ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, October 20, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

अब ग्राहकों के डेटा को नहीं बेचेगी IRCTC, वापस लिया टेंडर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 27, 2022
in व्यापार
0
IRCTC

नई दिल्ली। आम जनता की बढ़ती नाराजगी के बाद आईआरसीटीसी (IRCTC) ने यात्रियों के डाटा मोनेटाइजेशन (Data Monetization) की अपनी विवादास्पद योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। यात्री डाटा मुद्रीकरण योजना (Passenger Data Monetization ) को लेकर एक संसदीय पैनल द्वारा तलब किए जाने के बाद भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) ने 1,000 करोड़ रुपये की इस योजना की रणनीति बनाने के लिए एक सलाहकार को नियुक्त करने का विचार भी त्याग दिया है।

कंपनी द्वारा की गई एक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, भारत सरकार द्वारा व्यक्तिगत डाटा संरक्षण विधेयक को वापस लेने के कारण सलाहकार की नियुक्ति का टेंडर वापस ले लिया गया है। हालांकि आईआरसीटीसी ने इस फैसले के पीछे आम लोगों की नाराजगी एक बड़ी वजह माना जा रहा है। बात दें कि संचार और सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति ने संभावित डाटा गोपनीयता उल्लंघन की चिंताओं को दूर करने के लिए शुक्रवार शाम आईआरसीटीसी के अधिकारियों को तलब किया था। मीडिया रिपोर्टस से अनुसार, IRCTC ने संसदीय पैनल को सूचित किया कि उसने अपने रुख की समीक्षा की है और टेंडर को वापस ले लिया है।

आगे क्या करेगा आईआरसीटीसी

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि क्या आईआरसीटीसी डाटा संरक्षण विधेयक (Data Protection Bill) लागू होने के बाद इस दिशा में आगे बढ़ सकता है या यह प्रस्ताव हमेशा के लिए रद किया जा चुका है। बता दें कि व्यक्तिगत डाटा संरक्षण विधेयक को एक संयुक्त संसदीय द्वारा मसौदे में 81 संशोधनों के सुझाव के बाद वापस ले लिया गया था।

पिछले हफ्ते भारतीय रेलवे (Indian Railways) की टिकट-बुकिंग सहयोगी आईआरसीटीसी ने सरकारी और निजी कंपनियों के साथ व्यापार करने के लिए एक सलाहकार की सेवाएं मांगी थीं। आईआरसीटीसी की पहुंच 80 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ताओं के निजी डाटा तक है। कंपनी को उम्मीद थी कि ग्राहक और विक्रेता एप्लिकेशन डाटा के मोनेटाइजेशन से उसे 1000 करोड़ रुपये का फायदा हो सकता है। आईआरसीटीसी के इस फैसले के बाद लोगों में व्यापक रोष था। सोशल मीडिया में इस फैसले की बहुत आलोचना हुई थी। नाम, आयु, मोबाइल नंबर, लिंग, पता, ई-मेल आईडी, नंबर जैसे संवेदनशील डाटा के अलावा यात्रियों की संख्या, यात्रा की श्रेणी, पेमेंट का तरीका, लॉगिन आईडी और पासवर्ड की सुरक्षा को लेकर लोग परेशान हो उठे थे।

Tags: Data MonetizationIndian RailwaysIndian Railways Data MonetizationIRCTCIRCTC Data MonetizationIRCTC Data Monetization SchemePassenger Data Monetization
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

तेजस

मलेशिया की हवाई शक्ति को बढ़ाएगा तेजस, चीन और दक्षिण कोरिया के विमानों को दरकिनार कर भारत के फाइटर जेट पर भरोसा जताया

4 years ago
आई वेंचर्स

अमल पारेख ने 8 आई वेंचर्स की भागीदारी के साथ कोशियो में 1.8 मिलियन डॉलर का निवेश किया, जिससे कुल 3 मिलियन डॉलर का सीड राउंड पूरा हुआ।

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at Vegas Mall

Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at Vegas Mall

October 19, 2026
From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

October 19, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In