ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, November 5, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने पंचकूलावासियों को नई सौगात देते हुये सेक्टर-19 में चंडीगढ-अंबाला रेलवे लाईन पर नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज का किया उद्घाटन|

ज्ञानचंद गुप्ता ने आज पंचकूलावासियों को नई सौगात देते हुये सेक्टर-19 पंचकूला में चंडीगढ-अंबाला रेलवे लाईन पर लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 1, 2023
in हरियाणा
0
Constructed

पंचकूला, 1 फरवरी- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता (Constructed) ने आज पंचकूलावासियों को नई सौगात देते हुये सेक्टर-19 पंचकूला में चंडीगढ-अंबाला रेलवे लाईन पर लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस पुल के शुरू होने से जिलावासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। इस अवसर पर नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल और नगर निगम आयुक्त वीरेंद्र लाठर भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में पंहुचने पर पार्षद हरेंद्र मलिक ने ज्ञानचंद गुप्ता का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर गुप्ता ने घोषणा की कि सेक्टर-19 में सामुदायिक केंद्र को भव्य रूप से विकसित किया जायेगा। इसके अलावा सेक्टर-19 में सीवरेज की समस्या के समाधान के लिये नगर निगम द्वारा नई सीवरेज लाईन बिछाई जायेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित विशाल जन समूह को संबोधित करते हुये गुप्ता ने कहा कि आज पंचकूलावासियों के लिये एक ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि सेक्टर-19 में रेलवे फाटक को किस्मत का फाटक कहा जाता था और आवागमन की सुविधा ना होने के कारण सेक्टर-19 पंचकूला के दूसरे सेक्टरों से कटा हुआ था लेकिन यह आरओबी रामसेतू की तरह सेक्टर-19 को पंचकूला के बाकी सेक्टरों से जोड़ने का कार्य करेगा।

गुप्ता ने कहा कि उन्होंने इस आरओबी को बनाने की रूपरेखा 2013 में उस समय तैयार की थी जब वे यहां से विधायक भी नहीं थे। उन्होनंे कहा कि उस समय की सरकार ने यहां आरओबी बनाने से यह कहते हुये इन्कार कर दिया था कि केवल 600 मीटर की दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आरओबी बना हुआ है और सेक्टर-19 में नया आरओबी बनाना संभव नहीं है। गुप्ता ने कहा कि उन्होंने उसी दिन संकल्प लिया था (Constructed) कि यदि जनता के आशीर्वाद से वे पंचकूला से विधायक चुने जाते है तो वे इस आरओबी का निर्माण करवायेंगे और उन्होनंे यह वायदा आज पूरा कर किया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और रेलवे के अधिकारियों को इस आरओबी के निर्माण के लिये बधाई दी|

ये भी पड़े – कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने पहनावे के चलते सुर्खियों में, हाफ शर्ट पहनकर बजट सत्र में पहुंचे हिस्सा लेने|

गुप्ता ने कहा कि इसी प्रकार गांव खटौली में डांगरी नदी पर पुल बनाने के लिये गांववासी लंबे समय से मांग करते आ रहे थे परंतु पूर्ववर्ती सरकारों में उन्हें विकास के नाम पर केवल आश्वासन ही मिला। (Constructed) वर्तमान राज्य सरकार द्वारा लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुये लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से इस पुल का निर्माण करवाया गया, जिसका हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आॅनलाईन माध्यम से उद्घाटन किया था।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पंचकूला के लोगों ने उन्हें 2014 व 2019 में लगातार दो बार यहां से विधायक चुनकर विधानसभा भेजा है और उन्होंने भी लोगों को बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क और शिक्षा जैसी सभी मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है। उन्होनंे कहा कि अब तक पिछले आठ सालों में पंचकूला में लगभग 5 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाये गये है। आज पंचकूला के साथ साथ जिला के सभी गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। पंचकूला में पीने के पानी की समस्या के समाधान के लिये लगभग 62 करोड़ रुपये की लागत से पंजाब में भाखडा कैनाल से कंजौली वाॅटर वक्र्स तक 25 किलोमीटर लंबी लाईन बिछाई गई है।

