• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, April 23, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

यूपी को रौंदकर 47वें रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंची मुंबई, 22 जून को मध्यप्रदेश से होगा सामना

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 19, 2022
in खेल
0
रणजी ट्रॉफी

बेंगलुरु। घरेलू क्रिकेट की दिग्गज टीम मुंबई ने शनिवार को यहां उत्तर प्रदेश के विरुद्ध अपने सेमीफाइनल मैच के अंतिम दिन पहली पारी की बढ़त के आधार पर रणजी ट्राफी के फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना मध्य प्रदेश से होगा। फाइनल मैच 22 जून से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। फाइनल में मुंबई के दो पूर्व खिलाड़ी आमने-सामने होंगे। मुंबई के कोच अमोल मजूमदार और मध्य प्रदेश के कोच चंद्रकांत पंडित दोनों मुंबई के लिए खेल चुके हैं।

41 बार की चैंपियन टीम मुंबई ने इस मैच की पहली गेंद से अपना दबदबा कायम करते हुए उत्तर प्रदेश को कोई मौका नहीं दिया। यह मैच ड्रा पर समाप्त हुआ। मुंबई ने अपनी पहली पारी में 393 रन बनाने के बाद उत्तर प्रदेश की पारी को 180 रनों पर समेट कर बड़ी बढ़त हासिल की। शुक्रवार को जब चौथे दिन का खेल समाप्त हुआ तो मुंबई ने मैन आफ द मैच यशस्वी जायसवाल (181) और अरमान जाफर (127) के शतकों के दम पर चार विकेट पर 449 रन बनाए थे।

इस समय मुंबई की कुल बढ़त 662 रनों की हो गई थी, जिससे मुंबई के फाइनल में पहुंचने पर लगभग मुहर लग गई थी। शनिवार को मैदान के गीले होने के कारण लंच के सत्र के बाद खेल शुरू हुआ। सरफराज खान (नाबाद 59) और शम्स मुलानी (नाबाद 51) ने उत्तर प्रदेश की कमजोर गेंदबाजी का फायदा उठाना जारी रखा। दोनों बल्लेबाजों के अर्धशतक के पूरा होने के बाद दोनों टीमों के कप्तानों ने मैच को ड्रा करने पर सहमति जताई।

मुंबई ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 533 रन बनाए और पारी घोषित की, जिससे उनकी कुल बढ़त 746 रन की हो गई। 23 वर्षो बाद फाइनल में मध्य प्रदेश : बायें हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय के पांच विकेट की मदद से मध्य प्रदेश ने बंगाल को 174 रनों हराकर 23 साल बाद इस टूर्नामेंट के खिताबी मैच में जगह बनाई।

बंगाल को जीत के लिए 350 रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम 175 रन ही बना सकी। कार्तिकेय ने मैच में 128 रन देकर आठ विकेट चटकाए।बंगाल को हार से ज्यादा हार के तरीके पर तकलीफ होगी। टीम ने आसानी से मध्य प्रदेश के सामने घुटने टेक दिए। कार्तिकेय ने उनके बल्लेबाजों को बखूबी भांप लिया और उन्हें खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। बंगाल के लिए कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने सर्वाधिक 78 रन बनाए, लेकिन वह भी कार्तिकेय के सामने सहज नजर नहीं आए। अपने शुक्रवार के स्कोर चार विकेट पर 96 रन से आगे खेलते हुए बंगाल ने 79 रन और जोड़े। कार्तिकेय की अगुआई में मध्य प्रदेश के गेंदबाजों ने उन्हें 28.2 ओवर में ढेर कर दिया।

Tags: cricketmatch reportMumbai vs Madhya pradeshplay Ranji trophy finalRanji trophy Final 2022SportsSports and Recreation
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

PWD Vishram Graha

श्रीमती कमलेश ढांडा ने सेक्टर 1 स्थित PWD विश्राम ग्रह में अंतर्राष्ट्रीय दत्तक माह के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

3 years ago
Top Acting Schools / Institutes in Chandigarh 2006

Top Acting Schools / Institutes in Chandigarh 2006

2 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

चंडीगढ़ के बेहतरीन एक्टिंग स्कूल

चंडीगढ़ के बेहतरीन एक्टिंग स्कूल | एक्टिंग कोर्स, ट्रेनिंग और संस्थान

April 23, 2026
Chitkara University

one of India’s leading life insurance companies by Apple, Ignites Innovation at Chitkara University

April 23, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)