ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 29, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

शराब पीने से एक की मौत, एक लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 30, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
2
शराब

सीतापुर। मुहल्ला प्रेमनगर का युवक, देसी शराब दुकान के पास मृत अवस्था में मिला तो सनसनी फैल गई। मृतक के भतीजे का आरोप है कि मौत शराब पीने से हुई। शराब दुकान के पास एक अन्य युवक भी गंभीर हालत में मिला। उपचार के लिए सीएचसी मेंं भर्ती कराया गया है। पुलिस, शराब पीने से हुई मौत को नकार रही है। हरदोई के थाना अतरौली के गांव जाजूपुर का मूल निवासी राकेश कौसल पुत्र रामसेवक मौजूदा समय में सिधौली के प्रेमनगर में रहता था।

रविवार की दोपहर करीब तीन बजे उसका शव सीतापुर-लखनऊ हाइवे पर डाक्टर पवार के सामने वाली देसी शराब दुकान के समीप पड़ा मिला। खबर मिली तो भतीजा नरेश मौके पर पहुंचा। राकेश को सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शराब दुकान के पास ही अहमदपुर जट निवासी महबूब पुत्र मारुख व एक अन्य युवक भी गंभीर हालत में पड़ा था। सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। गंभीर हालत में मिले महबूब व दूसरे युवक का उपचार सीएचसी में किया जा रहा है।

जहरीली थी शराब, ठेके के सामने पड़े मिलेः भतीजे नरेश का कहना है कि चाचा राकेश ठेके के सामने पड़े मिले। शराब जहरीली थी। पीने से मौत हो गई। ठेके के पास पाए गए अन्य दो लोगों के मुंह से झाग निकल रहा था। डाक्टर ने पोस्टमार्टम कराने को कहा है।

परिवारीजन को समझाने में जुटे सीओः शराब दुकान के पास शव मिलने पर पुलिस ने मृतक के परिवारीजन को सूचना दी। मृतक के परिवार में पत्नी, एक बेटा और तीन बेटियां हैं। लड़कियों की शादी हो चुकी है। पत्नी बीमार है। बेटा गोरखपुर में रहता है। मृतक के भाई जाजूपुर गांव में ही रहते हैं। खबर मिली तो वह सिधौली आ गए। सीओ यादुवेंद्र, मृतक के परिवारजन से बात कर रहे हैं।

शराब पीने से मौत का मामला नहीं है। युवक का शव, देसी शराब दुकान के पास मिला है। एक अन्य युवक भी नशे की हालत में मिला है। उसका उपचार कराया जा रहा है। -आलोकमणि त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक सिधौली

Tags: Lucknowlucknow-city-crimenewsSitapur Crime Newsspurious liquorstateYouth dies after drinking alcoholYouth dies due to alcohol
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Apollo Proton Cancer Cente

Apollo Proton Cancer Cente ने सिर और गर्दन के कैंसर के लिए उत्कृष्टता केंद्र लॉन्च किया

3 years ago
वित्त मंत्री

Pakistan के वित्त मंत्री ने अपनी ही सरकार को दी चेतावनी, “विदेशी कर्ज चुकाने में श्रीलंका की तरह कर सकते हैं डिफॉल्ट”

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

October 28, 2026

Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India 2026

October 28, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In