• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, June 17, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

आजम खान की अंतरिम जमानत पर पत्नी तंजीन फातिमा बोलीं- ये सच्चाई की जीत है

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 19, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
1
तंजीन फातिमा

लखनऊ। तंजीन फातिमा: समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य आजम खां को गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद उनके प्रशंसक काफी खुश हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बाद आजम खां की पत्नी डा. तंजीम फात्मा ने सुप्रीम कोर्ट से आजम खां को अंतरिम जमानत मिलने को सत्य की जीत बताया है।

पूर्व राज्यसभा सदस्य व पूर्व विधायक डा. तंजीम फात्मा(तंजीन फातिमा) ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से आजम खां को अंतरिम बेल से साबित हो गया कि सत्य की जीत होती है। सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता है। आजम खां को बेल सत्य की जीत है।

आजम खां के केस के मामले में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर आजम खां की पत्नी ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं तो उनके (अखिलेश यादव) के बारे में कुछ नहीं कहना चाहती हूं। आजम खां साहब को न्याय मिला है, जिससे हम सभी काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि करीब 28 महीने बाद सीतापुर की जिला जेल से कल रिहा होने के बाद आजम खां सीधा रामपुर ही आएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने हमें बड़ी राहत दी है। डा. तंजीम फात्मा ने कहा कि मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने इस मुश्किल समय में हमारा साथ दिया है।

गौरतलब है कि सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खां को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। कोर्ट ने रामपुर में कोतवाली पुलिस थाना से जुड़े एक मामले में आजम खान को अंतरिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने आजम खान को दो सप्ताह की अवधि के भीतर संबंधित अदालत के समक्ष नियमित जमानत के लिए आवेदन करने की छूट दी है। कोर्ट ने कहा कि सक्षम अदालत द्वारा नियमित जमानत का फैसला होने तक अंतरिम जमानत जारी रहेगी।

Tags: Azam KhanDrInterim Bail To Azam Khanlucknow-city-politicsnewsSamajwadi Party MLA Azam Khanstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

house arrest

सरपंच एसोसिएशन की प्रदेश उपाध्यक्ष को समर्थकों सहित पुलिस ने किया house arrest

3 years ago
Today’s Horoscope 12 August 2025

Today’s Horoscope 12 August 2025 | Aaj ka Rashifal 12 August 2025

10 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Pramerica Life Insurance

Pramerica Life Insurance Launches Invest Shield with Up to 100x Life Cover and Market-Linked Growth in One Plan

June 16, 2026
Doctor-Led Brain

Indian Physician Launches India First Doctor-Led Brain Wellness Programme for Seniors

June 16, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)