ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, October 26, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

Words में शक्ति तभी होगी जब सोच में गहराई होगी

अतुल मलिकराम (लेखक और राजनीतिक रणनीतिकार)

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 6, 2024
in राष्ट्रिय
0
Words

“एक लेखक की सबसे बड़ी पूंजी उसकी सोच होती है। शब्द (Words) तो केवल उस सोच का माध्यम होते हैं।”एक शाम मैं अपनी बालकनी में सुकून से बैठा था, बड़े दिनों बाद ऐसा मौका मिला था जब हाथ में एक बढ़िया किताब और पास में गर्मागर्म चाय थी। लेखक ने किताब में अपनी विचारधारा को कुछ इस तरह पिरोया था कि किताब बीच में छोड़ने का मन ही नहीं कर रहा था। लेखन कौशल के साथ ही लेखक के विचार मुझे इतने प्रभावित कर गए कि किताब ख़त्म होते-होते तक मैं लेखक के विचारों को ही अपने विचार मानने लगा। यही होता है किसी के विचारों का प्रभाव…।

और जब बात किसी लेखक की हो, तब यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि उसकी विचारधारा कितनी गहरी और प्रभावशाली है। लेखन और विचारधारा का संबंध ऐसा है जैसे शरीर और आत्मा का। बिना आत्मा के शरीर केवल एक निर्जीव वस्तु है, उसी प्रकार बिना गहरी सोच के लेखन केवल शब्दों का खेल बन कर रह जाता है। एक लेखक का लेखन तभी प्रभावशाली होता है जब उसमें उसकी सोच की गहराई झलकती है। जब वह अपनी सोच को अपने लेखन में समाहित करता है, तब उसका लेखन न केवल साहित्यिक रूप से समृद्ध होता है, बल्कि समाज को एक नई दिशा देता है।

 ये भी पड़े– Politicians से भी लिया जाए काम का लेखा-जोखा

यह समृद्ध विचारधारा केवल कुछ किताबें पढ़ लेने से विकसित नहीं होती है, बल्कि यह विकसित होती है जीवन के अनुभवों से, आस-पास के वातावरण से, विभिन्न विचारों के लोगों से बातचीत करने और चीजों को परखने से। जब व्यक्ति इन अनुभवों को सुंदर शब्दों में ढालने की कला में माहिर होता है, तब वह लेखक कहलाता है। एक लेखक हर परिस्थिति के प्रति संवेदनशील होता है। वह हर परिस्थिति को आम लोगों से अलग नजरिये से देखता है। वह केवल किसी विषय पर दो-चार बातें करके उन्हें भूलता नहीं है, बल्कि उनसे अपने विचारों का निर्माण करता है, और उन विचारों को कुछ इस तरह शब्दों (Words) के साथ बुनता है, जिससे समाज को एक नया दृष्टिकोण मिल सके।

इसी संवेदनशीलता और दृष्टिकोण ने मुझे भी एक लेखक के रूप में गढ़ा है। मैंने अपनी ‘दिल से’ सीरीज की 6 किताबें लिखीं है, और इस यात्रा की प्रेरणा मुझे अपने आस-पास के वातावरण से ही मिली है। समाज में फैली अव्यवस्था, भुखमरी, गरीबी, और अशिक्षा के प्रति मेरी गहरी संवेदनशीलता ने मुझे लिखने के लिए प्रेरित किया है। अपने शब्दों और विचारों के माध्यम से मैं समाज में बदलाव की उम्मीद करता हूँ, ताकि इन ज्वलंत मुद्दों पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकूं और एक बेहतर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकूं इतिहास में भी ऐसे कई लेखक हुए हैं जिन्होंने अपनी सोच से समाज को नई दिशा दी।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उदाहरण के लिए, महात्मा गांधी को ही लें। उनकी सोच ने न केवल भारत के स्वतंत्रता संग्राम को दिशा दी, बल्कि पूरे विश्व को अहिंसा और सत्याग्रह का पाठ पढ़ाया। गांधी जी के लेखन में उनकी गहरी सोच और समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता स्पष्ट रूप से झलकती है। उनके लेखन का प्रभाव इतना गहरा था कि आज भी उनके विचार लोगों को प्रेरित करते हैं। इसी तरह, भारत के प्रसिद्ध लेखक प्रेमचंद की कहानियों और उपन्यासों ने भारतीय समाज को एक नई दिशा दी। उनकी सोच ने न केवल हिंदी साहित्य को समृद्ध किया, बल्कि समाज को भी जागरूक किया। उनकी कहानियाँ जैसे “गोदान” और “गबन” ने समाज में व्याप्त विसंगतियों को उजागर किया और उन्हें सुधारने की दिशा में प्रेरणा दी। (Words)

मेरा मानना है कि लेखक का काम केवल कहानियों या कविताओं के माध्यम से पाठकों का मनोरंजन करना नहीं होता। उसका असली उद्देश्य इससे कहीं अधिक गहरा होता है। एक सच्चा लेखक समाज का दर्पण होता है, जो समाज में फैली समस्याओं, विसंगतियों और अन्याय को उजागर करता है। जब वह समाज की वास्तविकताओं को अपने लेखन में व्यक्त करता है, तब वह पाठकों के दिल और दिमाग को छूता है। इसलिए, एक अच्छे लेखक को केवल लिखने पर नहीं, बल्कि अपनी सोच को भी विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि वही गहरी सोच उसके लेखन को जीवन दे सकती है और समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।nएक लेखक की सबसे बड़ी शक्ति उसकी सोच होती है। जब सोच में गहराई होती है, तो शब्दों में स्वतः ही शक्ति आ जाती है। यह शक्ति न केवल लेखन को प्रभावशाली बनाती है, बल्कि समाज को एक नई दिशा देने की क्षमता भी रखती है। इसी सोच और शब्दों की ताकत से हम एक बेहतर समाज की नींव रख सकते हैं।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: AuthorMahatma GandhiWords
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Minor girl gang-raped

बागेश्वर में नाबालिक लड़की के साथ चार लोगो ने किया सामूहिक दुष्कर्म

4 years ago
Vishva Valmiki

सिरसा पहुंचे विश्व वाल्मीकि (Vishva Valmiki) धर्म संसद परिषद ट्रस्ट से जुड़े संत समाज के लोग

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

October 24, 2026
L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

October 24, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In