• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, July 12, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

समंदर की जगह जमीन पर क्रैश हुई Missile, साउथ कोरियाई लोगों को लगा नॉर्थ कोरिया ने कर दिया हमला

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 5, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Missile

उत्तर कोरिया ने मंगलवार को एक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल(Missile) का सफल परीक्षण किया था। उसकी मिसाइल जापान के ऊपर से गुजरते हुए प्रशांत महासागर में जा गिरी थी। यह मिसाइल अमेरिका के गुआम क्षेत्र को निशाना बनाने में सक्षम है। इसके जवाब में बाद दक्षिण कोरिया ने भी बुधवार को एक लाइव-फायर ड्रिल के दौरान  बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण को कोशिश की, जो कि असफल रहा। दक्षिण कोरिया की यह मिसाइल जमीन पर ही गिर गई।

दक्षिण कोरिया की मिसाइल(Missile) के गिरने के बाद विस्फोट होने और आग लग जाने की घटना से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआत में लोग इसे उत्तर कोरिया का हमला मानते रहे क्योंकि सरकारी अधिकारियों ने कई घंटों तक विस्फोट पर कोई बयान जारी नहीं किया था। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि एक छोटी दूरी की ह्यूमू -2 मिसाइल शहर के बाहरी इलाके में वायु सेना के एक अड्डे के अंदर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ है। हादसे से आवासीय इलाके में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

इस सैन्य अभ्यास के दौरान अमेरिकी सेना ने अपनी चार मिसाइलों का प्रक्षेपण किया जो ‘आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम’ का हिस्सा हैं, जबकि दक्षिण कोरिया ने भी एक अन्य ह्यूमू -2 का सफल प्रक्षेपण किया। स्वदेशी मिसाइल उत्तर कोरिया के खिलाफ दक्षिण कोरिया की जवाबी हमले की रणनीति का हिस्सा है। यह रूसी-डिजाइन वाली इस्कंदर मिसाइल का एक संस्करण है, जो उत्तर कोरिया के पास भी है।

कांगनुंग के प्रतिनिधि एवं सत्तारूढ़ दल के सांसद क्वोन सेओंग-डोंग ने सोशल मीडिया पर मिसाइल(Missile) के विफल प्रक्षेपण पर सवाल उठाए और सेना द्वारा इस घटना की विस्तृत जांच की मांग की। उन्होंने संयुक्त अभ्यास पर मीडिया का प्रतिबंध कायम रखते हुए विफल प्रक्षेपण के बारे में नोटिस जारी नहीं करने को लेकर भी सेना की आलोचना की। क्वोन ने कहा, ” यह गैर जिम्मेदाराना प्रतिक्रिया है। उन्होंने अभी तक कोई प्रेस विज्ञप्ति भी जारी नहीं की है।”

दक्षिण कोरिया की सेना ने इंटरनेट पर यह खबर फैल जाने और सोशल मीडिया पर लोगों के इसको लेकर सवाल उठाने के बाद मिसाइल की खराबी की बात स्वीकार की।

आपको बता दें कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेनाएं, उत्तर कोरिया के दक्षिण कोरिया पर हमला करने पर उससे निपटने की अपनी क्षमता दिखाने के लिए एक संयुक्त अभ्यास कर रही हैं। इसके तहत मिसाइल(Missile) प्रक्षेपण के अलावा एफ-15 लड़ाकू विमान द्वारा बमबारी भी की जा रही है।

Tags: japanMissileNorth KoreaSouth Korea
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Makar Sankranti

नए साल के मकर संक्रांति पर शुभ फलदायी योग रहा है बन, इन वस्तुओ का दान करने से मिलेंगे शुभ फल होंगे कष्ट दूर|

4 years ago
Cyber

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बप्पा में Cyber क्राइम पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Manipal University

Manipal University Jaipur and Rajasthan Agriculture Department Sign MoU to Promote AI-Driven Agricultural Innovation

July 12, 2026
Bansal Family

Bansal Family Crosses Rs 1.28 Lakh Crore GDV, Announces Rs 10,000 Crore FY27 Investment Roadmap

July 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)