• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, July 22, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

Municipal Council ने शहीदों की प्रतिमाओं की ली सुध -सफाई अभियान चलाकर किया गया माल्यार्पण

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 5, 2023
in हरियाणा
0
Municipal Council

नगरपरिषद (Municipal Council) प्रशासन की ओर से अब शहर के सभी चौक-चौराहों की सुध लेने की कवायद कर दी गई है। इस कड़ी में नगरपरिषद प्रशासन के कार्यकारी अधिकारी अत्तर सिंह खनगवाल की पहलकदमी के बाद सभी चौक-चौराहों पर लगी प्रतिमाओं की सफाई करवाई गई है और इसके बाद अब इन प्रतिमाओं पर माल्यार्पण की गई। प्रतिमाओं को संबंधित क्षेत्र के समाजसेवियों को सार-संभाल के लिए सौंपा जाएगा, ताकि नियमित रूप से इन प्रतिमाओं की साफ-सफाई होती रहे।

दरअसल पिछले काफी समय से शहर के चौक-चौराहों की सार-संभाल नहीं हो रही थी। अब नगरपरिषद प्रशासन इस मामले में संवेदनशील नजर आ रहा है। नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह खनगवाल सुबह-सवेरे शहर के भगत ङ्क्षसह चौक पर पहुंचे। यहां पर शहर के समाजसेवियों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों की ओर से शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के अलावा शहर की अन्य प्रतिमाओं को धुलवाया गया।

 ये भी पड़े– जरूरतमंद परिवार अग्रवाल पार्क ट्रस्ट पदाधिकारियों के पास कर सकता है आवेदन: पुरषोतम गोयल (Purshotam Goyal)

इसके पश्चात सभी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इसी तरह से शहर में स्थित  सुभाष चंद्र बोस चौक, स्काऊट चौक, शहीद जगदेव सिंह चौक, श्री गुरु गोबिंद सिंह चौक, बाबा बंदा बहादुर चौक, अंबेदकर चौक की साफ-सफाई करवाई। नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह का कहना है कि इन सभी चौक पर लगी प्रतिमााओं को समाजसेवियों को जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि नियमित रूप से इनकी सार-संभाल हो सके। चौक-चौराहों की सफाई की आवश्यकता हो रही थी महसूस: खनगवाल (Municipal Council)

उन्होंने बताया कि जब से उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया है तो यह एहसास किया जा रहा था कि शहर में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों की सफाई के अलावा शहर के सभी चौक-चौराहों की भी सफाई की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि शहीद हमारे देश की धरोहर है और उनकी स्मृति में बनाए गए चौक-चौराहे एवं अन्य चीजें हमें प्रेरणा देती हैं। इस अवसर पर किसान नेता लखविंद्र ओलख, पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी, विकास जैन, समाजसेवी विजय सेठी, प्रेम कंदोई, सुभाष शर्मा, विक्रम सोनी, अनिल चंदेल, सहित अनेक लोग मौजूद थे।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

सफाई अभियान की भी हो रही है तारीफ – गौरतलब है कि कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह खनगवाल की पहलकदमी के बाद पूरे शहर में सफाई अभियान भी निरंतर जारी है। स्वयं ई.ओ. की कार्यशैली के बाद अब नगरपरिषद प्रशासन के अधिकारी व कर्मचरी भी पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहे हैं। (Municipal Council)

इस कड़ी में ई.ओ. खुद जनता से फीडबैक लेते हैं और उसके मुताबिक कदम भी उठाते हैं और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। इस कड़ी में शहर के समाजसेवियों के सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सफाई अभियान जारी है।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: cleaning campaignHaryanaLaid WreathsMunicipal CouncilStatues Of Martyrs
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Oaksmith

Oaksmith Packaged Drinking Water Brings a New Style Lens to Cricket with Mumbai Indians

4 months ago
Devotees

माता मनसा देवी परिसर में किया 60 श्रद्धालुओं (Devotees) ने माता के चरणों में रक्तदान

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

RAG Holdings

RAG Holdings Earns Great Place to Work Certification, Reinforcing Its Commitment to Building Great Businesses Through People First Approach

July 22, 2026
Kauvery Hospital

Kauvery Hospital -Chennai World-Class Healthcare Infrastructure – A Great Boon and Lifesaver for Patients Worldwide

July 22, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)