• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, July 25, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

भारत के लिए राहत की खबर, कोच राहुल द्रविड़ ने स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को लेकर दिया बड़ा अपडेट

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 4, 2022
in खेल
0
Rahul Dravid

दुबई। पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने रवींद्र जडेजा के बारे में कहा कि वो टी20 वर्ल्ड कप 2022 से अभी बाहर नहीं हुए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होना है और इसमें वक्त है। Rahul Dravid ने प्री मैच प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जडेजा के घुटने में इंजरी है और वो इसकी वजह से एशिया कप 2022 से बाहर हो गए हैं, लेकिन वर्ल्ड कप में अभी समय है और हम उन्हें बाहर नहीं मान सकते। वो मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और मैं उन्हें अभी बाहर नहीं मान रहा हूं हालांकि इस पर काफी बातचीत के बाद ही तस्वीर साफ हो सकती है।

बड़ा प्रदर्शन करने को बेताब हैं कोहली

राहुल द्रविड़ ने कहा कि हमारा मकसद एक ऐसी टीम बनाने पर है जो किसी भी कंडीशन में खेल सके। हमारा फोकस अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच पर है। हमारे पास एक अच्छी गेंदबाजी यूनिट है और सभी कुछ अच्छा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। विराट कोहली के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी खिलाड़ियों से क्या बात होती है इसके बारे में मैं नहीं बता सकता, लेकिन पिछले मैच में हांगकांग के खिलाफ उन्होंने काफी अच्छा खेला था। विराट कोहली बड़ा प्रदर्शन करने को बेताब हैं और मैं खुश हूं कि उन्होंने अच्छा किया। ये इस बारे में नहीं है कि वो कितना रन बनाते हैं बल्कि इस बारे में है कि वो टीम की जीत में कितना सहयोग कर पाते हैं।

वर्ल्ड कप के लिए की जा रही है खास तैयारी

Rahul Dravid ने वर्ल्ड कप के बारे में बात करते हुए कहा कि इसके लिए हम बड़े पैमाने पर तैयारी कर रहे हैं साथ ही खिलाड़ियों का बड़ा पूल तैयार कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि हमें हर नंबर के खिलाड़ी के लिए एक बैकअप प्लेयर मिल जाए जिससे कि अगर वो खिलाड़ी इंजर्ड हो जाए तो उनकी कमी ना खले। हम काफी लकी हैं कि टीम इंडिया के पास खिलाड़ियों की कमी नहीं है। वहीं एशिया कप के बारे में उन्होंने कहा कि हम यहां पर अपना बेस्ट देते हुए अच्छी क्रिकेट खेलने आए हैं और इस टूर्नामेंट के लिए किसी तरह का वर्कलोड नहीं है।

पाकिस्तान के खिलाफ कैसी हो प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान के खिलाफ अब टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए सुखद सिरदर्दी है। हमारे पास हर नंबर के लिए बैकअप है और कुछ अच्छे खिलाड़ी टीम में नहीं हैं। जो खिलाड़ी टीम में होना डिजर्व करते हैं, लेकिन हमारे साथ नहीं है उनके साथ हमारी बात होती है और उन्हें भी पता है कि टीम में कितने खिलाड़ी हो सकते हैं। जो टीम में नहीं हैं उनकी क्षमता पर कोई संदेह नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की टीम अच्छी है, लेकिन हमें इस तरह के गेम की जरूरत है जिससे कि हम खुद को इम्प्रूव कर सकें।

Tags: Asia Cup 2022Ind vs PakIndia vs PakistanPak vs IndRahul DravidRavindra JadejaT20 world cup 2022Virat Kohli
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Lloyds

Lloyds Realty Earns Great Place to Work Certification, Reinforcing its People-First Growth Journey

1 month ago
Breez by Danube

Tiger Shroff Invests in Breez by Danube,' Reinforcing Strong Global Confidence in Dubai Real Estate

3 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Glomo Secures Visa's Principal Membership, Becomes India's First Non-Bank Acquirer to Join the Network

Glomo Secures Visa's Principal Membership, Becomes India's First Non-Bank Acquirer to Join the Network

July 24, 2026
Boult Earbuds in India 2026: Five Reasons They are the Smartest Budget Pick

Boult Earbuds in India 2026: Five Reasons They are the Smartest Budget Pick

July 24, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)