अब नहीं होगी पेट्रोल-डीजल की क‍िल्‍लत, हरकत में आई सरकार; लागू किया स्‍पेशल प्‍लान
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, February 12, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

अब नहीं होगी पेट्रोल-डीजल की क‍िल्‍लत, हरकत में आई सरकार; लागू किया स्‍पेशल प्‍लान

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 18, 2022
in व्यापार
0
डीजल

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोलियम उत्पादों खास तौर पर डीजल की कमी संबंधी सूचना को देखते हुए केंद्र सरकार ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब पेट्रोलियम उत्पादों की रिटेलिंग करने वाली सभी कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि उन्हें अपने पेट्रोल पंप पर सरकार की तरह निर्धारित पेट्रोल व डीजल का स्टाक सुनिश्चित करना होगा।

यह निर्देश यूनिवर्सल सर्विसेज आब्लिगेशन (सभी को समान तौर पर सेवा देने की बाध्यता) नियम के तहत उठाया गया है जो अब तक पूर्वोत्तर क्षेत्र के पेट्रोल पंपों के लिए खास तौर पर लागू किया जाता था। इसका असर निजी क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर इसलिए होगा कि वो अब वो कम उपलब्धता का बहाना नहीं बना सकेंगी।

हर पेट्रोल पंप पर सुनिश्चित करनी होगी पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता

सरकार का आकलन है कि इस नियम से जल्द ही देश में 2500 से ज्यादा निजी पेट्रोल पंप काम करना शुरू कर देंगे जिससे पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता बढ़ेगी। यह और बात है कि निजी पेट्रोल पंप पर यह महंगा होगा। सरकारी कंपनियां जैसे आइओसी, एचपीसीएल व बीपीसीएल पर निजी पंप के मुकाबले पेट्रोल-डीजल 10 -25 रुपये तक सस्ता है।

कीमत में इतना ज्यादा अंतर होने की वजह से निजी पेट्रोल पंप पर ग्राहक नहीं जा रहे। साथ ही ये निजी कंपनियां घरेलू खुदरा बाजार को लेकर अभी बहुत उत्साहित भी नहीं है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय हालात की वजह से इन उत्पादों को निर्यात करने में ज्यादा मुनाफा हो रहा है। सरकार की कोशिश है कि महंगी होने के बावजूद उपलब्धता बरकार रहे।

देश के कुछ राज्यों से पेट्रोल डीजल की किल्लत आने की सूचना

पेट्रोलियम उत्पादों के खुदरा कारोबार का सारा बोझ अब सरकारी क्षेत्र के पेट्रोप पंपों पर आ गया है। दूसरी तरफ जब से केंद्र सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती की है तब से इनकी मांग काफी बढ़ गई है। तेल कंपनियों के अधिकारियों के मुताबिक मई-जून, 2022 में पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री 40 से 45 फीसद तक बढ़ गई है।

घाटा होने की वजह से जितनी ज्यादा बिक्री बढ़ रही है सरकारी कंपनियों का घाटा उतनी ही बढ़ रहा है। यही वजह है कि सरकार एससीओ के तहत कदम उठा कर सुनिश्चित किया है कि निजी क्षेत्र के पेट्रोल पंप भी खुले रहे ताकि सरकारी कंपनियों पर बोझ कम हो।

यूएसओ संबंधी नियम अब सभी तरह के पेट्रोल पंप पर एक समान लागू होंगे। हालांकि इसका जमीनी तौर पर असर कितना होगा यह देखने वाली बात है क्योंकि बहुत ही मजबूरी में कोई ग्राहक सरकारी पेट्रोल पर मिल रहे सस्ते पेट्रोल व डीजल को छोड़ कर निजी पेट्रोल पंप से खरीद करेंगे। बहरहाल, रिलायंस-बीपी और नयारा को अब अपने सारे पेट्रोल पंप खोल कर रखने होंगे।

पेट्रोलियम उत्पादों की मांग अचानक बढने के पीछे कुछ दूसरी वजहें भी हैं। इसमें एक है ग्राहकों को आने वाले दिनों में पेट्रोल डीजल के महंगा होने का भय है जिसकी वजह से उन्होंने ज्यादा खरीद कर स्टाक करना शुरू कर दिया है। दूसरी वजह यह है कि बल्क में खरीदने वाले ग्राहक भी कम कम मात्रा में रिटेल ग्राहक के तौर पर पेट्रोल-डीजल खरीदने लगी हैं।

बल्क ग्राहकों से पूरी कीमत वसूली जाती है जिससे बचने के लिए वो यह तरीका अपनाते हैं। इसमें शापिंग माल, ट्रांसपोर्ट कंपनियां या थोक में खरीदने वाले दूसरे ग्राहक शामिल होते हैं। देश में 81 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं, जिसमें 11 हजार के करीब निजी क्षेत्र की कंपनियों के हैं।

Tags: bizbusinessCentral governmentPetrol Diesel ShortagePetroleum Ministryprivate sector petrol pumpsपेट्रोल-डीजल की कमी
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Kamya Punjabi

Kamya Punjabi कर बैठीं गलती से मिस्टेक, पानी पुरी स्टॉल पर कर दिया कुछ ऐसा, जिसकी वजह से बाद में पड़ा पछताना

4 years ago
Fake Drug

नकली दवा के कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी दबोचे, टीम ने जांच के लिए भेजे सैंपल

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Dubai

Embassy of India in the UAE and Symbiosis Dubai hosted the 'Road to AI Impact Summit 2026'

February 12, 2026
Tetra Pak to Showcase End-to-End Protein and Value-Added Dairy Solutions at Dairy Industry Conference 2026

Tetra Pak to Showcase End-to-End Protein and Value-Added Dairy Solutions at Dairy Industry Conference 2026

February 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)