ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 25, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

देश-दुनिया में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के पवित्र अवतार दिवस का एमएसजी भंडारा (Bhandara)

दुनिया पर मंडराते विश्व युद्ध के खतरे पर जताई चिंता

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 21, 2024
in हरियाणा
0
Bhandara

सर्वधर्म संगम डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के पवित्र अवतार दिवस का शुभ एमएसजी भंडारा (Bhandara) रविवार को शाह सतनाम-शाह मस्तान जी धाम व मानवता भलाई केंद्र डेरा सच्चा सौदा सिरसा सहित देश-विदेश में बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। उत्तर प्रदेश के जिला बागपत स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र शाह सतनाम जी आश्रम बरनावा से पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने ऑनलाइन गुरुकुल के माध्यम से साध-संगत को अपने पावन वचनों से निहाल किया। पावन भंडारे को लेकर साध-संगत में चारों ओर उल्लास दिखाई पड़ रहा था। कहीं सेवा का भाव समर्पित हो रहा था तो कहीं आस्था हिलोरे मार रही थी।

कहीं ढोल नगाड़े बज रहे थे तो कहीं बैंड बाजे की धुन पर नाचगाकर साध-संगत खुशियाँ मना रही थी। साध-संगत के हिलोरे मार रहे जोश, जुनून व प्रेम के आगे डेरा प्रबंधन की ओर से किए गए सारे इंतजामात छोटे पड़ गए। पवित्र भंडारे पर डेरा सच्चा सौदा की ओर से पूज्य गुरु जी के पावन मार्गदर्शन में चलाए जा रहे 167 मानवता भलाई कार्यों को गति देते हुए क्लॉथ बैंक मुहिम के तहत 133 जरूरतमंद लोगों को कंबल व 133 बच्चों को कपड़े वितरित किए गए। इसके अलावा आशियाना मुहिम के तहत साध-संगत की ओर से जरूरतमंद लोगों को बनाकर दिए गए घर की चाबियां भी पात्र परिवारों को सौंपी गई। वहीं पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने बेपरवाह

ये भी पड़े– श्री बजरंग भंडारा सेवा ट्रस्ट (Seva Trust) भंडारे के लिए सालासर रवाना

सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज से गुरु मंत्र लेकर अपना जीवन सफल बनाने वाले पुराने सेवादारों को प्रेम निशानी के रूप में एक-एक चांदी का सिक्का देकर भी सम्मानित किया गया। इससे पहले पावन एमएसजी भंडारे पर पहुंची समुचित साध-संगत ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा बोलकर पूज्य गुरु जी को एमएसजी भंडारे की बधाई दी। रविवार को सुबह 9 बजे धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा बोलकर भंडारे (Bhandara) कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके पश्चात कविराजों ने भजन वाणी के माध्यम से साध-संगत को निहाल किया। इस दौरान साईं जी के जीवन से संबंधित एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।

इस अवसर पर पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने ऑनलाइन गुरुकुल से जुड़ी साध-संगत को संबोधित करते हुए सर्वप्र्रथम सभी को एमएसजी भंडारे की बधाई दी। पूज्य गुरु जी ने आगे फरमाया कि  साईं  जी ने दुनिया पर ऐसे उपकार किए है जिनका अगर अरबों-खरबों बार भी सजदा करे तो बयान नहीं हो सकता। साईं शाह मस्ताना जी महाराज का जन्म वर्तमान में पाकिस्तान में स्थित बिलोचिस्तान के गांव कोटड़ा, तहसील गंधेय, रियासत कुलायत (बिलोचिस्तान) में पूज्य पिता पिल्ला मल जी व पूज्य माता तुलसां बाई जी के घर हुआ था। साईं  जी ने डेरा सच्चा सौदा का एक ऐसा दर बनाया है जहां सभी लोग एक साथ बैठकर राम-नाम गा सकते है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि साईं जी ने डेरा सच्चा सौदा की स्थापना कर लोगों को राम-नाम के साथ जोड़ा और उन्हीं के वचनाअनुसार अब राम-नाम का लाभ उठाने वाले दिन-दुगनी रात चौगनी बढ़ रहे हैं।  साईं जी ने नाम जपो और प्रेम करो का संदेश दिया है तथा डेरा सच्चा सौदा में सभी धर्मों का सत्कार करने की शिक्षा दी जाती है। सार्इं जी के गुरु सावन सिंह जी ने सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज के लिए वचन फरमाए कि आपकी आवाज खुदा की आवाज होगी और बाद में यह सब लोगों ने देखा भी है। (Bhandara)

पूज्य गुरु जी ने आगे फरमाया कि नशा घटा घनघोर की तरह छाया हुआ है और दीमक की तरह समाज को खोखला कर रहा है। नशे से लोगों को बचाने के लिए, मांसाहार को जड़ से खत्म करने के लिए ही  साईं    शाह मस्ताना जी महाराज ने डेरा सच्चा सौदा की स्थापना की।  साईं  जी के पास जो भी आता, उसे वो अपने रहमोकर्म से नवाज देते थे।  साईं   शाह मस्ताना जी महाराज ने लोगों को राम-नाम से जोड़ा और बताया कि भगवान, अल्लाह, वाहेगुरु, गॉड, खुदा व रब्ब आप सबके अंदर है।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

उसे देखने के लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। इसके पश्चात रूहानियत का संदेश देते अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों के बच्चों की ओर से दी गई। पूज्य गुरु जी ने दुनिया में विश्व युद्ध के मंडराते खतरे पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि दुनिया के अनेक देशों में युद्ध चल रहे है, जिनका मुख्य कारण अलग-अलग देशों का अपना निजी हित व अहंकार है। अहंकार, ईगो के कारण रूस व यूक्रेन में और इजरायल, हमास व ईरान के बीच युद्ध चल रहा है, जिसमें निर्दोष लोग ज्यादा मर रहे है। दुनिया के अलग-अलग देशों की महत्वाकांक्षा के कारण दुनिया विश्व युद्ध की ओर जा रही है। (Bhandara)

 

Tags: BhandaraHaryanaHoly Incarnation DayOnline GurukulSai Shah Mastana Ji MaharajSarvdharma Sangam Dera Sacha Sauda
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Today’s Horoscope 20th May 2023

Today’s Horoscope 20th May 2023 | आज का राशि फल दिनांक 20 मई 2023

3 years ago
Blood Donation

विश्वास फाउंडेशन व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ज़िला शाखा मोहाली ने मिलकर मार्केट फेज 3बी2 में Blood Donation का आयोजन किया

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

October 24, 2026
L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

October 24, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In