अब इस रसोई में मात्र 5 रूपए में मिलेगा भरपेट खाना, पढ़िए पूरी खबर
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, February 19, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य

अब इस रसोई में मात्र 5 रूपए में मिलेगा भरपेट खाना, पढ़िए पूरी खबर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 14, 2022
in राज्य, हरियाणा
0
रसोई

बाबैन: बाबैन की मुल्तानी धर्मशाला में स्टालवार्ट फांऊडेशन के चेयरमैन एवं समाजसेवी संदीप गर्ग द्वारा पांच रूपए में भरपेट बाबैन रसोई का शुभारंभ लड़की रजनी शर्मा द्वारा रिबन काटकर किया गया। वहीं शहर की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा बाबैन रसोई जैसे नेक कार्य को लेकर समाजसेवी संदीप गर्ग का फूल गुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया गया।

स्टालवार्ट फांऊडेशन के चेयरमैन एवं समाजसेवी संदीप गर्ग ने कहा कि यह बाबैन वासियों की अपनी रसोई है। इस रसोई में प्रतिदिन लोगों को दोपहर 12 बजे से लेकर दो बजे तक पांच रूपए में भरपेट खाना मिलेगा। उन्होंने कहा कि रसोई का संचालन बाबैन की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा प्रतिदिन किया जाएगा और जो संस्था जिस दिन इस रसोई के लिए संचालन करेगी उसी की जिम्मेदारी होगी कि किस प्रकार से इस रसोई को चलाना है। उन्होंने कहा कि जिस किसी व्यक्ति के पास भोजन करने के लिए यदि पांच रूपए भी नहीं है उसे भी खाना वह धार्मिक व सामाजिक संस्था अपने पास से पांच रूपए देकर खाना खिलाएगी। जिस संस्था की उस दिन जिम्मेदारी होगी। यह कार्यक्रम पुरानी सब्जी मंडी हनुमान मदिंर के प्रागण में समाजसेवी संदीप गर्ग द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहर की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ-साथ सहारनपुर से आचार्य विरेंद्र शास्त्री, पूर्व विधायक बंताराम, जजपा के लाडवा हलका प्रधान जोगध्यान लाडवा, गुरदेव सूरा, अश्वनी जैन, शिव गुप्ता, उत्तरी हरियाणा पत्रकार एसोसिएसन के प्रधान विनोद खुराना, आर.एस.घुम्मन, जसमेर सुनारियां, मुल्तानी धर्मशाल के प्रधान मनोज धवन सहित अनेक नेताओं ने शिरकत की व अपना संबोधन दिया। वहीं मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक बंताराम ने कहा कि समाजसेवी संदीप गर्ग द्वारा जो यह नेक कार्य करवाया गया है। इसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। क्योंकि यह बहुत ही पुण्य का कार्य है। रोटरी क्लब बाबैन के प्रधान डा. दीपक देवगन ने कहा कि यह एक बहुत ही सराहनीय कार्य है। जो संदीप गर्ग द्वारा किया गया है। वहीं सहयोग फाउडेशन के अध्यक्ष अशोक सिंघल ने कहा कि समाजसेवी संदीप गर्ग द्वारा यह कार्य करवा कर बहुत ही अच्छा काम किया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को बाबैन रसोई में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग दो हजार लोगों को दोपहर भोजन किया। वहीं 15 मई दिन रविवार से दोपहर 12 बजे से दो बजे तक पांच रूपए में भरपेट खाना लोगों को वितरीत किया जाएगा। समाजसेवी संदीप गर्ग ने लोगों को संबोधित करते हुए लाडवा रसोई की सफलता श्रेय लाडवा की धार्मिक व समाजिक संस्थाओं को दिया जाता है जिन्होनें ने पूरी लगन व मेहनत से कार्य किया है और उसी कड़ी में आज बाबैन रसोई का शुभारंभ किया गया है जिसमें बाबैन क्षेत्र की धार्मिक और समाजिक संस्थाओं में भी बाबैन रसोई को लेकर भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि लाडवा हलके में इसी प्रकार के कार्य निरंतर चलते रहेंगे। उन्होंने ने बताया कि 28 जून को लाडवा हल्के में 28 जगहों पर रक्तदान शिविर लगाए जांएगें और 28 जून को बाबैन क्षेत्र के लोगों को एक मैडिकल वैन भेंट की जाएगी जो हल्के के हर गांव में जाकर लोगों का मात्र 50 रूपए में ईसीजी व अन्य खून के टैस्ट करेगी। उन्होंने कहा कि लाडवा हलके में एक फैक्टरी लगाई जाएगी जिसमें लाडवा हल्के के लगभग 3 हजार युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक स्वरोजगार योजना को भी शुरू की जाएगी जो गांव गांव जाकर माता बहनों को काम देने का काम करेगी। मौके पर अनसजमंडी प्रधान लाभ सिंह, राज मक्कड़, बलबीर सिंह, पूर्व सरपंच पूर्ण सिंह, संजीव गोल्डी, पूर्व सरपंच विश्वजीत बिदंल, सुमित बिंदल, अमित बिंदल, धर्मबीर बाबैन, मुकेश शर्मा, विनोद सिंगला, मोहनलाल चुद्य, कृष्ण गोयल, मनोज धवन, डा. महिन्द्र सिंह, दवेंद्र बिंट, जातिराम, रविन्द्र कुमार, रामऋषि सैनी आदि मौजूद थे।

इन-इन संस्थाओं के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे

बाबैन रसोई के शुभारंभ पर रोटरी क्लब बाबैन, सहयोग फाउंडेशन, अनाजमंडी असोसिएशन,  लायंस क्लब बाबैन, राधा स्वामी सत्संग, निरंकारी भवन, खेड़ा माड़ी मंदिर, मुलतानी सभा, अखिल भारतीय अग्रवाल स मेलन, साई मंदिर, अंबेडकर सभा, सेवा समिति, बजरंग दल, टैंपो यूनियन, पलेदार  एसोसिएशन, डॉक्टर एसोसिएशन, कैमिस्ट एसोसिएशन व अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

Tags: breaking newsbreaking news in hindicurrent newsdaily newsgoogle newshindi newshindi samacharlatest news in hindilive newsnational newsnews headlinesnews latestnews todaynews updateonline hindi newstoday news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Worldwide Blood Donation Camps

मानव एकता दिवस पर सन्त निरंकारी मिशन द्वारा विश्वव्यापी रक्त दान शिविरों का किया आयोजन, चंडीगढ़ में 384 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान|

3 years ago
Blood donation camp to help Thalassemia victims

थैलेसीमिया पीडि़तों के सहायतार्थ रक्तदान शिविर का 25 जून को आयोजन किया जाएगा|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Sustrack

Sustrack Successfully Organised the National Conference on Green Hydrogen and Industrial Decarbonization: Building India's End-to-End Ecosystem for Energy Transition

February 18, 2026
Indo-French

Indo-French Innovation Network Formally Launched During the Official Inauguration of the India-France Year of Innovation 2026

February 18, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)