Encounter में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, सिपाही को भी लगी गोली
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 31, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

जौनपुर में पुलिस Encounter में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, सिपाही को भी लगी गोली

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 1, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Encounter

जौनपुर बदलापुर के देवरिया-बरपुर गांवों के बीच पीली नदी सेतु के पास शुक्रवार की शाम मुठभेड़(Encounter) में पुलिस ने एक लाख के इनामी कुख्यात अपराधी विनोद सिंह को मार गिराया। उसका एक साथी भाग निकला। जिसकी तलाश में पुलिस घेराबंदी किए हुए है। बदमाशों की गोली से सिपाही अजय कुमार सिंह जख्मी हो गया। मृत अपराधी के विरुद्ध हत्या, लूट, रंगदारी जैसे करीब दो दर्जन संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

एएसपी (ग्रामीण) शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया एसएसपी अजय साहनी के निर्देश पर शाम चार बजे पूरे जिले में संदिग्ध व वांछित अपराधियों की धर-पकड़ का अभियान चलाया जा रहा था।

बदलापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह स्वाट प्रभारी आदेश त्यागी मय टीम लेदुका में पेट्रोल पंप के पास बक्शा थाना की सीमा पर चेकिंग कर रहे थे। उसी समय बाइक से तेज गति से आए दो संदिग्ध रुकने का संकेत देने पर फायरिंग करते हुए भागने लगे।

पुलिस टीम ने पीछा कर लिया। चारों तरफ से घिर जाने पर पीली नदी पुल के पास बदमाश गोलियां चलाते हुए मुख्य सड़क से उतरकर बाइक से जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने भी जवाबी गोलीबारी की। एक बदमाश गोलियों से छलनी होकर गिर पड़ा जबकि उसका साथी फरार हो गया। बदमाशों की गोली से सिपाही अजय कुमार सिंह घायल हो गया।

दोनों को तुरंत सीएचसी ले जाया गया। घायल बदमाश की पहचान उसके पास से मिली आइडी से 38 वर्षीय विनोद कुमार सिंह निवासी गांव छीतमपट्टी थाना सरपतहां के रूप में होते ही पुलिस की बांछें खिल उठीं। सीएचसी से उसे डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। वहां कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। (Encounter)

बोले अधिकारी

मृत विनोद सिंह कुख्यात अपराधी था। उसका आस-पास के जिलों में भी आतंक था। उसके विरुद्ध हत्या, लूट, रंगदारी मांगने सहित लगभग दो दर्जन संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। एडीजी वाराणसी जोन ने उस पर एक लाख का इनाम रखा था। पिछले वर्ष एक डाक्टर से रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज हुआ था। एक-दो दिन में फिर उसने कुछ डाक्टरों से रंगदारी की मांग करते हुए हत्या की धमकी दी थी। इस संबंध में भी मुकदमे दर्ज हुए थे। मौके से पिस्टल, नाइन एमएम की कारबाइन मिली है। -अजय कुमार साहनी, एसएसपी।

Tags: Jaunpur latest newsJaunpur top newsmost wanted criminalpolice encounter in jaunpurUP Top Newsvinod singh killed
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

वित्त मंत्रालय

आरबीआई को बैंकिंग ऐप्स और रिकवरी एजेंटों के खिलाफ 7,813 शिकायतें मिलीं, वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी

4 years ago
Malvanchal University

Malvanchal University ने किया एल्युमिनाई मीट का सफल आयोजन

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Finserv Personal Loan Calculator

Plan Your Finances and EMIs Easily with a Bajaj Finserv Personal Loan Calculator in 2026

March 31, 2026
Ghaziabad

Ghaziabad- Tallest Residential Development Saya Gold Avenue Fully Sold Out

March 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)