• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, July 9, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

NIA Raids: महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों के 13 ठिकानों पर NIA की छापेमारी, ISIS से जुड़ा है मामला

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 31, 2022
in राष्ट्रिय
0
NIA Raids

नई दिल्ली। NIA Raids in 6 States हाल ही में कई आतंकियों के पकड़े जाने के बाद इसके माड्यूल का पता लगाने के लिए आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 6 राज्यों में छापेमारी की है। मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सहित छह राज्यों में छापेमारी जारी है। एजेंसी ने आइएसआइएस (ISIS) की गतिविधियों से संबंधित मामले में संदिग्धों के 13 परिसरों की तलाशी ली है। तलाशी में कई आपत्तिजनक दस्तावेज और सामग्री जब्त की गई है।

कई लोग हिरासत में लिए गए

पिछले तीन घंटे से चल रही छापेमारी में एनआइए की टीम पूरे परिसरों की तलाशी ले रही है और हर चीज की जांच की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक कई लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। इलाके में भारी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

कोल्हापुर और नांदेड़ में भी मिला इंपुट

जानकारी के अनुसार छापों में शामिल राज्यों में महाराष्ट्र भी शामिल है। यहां के दो जिलों कोल्हापुर और नांदेड़ में आइएसआइएस ने इंपुट मिलने के बाद छापे मारे हैं। बता दें कि महीने भर में एजेंसी की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

यूपी के देवबंद से एक को पकड़ा

सहारनपुर के देवबंद में भी यूपी एटीएस और एनआइए ने छापेमारी की है। रविवार सुबह एनआइए की टीम देवबंद पहुंची और एक संदिग्ध युवक फारूख को हिरासत में लिया। आइएसआइएस से उसके जुड़े होने की सूचना पर यह छापामारी की गई है।

इन राज्यों में पड़े NIA के छापे

बता दें कि एनआइए(NIA Raids) ने मध्य प्रदेश के भोपाल और रायसेन, गुजरात में भरूच, सूरत, नवसारी और अहमदाबाद जिले, बिहार में अररिया जिला, कर्नाटक में भटकल और तुमकुर शहर जिले, महाराष्ट्र में कोल्हापुर और नांदेड़ जिले और उत्तर प्रदेश में देवबंद जिले में यह छापे मारे हैं। गौरतलब है कि एनआइए द्वारा 25 जून को आईपीसी की धारा 153 ए और 153 बी और यूए (पी) अधिनियम की धारा 18, 18 बी, 38, 39 और 40 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पीएफआइ के ठिकानों पर भी छापेमारी

इसके अलावा, जांच एजेंसी फुलवारी शरीफ मामले में उग्रवादी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े होने के संबंध में गुरुवार सुबह से नालंदा जिले सहित बिहार में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों ने बताया कि एनआईए(NIA Raids) द्वारा मामला दर्ज करने और मामले की गहन जांच शुरू करने के करीब एक हफ्ते बाद ये छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि जिन जगहों पर ये छापेमारी की जा रही है, ये सभी जगह सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) से जुड़े लोगों के हैं।

Tags: 13 premises of ISIS suspectsISISnationalnational newsnewsNIA raidNIA raid in 6 statesNIA raid in maharashtra
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Inspector

असम में थाने में नाबालिक से यौन उत्पीड़न करने पर इंस्पेक्टर निलंबित, आरोपी पुलिसकर्मी फरार|

3 years ago
Stampede

होटल में छापा पड़ते ही मची भगदड़, पुलिस ने 14 प्रेमी जोड़े और तीन महिलाओं को पकड़ा, ऐसे चलता था ये धंधा

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Unwired Connect Sets New Benchmark for Indian Building Automation with DALI-2 Certification

Unwired Connect Sets New Benchmark for Indian Building Automation with DALI-2 Certification

July 9, 2026
Allianz's CSR Project, Plastic Waste-Free Rivers in Thiruvananthapuram Crosses 1,000-Ton Recovery Milestone

Allianz's CSR Project, Plastic Waste-Free Rivers in Thiruvananthapuram Crosses 1,000-Ton Recovery Milestone

July 9, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)