• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, July 14, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

मोस्ट वांटेड बदन सिंह बददो के सहयोगी डिपिन सूरी की संपति मेरठ पुलिस ने की जब्त

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 8, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
बदन सिंह

मेरठ। ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो के करीबी डिपिन सूरी की सवा करोड़ की संपत्ति पुलिस ने जब्त कर ली है। कोर्ट के आदेश पर एएसपी विवेक यादव ने तीन थानों की पुलिस के साथ सुपरटेक पामग्रीन स्थित सवा करोड़ कीमत के फ्लैट 1001 ए को सील कर दिया। नोटिस लगने के बाद ही डिपिन के परिवार ने फ्लैट से अपना कीमती सामान निकाल लिया था। जब्तीकरण के समय डिपिन की पत्नी, मां और बड़े भाई भी मौजूद रहे।

फ्लैट सील लगाकर सुरक्षा गार्डों की निगरानी में दिया

टीपीनगर के पंजाबीपुरा निवासी बद्दो के सहयोगी और उसकी फरारी में अहम भूमिका निभाने वाले डिपिन सूरी पर पुलिस ने गैंगस्टर के तहत बड़ी कार्रवाई की है। सुपरटेक पामग्रीन स्थित डिपिन सूरी के फ्लैट को पुलिस ने जब्त कर लिया है। फ्लैट पर सील लगाकर वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों की निगरानी में दे दिया है। समय-समय पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचकर फ्लैट की निगरानी करती रहेगी।

पुलिस ने स्‍वजन को मौके से हटाया 

जब्तीकरण की कार्रवाई के समय डिपिन सूरी की मां सुमन सूरी, पत्नी नेहा सूरी और भाई विनीत सूरी भी मौजूद थे। उन्होंने जब्तीकरण की कार्रवाई का विरोध किया। सुमन सूरी ने कहा कि इस फ्लैट में डिपिन सूरी का हिस्सा नहीं है। पुलिस ने इन सभी को मौके से हटा दिया। करीब 20 मिनट में पुलिस जब्तीकरण की कार्रवाई करने के बाद वापस लौट गई। इसके बाद सुमन सूरी सुपरटेक के अन्य फ्लैट में सामान के साथ शिफ्ट हो गई हैं, जबकि गैंगस्टर में जमानत के बाद डिपिन सूरी पत्नी और बच्चों के साथ देहरादून शिफ्ट हो गया है।

इनका कहना है…

हिस्ट्रीशीटर बदन सिंह बद्दो की गिरफ्तारी पर भी काम चल रहा है। उसकी फरारी में अहम भूमिका निभाने वाले गैंगस्टर के आरोपित डिपिन सूरी और पपीत बढ़ला की संपत्ति जब्त करने का कार्य शुरू कर दिया है। डिपिन की सवा करोड़ की संपत्ति जब्त हो चुकी है। पतीत की संपत्ति का भी पता लगा लिया है। उसकी जब्तीकरण का कार्य भी जल्द किया जाएगा।

-रोहित सजवाण, एसएसपी। 

Tags: Badan Singh BaddoBaddoDipin SuriMeerut Crime NewsMeerut NewsnewsstateSupertech PalmGreenUP Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Intoxicant

नशीला पदार्थ पिलाकर 52 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, एक महिला आरोपी समेत तीन आरोपी हुए गिरफ्तार|

3 years ago
Dr. SHREEVARMA

Dr. SHREEVARMA Wellness Partners with SRM Institute of Science and Technology to Advance Evidence-Based Integrative Healthcare

2 weeks ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

CGH Earth Wellness Introduces The Metabolic Reset

CGH Earth Wellness Introduces The Metabolic Reset

July 13, 2026
For Kiro, Every Day is Clean Beauty Day

For Kiro, Every Day is Clean Beauty Day

July 13, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)