• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, May 17, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

नाली से जुड़े विवाद में पड़ोसियों ने पति-पत्नी को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 28, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
नाली

अलीगढ़ : नाली विवाद: क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव देवसैनी में सोमवार रात नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट व पथराव हुआ। आरोप है कि एक पक्ष ने घर में बंद करके दूसरे पक्ष के लोगों को पीटा। ईंट-पत्थर बरसाए। इसमें पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी को जेएन मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां पति-पत्नी की मौत हो गई। उनके दो बेटा व बेटी की हालत गंभीर है। देर रात पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

देवसैनी में ऐबल सिंह व जोगेंद्र के परिवार के बीच नाली को लेकर विवाद चला रहा है। वर्ष 2020 में दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसमें ऐबल की पत्नी की मौत हो गई थी। इस मामले में जोगेंद्र पक्ष के लोगों पर गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। जोगेंद्र की पत्नी व अन्य लोग जेल भी गए थे। ये लोग जमानत पर बाहर थे।

ये भी पड़े – Today’s Horoscope 29th June 2022 | आज का राशि फल दिनांक 29 जून 2022

जोगेंद्र के बेटे रवि ने बताया कि सोमवार रात पिता बाइक से घर आ रहे थे। नाली टूटी होने से वे बाइक से गिरकर घायल हो गए। उन्होंने ऐबल पर गुस्सा जताया। आरोप है कि उनकी आवाज सुनकर दूसरे पक्ष के लोग आ गए। पुलिस के मुताबिक, जोगेंद्र पक्ष ने ऐबल के घर पर पथराव कर दिया। इसके बाद ऐबल पक्ष के लोगों ने लाठी, फरसा व कुल्हाड़ी लेकर जोगेंद्र के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि घर में बंद कर मारपीट की गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। आनन-फानन सभी को जेएन मेडिकल कालेज ले जाया गया। यहां जोगेंद्र व उनकी पत्नी सरवेश देवी की मौत हो गई। इनके बेटे सोनू, विशाल व बेटी डोली का इलाज चल रहा है। पुलिस ने रवि की तहरीर पर ऐबल सिंह, उसके बेटे तिलक सिंह, टीटू, भूपेंद्र, जीतू के अलावा अजय व विजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अजय व जीतू को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश है।

…..

नाली को लेकर विवाद में गांव देवसैनी में झगड़ा हुआ था। इसमें एक पक्ष पर हमला करने का आरोप है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर पिकेट तैनात है।

कलानिधि नैथानी, एसएसपी

Tags: Aligarhaligarh-city-crimeBrickdrain disputeHusbandnational newsnewsstoneUttar Pradesh newswife died
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Rotary Club of Chennai

Rotary Club of Chennai Legends and Rotary Dist 3234 Donate 225 Free Bicycles to Schoolgirls in Chennai

3 months ago
stubble

पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए पराली (stubble) जलाने की घटनाओं पर अंकुश जरुरी : उपायुक्त

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

CS Academy

Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

May 17, 2026
M3M Foundation

M3M Foundation Dr. Aishwarya Mahajan Conferred with CSR Person of the Year 2026 at India CSR Leadership Summit

May 17, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)