• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, June 27, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

मुलायम सिंह यादव का आज अंतिम संस्कार, रक्षा मंत्री समेत आधा दर्जन से ज्यादा राज्यों के CM होंगे शामिल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 11, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Mulayam Singh Yadavs Funeral

लखनऊ। (Mulayam Singh Yadavs Funeral) समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में तीन बजे होगा। 82 वर्ष की आयु में सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सपा नेता के अंतिम दर्शन करने के लिए कई दिग्गज पहुंच सकते हैं। पीएम मोदी के भी अंतिम संस्कार में शामिल होने की संभावना है, हालांकि इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इटावा के सैफई में मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने मुलायम के पार्थिव देह का अंतिम दर्शन किया और श्रद्धांजलि दी। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह तथा जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने भी आकर सपा नेता को श्रद्धांजलि दी।

अशोक गहलोत और भूपेश बघेल होंगे शामिल

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके छत्तीसगढ़ समकक्ष भूपेश बघेल समाजवादी पार्टी के दिग्गज मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे। कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। गौरतलब है कि खड़गे पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए वह पार्टी के आधिकारिक नेता के रूप में शामिल नहीं होंगे। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी और प्रियंका शामिल होंगे या नहीं।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को दिग्गज राजनेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मृत्यु देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सामान्य वातावरण से आए मुलायम सिंह यादव जी की उपलब्धियां असाधारण थीं। ‘धरती पुत्र’ मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। सभी दलों के लोग उनका सम्मान करते थे। उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। पीएम मोदी ने भी मुलायम सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि सपा नेता का जाना एक बड़ी क्षति है। (Mulayam Singh Yadavs Funeral)

Tags: Mulayam Singh funeral timeMulayam Singh YadavMulayam Singh Yadav ageMulayam Singh Yadav DeathMulayam Singh Yadav Funeralnav times newsNavtimesNTN news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Samagra Shiksha Abhiyan

पंजाब में आज से शिक्षा विभाग के समग्रा शिक्षा अभियान ऑफिसों में कोई काम नहीं होगा।

3 years ago
Fashion Sense

उर्फी जावेद का एक और अतरंगी लुक, उर्फी जावेद का नया अतरंगी लुक देख उड़ जाएंगे आपके होश, टॉप से कवर किया चेहरा|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

BPTP

BPTP Ranks Among North India Top 3 Developers, Kabul Chawla Says Customer Confidence Remains the Company Greatest Strength

June 26, 2026
Medicine

As Substandard Medicine Alerts Rise Sharply, Medkart Pharmacy Promotes Radical Transparency

June 26, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)