ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, November 8, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

एंड्रॉइड और आईओएस पर लाइव हुआ भारत का सबसे बड़ा कॉमिक और वेबटून ऐप ‘टूनसूत्र’, (Toonsutra) हिंदी, तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी में उपलब्ध

बाहुबली कॉमिक्स से लेकर आर्ची कॉमिक्स तक, इस नए ऐप में भारत के लाखों एंटरटेनमेंट फैंस के लिए ग्लोबल व इंडियन वेबटून कंटेंट और क्रिएटर्स की सबसे बड़ी लाइब्रेरी मौजूद है।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 4, 2023
in व्यापार
0
Toonsutra

टूनसूत्र (Toonsutra) ने देश का सबसे बड़ा वेबटून ऐप लॉन्च किया है, जिसके द्वारा सभी भारतीय एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स, एक्सेस करने के साथ-साथ ऐप के बेहतरीन फीचर्स का भरपूर आनंद ले सकते हैं। वेबटून प्लेटफॉर्म दुनियाभर में एक बड़े धमाके की तरह देखा जा रहा है, जिसका विकास 2030 तक वैश्विक स्तर पर बढ़कर 60 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। यह डिजिटल मीडिया स्टार्टअप, पिछले साल देश की प्रमुख ओरिजिनल कैरेक्टर एंटरटेनमेंट कंपनी ‘ग्राफिक इंडिया’ से शुरू हुआ था। सोनी इनोवेशन फंड हाल ही में टूनसूत्र के लिए एक निवेशक बन गया है, जिसने भारतीय वेबटून बाजार के लिए इस अवसर के समय और संभावनाओं को मान्य किया है।

टूनसूत्र (Toonsutra) ऐप के जरिये, कॉमिक फैंस मोबाइल के लिए अनुकूल और आसानी से पढ़े जाने वाले वर्टिकल स्क्रॉल फॉर्मेट में हिंदी, तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी भाषाओं में कुछ बेहतरीन ग्लोबल व लोकल कॉमिक कंटेंट तथा कहानियों का उपभोग कर सकते हैं। वहीं बंगाली, मराठी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी कंटेंट जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। कॉमिक पढ़ने के पारंपरिक ढांचे को तोड़ते हुए, टूनसूत्र अपने पाठकों के लिए छोटे आकार के स्नैकेबल एपिसोड में कॉमिक्स की पेशकश कर रहा है, जहां हर एपिसोड एक आकर्षक कहानी दर्शाता है, जो निश्चित रूप से पाठकों को अगले रोमांचक एपिसोड को पढ़ने पर मजबूर कर देता है।

ग्राफिक इंडिया के को-फाउंडर और सीईओ शरद देवराजन ने कहा कि, “टूनसूत्र देशभर में पॉप-कल्चर एंटरटेनमेंट की एक नई लहर को बढ़ावा देने और कॉमिक्स, वेबटून, एनीमेशन, जॉनर और फिक्शन में सबसे बड़ी फैंस कम्युनिटी बनाने की योजना बना रहा है। जैसा कि हमने वीडियो की स्ट्रीमिंग के रिवॉल्यूशन के साथ देखा है, भारत की एंटरटेनमेंट ऑडियंस, दुनियाभर से बेहतरीन कंटेंट की एक विशाल रेंज का अनुभव करने और उसका प्रयोग करने के लिए उत्साहित है, और भारतीय क्रिएटर्स के लोकल ओरिजिनल को भी आगे बढ़ने के लिए रोमांचित है। कॉमिक्स और वेबटून, देश के लिए अगला बड़ा विजुअल स्टोरीटेलिंग मीडियम हैं और टूनसूत्र पहली बार दुनिया के बेहतरीन क्रिएटर्स द्वारा सर्वश्रेष्ठ क्वालिटी वाली कॉमिक कहानियों को भारत की स्थानीय भाषाओं में ला रहा है।”

यह ऐप फैंटसी, रोमांस, माइथोलॉजी, सुपरहीरो,साइंटिफिक, एक्शन व अन्य सहित विभिन्न जॉनर्स के एपिसोड पेश करेगा। टूनसूत्र का नया स्टोरीटेलिंग होम पेज, भारत के प्रमुख और ग्लोबल क्रिएटर्स की सर्वश्रेष्ठ क्वालिटी वाली वेब-टून और कॉमिक कहानियों की पेशकश करेगा, जिसमें आइकन स्टेन ली, ग्रांट मॉरिसन, रयान पगलो, शेखर कपूर, जीवन जे. कांग, मौनिका टाटा, रोहन चक्रवर्ती, एलिसिया सूजा की कहानियां शामिल हैं। यह प्लेटफार्म देशभर के उभरते हुए स्टार क्रिएटर्स को भी बढ़ावा देगा, जिससे उन्हें अपनी कहानियां बताने का मौका मिलेगा।(Toonsutra)