इसके अलावा गांवों में लोगों को स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिये 50 नये ट्यूब्वैल लगवाये गये है। पंचकूला में सडकों का जाल बिछाया गया है और (Constructed) पंचकूला से यमुनानगर तक 1 हजार करोड़ रुपये की लागत से फोर लैन राष्ट्रीय राजमार्ग-73 का निर्माण किया गया है जोकि पंचकूला की लाईफ लाईन है।

गुप्ता ने कहा कि सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध करवाने के लिये आधारभूत संरचना सुदृढ़ की गई है। अस्पताल में सीटी स्कैन, एमआरआई, डायलिसिस और कैथ लैब जैसी सुविधायें उपलब्ध करवाई गई है और गरीबों को निशुल्क दवाईयां उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि माता मनसा देवी मंदिर परिसर में लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से आयुष एम्स स्थापित किया जा रहा है, जिसमें 250 बैड का अस्पताल भी शामिल है। (Constructed) उन्होंने शहर में पार्कों के रखरखाव के लिये नगर निगम की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पंचकूला में लगभग 275 पार्क है, जिसका रखरखाव नगर निगम द्वारा पार्क डवैलमैंट सोसायटी के माध्यम से किया जा रहा है ताकि पंचकूला को हरा-भरा और सुंदर रखा जा सके।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इससे पूर्व नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज पंचकूलावासियों को आरओबी के रूप में एक तोहफा दिया है। इस आरओबी के निर्माण से लोगों को सेक्टर-19 में जाम की समस्या से निजात मिलेगी और आवागमन और सुगम होगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा पंचकूला में 100 से अधिक पार्कों का सौंदर्यकरण किया जा चुका है। इसके अलावा आवश्यकतानुसार नई सड़को का निर्माण और मौजूदा सड़को की मरम्मत करवाई गई है।

स्थानीय पार्षद हरेंद्र मलिक ने आरओबी को जनता को समर्पित करने के लिये ज्ञानचंद गुप्ता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पुल का निर्माण ऐसे समय में हुआ है जब रेलवे लाईन के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लगने से लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता था। (Constructed) उन्होंने कहा कि ज्ञानचंद गुप्ता के आशीर्वाद से सेक्टर-19 में अनेक विकास कार्य हुये है। बरसाती पानी को इक्ट्ठा होने से रोकने के लिये रेन हारवेस्टिंग सिस्टम स्थापित किये गये है और नालों की साफ सफाई की गई है। इसके अलावा बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिये नये ट्रांफार्मर लगाये गये है।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़के) के कार्यकारी अभियंता गौरव जैन, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवीनगर, बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता, बीजेपी के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष उमेश सूद, जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा, मंडलाध्यक्ष संदीप यादव, युवराज कौशिक, गौतम राणा और राकेश अग्रवाल, (Constructed) मनसा देवी मंडल महामंत्री प्रमोद वत्स, प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री योगेंद्र शर्मा, पार्षद नरेंद्र लुबाना, सोनिया सूद, जय कौशिक, रितु गोयल, सतबीर चैधरी, सुमित सिंगला, सुरेश वर्मा, राजकुमार जैन, सोनू बिडला के अलावा विशाला सेठ, राकेश अग्रवाल, सोमदत शास्त्री, रोहित सैन, डीपी पूनिया, सुरेंद्र सिंगला व पार्टी के अन्य कार्यकर्ता व भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Tags: Chandigarh tricity News By NavTimes न्यूज़Chandigarh-AmbalaGianchand GuptaHaryanaHaryana Assembly SpeakerNavtimesNavtimes न्यूज़newly Constructed railwayNTN newsPanchkula
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

CMGGA

सीएमजीजीए टीम ने वृद्ध आश्रम का किया औचक निरीक्षण|

3 years ago
Sanatam Dharma

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने सनातम धर्म मंदिर सेक्टर-10 में मंदिर के स्थापना समारोह के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

November 3, 2026
Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

November 3, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In