ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, October 12, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

कराची में MQM ने नेशनल एसेंबली चुनाव का किया बहिष्कार, मतदान केंद्रों पर छाया रहा सन्नाटा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 27, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
MQM

कराची: MQM: पाकिस्तान (Pakistan) के कराची में नेशनल एसेंबली 245 ( NA-245) निर्वाचन क्षेत्र में हुए उपचुनावों में मतदान केंद्रों पर पूरी तरह सन्नाटा छाया रहा क्योंकि मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) के सदस्यों ने इन चुनावों का बहिष्कार किया था। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेता डा आमिर लियाकत हुसैन के निधन के बाद यह सीट खाली हो गया था, जिसके बाद 21 अगस्त को यहां मतदान हुआ था।

मतदान बहिष्कार का दिखा असर

कराची के NA-245 निर्वाचन क्षेत्र में केवल 11.8 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। निर्वाचन क्षेत्र में रजिस्टर्ड मतदाताओं की कुल संख्या 5,15,003 है, लेकिन MQM के संस्थापक और पार्टी नेता अल्ताफ हुसैन द्वारा मतदान बहिष्कार की अपील के बाद केवल 60,760 वोट पड़े। हुसैन ने एक वीडियो जारी कर उपचुनावों का बहिष्कार करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि जनता की सही और सच्ची प्रतिनिधि पार्टी MQM की राजनीतिक, संगठनात्मक और कल्याणकारी गतिविधियों पर हर तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि हमारे पार्टी का प्रधान कार्यालय असंवैधानिक और अवैध रूप से सील कर दिया गया है।

मतदान केंद्र पर नहीं दिखी भीड़

मतदान का बहिष्कार करने के लिए MQM के नेता ने पत्र और पर्चे भी निर्वाचन क्षेत्र में वितरित किए थे और लोगों से उपचुनाव का बहिष्कार करने के लिए कहा था। आम तौर पर चुनाव के दिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगती हैं और मतदान शिविरों में भीड़ होती है, लेकिन हुसैन की अपील पर लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया और मतदान केंद्र पर कोई भीड़ नहीं देखी गई। क्षेत्र में राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए मतदान शिविर खाली रहे।

मतदान में लोगों का उत्साह कम

बता दें कि 2018 के चुनाव में PTI को 56,615 वोट मिले थे, लेकिन इस बार बहिष्कार के कारण उसे 29,475 वोट ही मिल सके। जबकि पार्टी को तोड़ने के लिए सैन्य प्रतिष्ठान द्वारा बनाए गए समूह MQM पाकिस्तान को केवल 13,193 वोट ही मिल सके। स्थानीय अखबार डान ने अपनी रिपोर्ट में एक नागरिक के हवाले से कहा, ‘MQM के आह्वान के बाद, उत्साह काफी कम हो गया।’

Tags: By pollsElections held in pakistanKarachikarachi newsMQMPakistanpakistan newsPolling StationsPTIworld
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

E-learning

ई-अधिगम पर डाइट में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर किया गया आयोजित|

3 years ago
Zilla Parishad

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने जिला परिषद व पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों, सरपंचों व पंचों को दिलाई स्वच्छता शपथ|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Crompton

Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

September 13, 2026
PayU

PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

September 13, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In