हाल ही में टूनसूत्र (Toonsutra) के को-फाउंडर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के रूप में शामिल हुए, अनुभवी मोबाइल और मीडिया स्टार्टअप लीडर विशाल आनंद ने कहा, ” वेबटून मोबाइल कॉमिक स्पेस ने वैश्विक स्तर पर धमाल मचा रखा है और 2030 तक प्रति वर्ष इसके 60 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक होने का अनुमान है। 700 मिलियन युवाओं के साथ भारत का विशाल यूथ मार्केट नए, आकर्षक, स्नैकेबल और हाई क्वालिटी अनुभवों की तलाश कर रहा है। टूनसूत्र का वेब-टून बाइट-साइज़ फॉर्मेट, उन युवा यूजर्स को बेहद पसंद आने वाला है, जो एंटरटेनमेंट को एकदम अलग तरीके से अनुभव करना चाहते हैं। एक सुविधाजनक वर्टिकल स्क्रॉल, जो 24×7 फोन पर रहने वालों के लिए आसान अनुभव लेकर आता है!

उन्होंने कहा, “भारत का मीडिया और एंटरटेनमेंट मार्केट 2030 तक 23 अरब डॉलर से बढ़कर 100 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, हमारा मानना है कि वेब-टून कॉमिक्स, उस विकास को बड़े स्तर पर गति देने वालों में से एक बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।” इससे पहले, आनंद ने डेलीहंट में चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर और कोर इनिशियल टीम के एक हिस्से के रूप में, भारत के सबसे सफल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक को 100 मिलियन से अधिक एक्टिव यूजर्स तक पहुंचाने और उनके प्रोडक्ट व टेक टीम को बनाने तथा प्रबंधित करने में मदद की थी। हाल ही में आनंद अमेज़ॅन वेब सर्विसेज में प्रोडक्ट लीडरशिप टीम का हिस्सा थे।

ये भी पड़े-भोपाल में 5 अक्टूबर से शुरू होगा National Blind Cricket Tournament टूर्नामेंट, 6 राज्यों की टीम लेंगी हिस्सा

खास तौर से जैसे-जैसे रीडर वेबटून के अंदर उतरता जाएगा, वह निश्चित कॉइन्स जीत पाएगा, रिवार्ड्स को अनलॉक करता जाएगा और छिपे हुए बोनस सरप्राइज व कम्युनिटी फीचर्स की तलाश कर पाएगा। जितना अधिक रीडर्स पढ़ते हैं, उतना अधिक उन्हें पुरस्कृत किया जाता है, जिससे स्टोरी टेलिंग का उनका उत्साह और बढ़ जाता है। यहां रीडर्स अन्य सामान्य कॉमिक रीडर पीडीएफ ऐप्स के विपरीत, पेजों को पिंच, ज़ूम या स्केल किए बिना, एंटरटेनमेंट के अपने डेली डोज़ का आसानी से मजा लूट सकते हैं। फ्री डेली कंटेंट के अलावा, फैंस कम से कम 5 रुपये में एपिसोड खरीद सकते हैं और भरपूर मजे कर सकते हैं, जो सभी के लिए कॉमिक्स तक आसान पहुंच सुनिश्चित करता है।वेबटून दुनियाभर में एक धमाकेदार प्लेटफार्म बन गया है, जिसके 2030 तक वैश्विक स्तर पर बढ़कर 60 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

टूनसूत्र (Toonsutra) पर उपलब्ध विशाल लाइब्रेरी में कई ग्लोबल पार्टनर्स के साथ एक्सक्लूसिव कंटेंट शामिल है, जिनमें..:

ग्राफिक इंडिया की प्रमुख भारतीय कॉमिक कहानियाँ जैसे 18 डेज़, देवी, शैडो टाइगर, ड्रैगनफ्लाई, द माइटी यति और चक्र द इनविंसिबल; बाहुबली: द लॉस्ट लेजेंड्स व अन्य पर आधारित एपिक कॉमिक्स शामिल हैं।

