• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, May 19, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

लापता युवक का शव तालाब में पड़ा मिला

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 17, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
तालाब

मुजफ्फरनगर। गांव मंसूरपुर में युवक की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया। मृतक दस दिन से लापता था, जिसका शव शनिवार रात को तालाब से से बरामद हुआ। इसको लेकर गांव में ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी कर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

छह अक्टूबर की रात से था लापता 

थाना क्षेत्र के गांव मंसूरपुर निवासी ब्रहमपाल प्रजापति के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। एक पुत्र की कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। उसका दूसरा पुत्र प्रियांशु प्रजापति छह अक्टूबर की रात को गांव में हुए माता के जागरण में गया था। उसके बाद वह लापता हो गया, जिसकी मंसूरपुर थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

शनिवार देर रात मिला शव 

शनिवार देर रात को गांव के निकट तालाब में शव उतराया देख ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया। जिसकी कपड़ों के आधार पर प्रियांशु के रुप में पहचान हुई। इसको लेकर गांव में प्रजापति समाज और ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस पर लापरवाही बरते जाने के आरोप लगाए। किसी तरह से लोगों को शांत किया गया।

काफी गल चुका था शव 

शव की हालत से साफ था कि उसकी हत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रक्त रिसाव के कारण मौत होना बताया गया है। पानी में पड़े रहने के कारण शव काफी गल चुका था। जगह-जगह से मांस छुट रहा था। पुलिस ने आनन-फानन में स्वजन द्वारा बताए गए युवकों को शव के आधार पर हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की गई है। रविवार दोपहर को अंतिम संस्कार किया गया।

इन्‍होंने कहा

मंसूरपुर में मिले शव के मामले में जांच की जा रही है। कई युवकों को पकड़ा गया है। हत्या के पहलुओं पर भी पड़ताल की जा रही है। शीघ्र मामले का राजफाश किया जाएगा।

– महावीर सिंह चौहान, इंस्पेक्टर, मंसूरपुर थाना

Tags: Dead bodykilling the young manMuzaffarnagar Crimethrown in the pondvillagers created a jam
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

दुल्हन

शादी के सपने सजोंकर दूल्हे का इंतजार करती रही दुल्हन: जमुनहा में नहीं पहुंची बारात, पहली पत्नी ने रोकी शादी

4 years ago
Astrologer

Astrologer वेणु स्वामी झुके: नागा चैतन्य और शोभिता पर टिप्पणियों के लिए माफी मांगी

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

With 18 Winners, Galgotias University Records Highest Number of Apple Swift Student Challenge Winners Among Private Universities in India

With 18 Winners, Galgotias University Records Highest Number of Apple Swift Student Challenge Winners Among Private Universities in India

May 19, 2026
TOTO India Celebrates 7 Years of its Delhi Showroom Excellence; Launches New Product Range

TOTO India Celebrates 7 Years of its Delhi Showroom Excellence; Launches New Product Range

May 19, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)