदर्शन राजभर, राकेश गुप्त अन्य मौजूद रहे। डीएम के आश्वासन के बाद परिवारजनों ने पंचनामा करने के लिए शव पुलिस को सौंपा। दो आरोपितों के परिवारजनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। (Commits Suicide)

Tags: Ambedkar NagarCommits SuicideGang Rapegirl harrasmentkidnappinglucknow newsphysical abuse in Lucknowphysical abuse of girlSuicide
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Today’s Horoscope 9th December

Today’s Horoscope 9th December 2023 |आज का राशि फल दिनांक 9 दिसंबर २०२३

3 years ago
Blood Donation

मार्केट सेक्टर 11 पंचकूला में 31 डोनर्स ने किया रक्तदान (Blood Donation)

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

BANK OF AMERICA

THE SUSTAINABLE MARKETS INITIATIVE AND BANK OF AMERICA LAUNCH THE LIGHTHOUSE INITIATIVE TO INVEST IN NATURE & BIODIVERSITY, MANAGED BY EURAZEO

November 3, 2026

Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

November 3, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In