इतने बड़े स्तर पर आर्ची कॉमिक्स लाइब्रेरी को पहली बार स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें आर्ची, बेट्टी, वेरोनिका, जुगहेड और रिवरडेल गैंग के बारे में कहानियां शामिल होंगी। रीडर्स के लिए दिसंबर में नेटफ्लिक्स पर आने वाली नई फिल्म ‘द आर्चीज़’ को प्रेरित करने वाली ओरिजिनल कॉमिक्स को पढ़ने का समय भी आ गया है।

भारत में सुपरहीरो लवर्स अब आख़िरकार वैलेंट कॉमिक्स की दुनिया में भी एंट्री कर सकते हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े सुपरहीरो यूनिवर्स में से एक है, और एक्स-ओ मनोवर, ब्लडशॉट, हार्बिंगर, निन्जाक और ऐसी अन्य कई हिट टाइटल्स का आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

सिनेमा लवर्स, वेस क्रेवेन की ‘कमिंग ऑफ रेज’ सहित दुनिया के कुछ सबसे आइकॉनिक फिल्म मेकर्स द्वारा बनाये गए ओरिजिनल कॉमिक्स के साथ, लिक्विड कॉमिक्स लाइब्रेरी का अनुभव कर सकते हैं; जिसमें बैरी सोनेनफेल्ड की ‘डायनासोर बनाम एलियंस’; गाइ रिची की ‘द गेमकीपर; और जॉन वू की ‘सेवन ब्रदर्स’ जैसे कुछ नाम शामिल हैं।

मंगा के फैंस, केनाज़ की कहानियों का आनंद ले सकते हैं, जो एक प्रमुख साउथ कोरियाई-बेस्ड स्टूडियो है, जो प्रेम, रोमांस, फैंटसी और एक्शन जैसी पॉपुलर कैटेगरी में वर्टिकल मंगा सीरीज में माहिर है, जिसके अंतर्गत एविल हंटर, ब्लड टाइप लव, द डिस्टेंस बिटवीन अस और द सेंट ऑफ़ लव जैसे कई पॉपुलर टाइटल शामिल हैं।

टूनसूत्र (v) पर भारत के घरेलू क्रिएटर्स जैसे लाजवाब एलिसिया सूजा, जिनके डिजाइन और कॉमिक्स ने लाखों लोगों को खुश करने का काम किया है; अद्भुत मौनिका टाटा जो एक इंटेलीजेंट, व्यंगपूर्ण और कॉमिक लेंस के माध्यम से भारत में जीवन को चित्रित करने का काम करती हैं; और रोहन चक्रवर्ती जिनकी ग्रीन ह्यूमर कॉमिक्स, महत्वपूर्ण पर्यावरणीय विषयों को हाईलाइट करने वाली सोच के साथ आती है; जैसे अन्य कई नए भारतीय क्रिएटर्स को लगातार जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

टूनसुत्र (Toonsutra) के शुरुआती समर्थकों में टेक और मीडिया के कुछ सबसे बड़े नाम शामिल हैं जैसे उद्यमी, रॉटेन टोमाटोज़ के को-फाउंडर पैट्रिक ली; ट्विच के को-फाउंडर केविन लिन; क्रंच्यरोल के को-फाउंडर कुन गाओ; पार्टनर, लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स जेरेमी ल्यू; पब्लिसिस ग्रुप एफएमआर के चीफ ग्रोथ ऑफिसर रिशद टोबैकोवाला; स्टार्ट मीडिया के फाउंडर माइकल माहेर; क्रिएटरप्लस के को-फाउंडर, बेंजामिन ग्रब्स; कबम के को-फाउंडर होली लुई; 9जीएजी के को-फाउंडर रे चैन; जंगली गेम्स के को-फाउंडर संदीप कुमार सूद व अन्य शामिल थे।

टूनसूत्र (Toonsutra) और इसकी रोमांचक विशेषताओं के बारे में अधिक जानने के लिए, www.toonguru.com पर जाएँ

टूनसूत्र ऐप एंड्रॉइड और आईओएस डिवाइस पर डाउनलोड करने के लिए निःशुल्क है।

Tags: Android and iOScomic and webtoon appHindiTamilTelugu and EnglishToonsutra
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

वैट

राहत: यूपी में पेट्रोल-डीजल पर नहीं बढ़ेगा वैट; योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

4 years ago
Today’s Horoscope 25th July 2023

Today’s Horoscope 25th July 2023 | आज का राशि फल दिनांक 25 जुलाई 2023

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

November 6, 2026
Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

November 6, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In