• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, May 13, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में कारोबारी के घर चोरी करने वाला नेपाली बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, गोली भी लगी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 29, 2022
in उत्तर प्रदेश
0

सहारनपुर। जिला पुलिस लगातार बदमाशों (बदमाश )पर शिकंजा कस रही है। गुरुवार की ही बात करें तो अलग अलग तीन मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी है। गुरुवार की ही देर रात बिहारीगढ़ थाना पुलिस और एसओजी टीम के साथ नेपाल के दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरी बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। इस मुठभेड़ में एक सिपाही के भी पैर में गोली लगी है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेपाली चोर से व्यापारी केएल अरोड़ा के घर हुई चोरी का सामान मिला है।

कायनात अरोड़ा के चाचा के घर चोरी

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि गुरुवार की रात सूचना मिली कि शहर कोतवाली क्षेत्र के लिंक रोड पर रहने वाले व्यापारी एवं फिल्म हीरोइन कायनात अरोड़ा के चाचा केएल अरोड़ा के घर चोरी करने वाले नेपाली चोर सुंदरपुर शाकंभरी मार्ग से गुजरने वाले हैं। जिसके बाद एसएसपी ने बिहारीगढ़ थाना प्रभारी मनोज चौधरी और एसओजी प्रभारी जयवीर को उनकी टीमों के साथ शाकंभरी मार्ग पर लगा दिया। दोनों टीम वाहनों की चेकिंग करने लगी। तभी एक बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने पुलिस को चेकिंग करते हुए देख बाइक को दौड़ा लिया। कुछ दूर जाने पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चला दी।

दूसर बदमाश की तलाश जारी

एक गोली सिपाही पकंज के पैर में लगी, जबकि एक गोली एक बदमाश के पैर में लगी। बदमाश की पहचान परमानंद उर्फ पवन पुत्र तुलाराम निवासी जनपद डोटी नेपाल के रूप में हुई। वहीं दूसरे बदमाश की तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन वह भागने में सफल रहा। पूछताछ के दौरान परमानंद ने बताया कि उसने ही अपने एक साथी के साथ मिलकर केएल अरोड़ा के घर चोरी की थी। आरोपित को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। आरोपित के पास से चोरी किए गए 52 हजार रुपये और अन्य सामान भी मिला है।

यह था पूरा मामला

करीब पांच माह पूर्व हीरोइन कायनात अरोड़ा के चाचा केएल अरोड़ा ने अपने घर पर एक नेपाली परमानंद नौकर को रखा था। जब यह परिवार एक शादी समारोह में गया था तो उसी समय नेपाली नौकर घर का सभी सामान लेकर फरार हो गया था। पुलिस परमानंद के चक्कर में नेपाल भी गई थी, लेकिन आरोपित को नहीं ला सकी थी। अब फिर से परमानंद भारत आया था और किसी बड़ी चोरी की फिराक में था।

Tags: Crook Arrested In Saharanpurmeerut-city-crimenewsSaharanpur Latest Newssaharanpur newsstateStolen In SaharanpurUP Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

वैष्णव

स्टार्टअप, उद्यमी गरीबों के जीवन में बदलाव लाने के उत्पाद लाएं: वैष्णव

4 years ago
Pomelo Employer

Pomelo Employer Branding Appoints Jasprit Khurana and Karan Bamba

5 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Raising Superstars Launches 'Prodigy Pathway' – India's First AI-Powered, In-Home Preschool

Raising Superstars Launches 'Prodigy Pathway' – India's First AI-Powered, In-Home Preschool

May 12, 2026
TRST01 Unveils AI native Carbon Intelligence Platform Across India, Singapore and the Gulf for the Global South

TRST01 Unveils AI native Carbon Intelligence Platform Across India, Singapore and the Gulf for the Global South

May 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)