• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Monday, August 24, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

निजामुद्दीन पर धारदार हथियार से हमला, गोली मारकर उतारा मौत के घाट, खौफनाक है वारदात

by नवटाइम्स न्यूज़
August 24, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
धारदार हथियार

मेरठ। मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर बेटे से हुए झगड़े के बाद युवक ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने व्यापारी के गले पर भी धारदार हथियार से वार किया था। लहूलुहान हालत में स्वजन नर्सिंगहोम लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिवार के लोगों को समझा-बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह है मामला

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर गली नंबर चार निवासी निजामुद्दीन की घर में ही किराना की दुकान है। मंगलवार शाम वह क्षेत्र की मक्की मस्जिद से नमाज पढ़कर साइकिल से घर जा रहे थे। जैसे ही वह गली नंबर तीन में नवाब के मकान के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार तीन हमलावरों ने फायरिंग कर दी। बताया गया कि एक गोली सिर में लगी, जिसके बाद वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। फिर हमलावरों ने धारदार हथियार से गले पर वार किए और फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े और स्वजन को जानकारी दी। आनन-फानन में निजामुद्दीन को पहले हापुड़ रोड स्थित ग्रीन नर्सिंगहोम ले गए, जहां चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। इसके बाद स्वजन युग नर्सिंगहोम ले गए, वहां भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को घर ले गए।

सूचना पर एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ कोतवाली और कई थानों की पुलिस भी पहुंच गई थी। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि मस्जिद में व्यापारी के बेटे आमिर की क्षेत्र के ही सलमान से नमाज पढ़ने को लेकर कहासुनी हो गई थी। तब तो लोगों ने मामला शांत करा दिया था। निजामुद्दीन और आमिर घर जा रहे थे, तभी सलमान ने साथियों संग हमला कर दिया। गोली चलते ही आमिर तो भाग गया, जबकि निजामुद्दीन को उन्होंने घर लिया था। आरोपितों की धरपकड़ के लिए कई टीम लगी हुई हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही हमलावर भी दबोच लिए जाएंगे। सिर पर खून सवार था हमलावरों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया, उससे साफ है कि वह हत्या के इरादे से ही आए थे। उन्होंने पहले गोली मारी।

घर से 50 मीटर की दूरी पर वारदात

निजामुद्दीन रोजाना की तरह मंगलवार शाम भी नमाज पढ़कर घर जा रहे थे। जैसे ही वह गली नंबर तीन में घर से 50 मीटर की दूरी पर पहुंचे, तभी हमलावरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। दुस्साहसिक वारदात के बाद लोगों में दहशत है।

एक माह बाद बेटे की शादी

स्वजन ने बताया कि निजामुद्दीन के बेटे दानिश की एक माह बाद शादी है। सभी लोग उसकी तैयारी में लगे हुए थे। सामान की खरीदारी चल रही है। घटना के बाद मातम छा गया। सूचना पर लड़की पक्ष के लोग भी पहुंच गए थे।

Tags: meerut-city-crimemurder in meerutMurder of old man in MeerutnewsQuarrel over offering NamazstateUP Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Shah Satnam ji

Shah Satnam ji ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के योद्धाओं ने कुछ ही घंटों में कोटला ब्रांच में आई दरार को भरा

3 years ago
वी-गार्ड

वी-गार्ड ने लॉन्च की एयरविज़ सीरीज़: स्टाइलिश, दमदार और एनर्जी-एफिशिएंट बीएलडीसी पंखों का नया दौर शुरू

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ai+ Smartphone

Price Reset Hits Ai+ Smartphone Lineup

August 22, 2026
Galgotias University

Galgotias University in Collaboration with Microsoft and Powered by byteXL, Launches an Industry-Integrated AI ML Degree

August 22, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)