ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, November 10, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

अब होटल में 1000 रुपए से कम किराए वाले कमरे पर लग सकता है जीएसटी, जानिए कैसे

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 23, 2022
in व्यापार
0
किराए

नई दिल्ली: होटल में 1000 रुपए से कम किराए वाले कमरे लेने पर भी जीएसटी देना पड़ सकता है। वहीं निजी अस्पताल में इलाज के दौरान प्रतिदिन 5000 रुपए से अधिक किराए वाले कमरे पर भी जीएसटी लग सकता है। आगामी 28-29 जून को चंडीगढ़ में होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में इन सिफारिशों पर विचार किया जाएगा। जीएसटी काउंसिल के मंत्रियों के समूह (जीओएम) ने सेवा सेक्टर में जीएसटी के दायरे को बढ़ाने के लिए इस प्रकार की कई सिफारिश की हैं।

  • आरबीआइ की तरफ से बैंक और अन्य वित्तीय संस्थाओं को दी जाने वाली सेवाओं के साथ इंश्योरेंस नियामक प्राधिकरण से जुड़ी सेवाओं को भी जीएसटी के दायरे में लाने की सिफारिश की गई है।
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री बी.बोम्मई के नेतृत्व में जीओएम का गठन किया गया था।
  • काउंसिल की बैठक में जीओएम की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी। जीओएम ने इंवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर को तार्किक बनाने के उद्देश्य से कई वस्तुओं की जीएसटी दरों में भी बदलाव की सिफारिश की है।
  • वहीं जीएसटी के चार स्लैब पांच, 12, 18 व 28 को भी बदलने की मंशा जाहिर की गई है। लेकिन खुदरा महंगाई दर में बढ़ोतरी को देखते हुए वस्तुओं की जीएसटी दर या जीएसटी स्लैब में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। सरकार फिलहाल किसी भी उस वस्तु की जीएसटी दरों में बदलाव नहीं करेगी जिससे महंगाई को हवा मिल सके। लेकिन सेवा सेक्टर से जुड़ी सिफारिशों पर फैसला किया जा सकता है।
  • सूत्रों के मुताबिक अभी होटल में 1000 रुपए से कम किराए वाले कमरे पर जीएसटी नहीं लगने का नाजायज फायदा उठाया जा रहा है। 1001-7500 रुपए किराए वाले कमरे पर 12 फीसद जीएसटी लगता है। लेकिन कई बार होटल मालिक ग्राहक से नकद में भुगतान लेकर 2500-3000 रुपए किराए वाले कमरे का किराया 1000 रुपए से कम दिखाकर जीएसटी की चोरी कर लेता है। इससे होटल मालिक अपनी आय को भी कम दिखाने में सफल हो जाता है।

राज्य उठाएंगे क्षतिपूर्ति सेस का मुद्दा

जीएसटी काउंसिल की बैठक में राज्य क्षतिपूर्ति सेस को जारी रखने का भी मुद्दा जमकर उठाएंगे। एक जुलाई, 2017 से जीएसटी की शुरुआत से पांच साल तक राज्यों को जीएसटी लागू करने से होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए सेस लगाने का फैसला किया गया था। अब जुलाई में पांच साल पूरे हो रहे हैं, इसलिए क्षतिपूर्ति सेस राज्यों को मिलना बंद हो सकता है। हालांकि केंद्र का कहना है कि क्षतिपूर्ति सेस को वर्ष 2026 तक जारी रखा जाएगा। कोरोना काल में राज्यों की क्षतिपूर्ति में कमी रह गई थी और उसे पूरा करने के लिए केंद्र ने राज्यों के नाम पर आरबीआइ से कर्ज लिया। क्षतिपूर्ति के नाम पर वसूले जाने वाले सेस से अब उस कर्ज को चुकाने का काम किया जाएगा। इसलिए राज्यों को सीधे तौर सेस की कोई राशि नहीं मिलेगी।

यह सेस मुख्य रूप से ऑटोमोबाइल्स और तंबाकू जैसे आइटम पर वसूले जाते हैं। सेस अगर हट जाता तो कई गाडि़यों की कीमतें 20 फीसद तक कम हो सकती थी। क्योंकि गाडि़यों पर एक फीसद से लेकर 20 फीसद तक सेस लगता है। तभी अप्रत्यक्ष कर विशेषज्ञ डेलॉयट के पार्टनर एम.एस.मनी कहते हैं कि राज्यों के राजस्व को सुरक्षित करने के उद्देश्य से पांच साल के लिए क्षतिपूर्ति सेस लगाया गया था। अब 30 जून के बाद इसे बढ़ाए जाने से क्षतिपूर्ति सेस से प्रभावित कारोबार के लिए ¨चता का विषय हो सकता है।

Tags: bizbusinessGSTGST CouncilGST Council meetGST Council meetingGST on Hotel rooms
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Bhidu

Bhidu The Indian Street Dog भीड़ू की कहानी प्रशांत राणा की जुबानी ।

4 years ago
बलात्कार

ओप्पो कंपनी के एक गेस्ट हाउस में महिला से बलात्कार का प्रयास, आरोपी फरार

5 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Aster DM Quality Care Limited Delivers Robust Performance; Q2 FY27 Revenues up by 19% to INR 2,829 Cr; Normalised PAT up by 34%

Aster DM Quality Care Limited Delivers Robust Performance; Q2 FY27 Revenues up by 19% to INR 2,829 Cr; Normalised PAT up by 34%

November 7, 2026
Kauvery Hospital Launches "Kauvery First Responders", a Network of Bike Ambulances to Deliver Rapid First Response Across Chennai

Kauvery Hospital Launches "Kauvery First Responders", a Network of Bike Ambulances to Deliver Rapid First Response Across Chennai

November 7, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In