ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 15, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

आरबीआई को बैंकिंग ऐप्स और रिकवरी एजेंटों के खिलाफ 7,813 शिकायतें मिलीं, वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 19, 2022
in व्यापार
0
वित्त मंत्रालय

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय: RBI (भारतीय रिजर्व बैंक) के ओम्बड्समैन को 1 अप्रैल 2021 से 3 मार्च 2022 के दौरान बैंकों और कर्ज देने वाले एप का संचालन करने वाली एनबीएफसी के खिलाफ 7,813 शिकायतें मिली हैं। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि इसमें सबसे ज्यादा शिकायतें आरबीआइ में बिना पंजीकरण चलाए जा रहे एप के खिलाफ मिली हैं। इनमें एप की ओर से ज्यादा ब्याज व शुल्क वसूलने और कर्ज की वसूली के लिए ग्राहकों को परेशान करने की शिकायतें ज्यादा थीं। वित्त मंत्रालय ने बताया कि आरबीआइ ने आम जनता को आगाह किया था कि वे अनधिकृत डिजिटल लेंडिंग प्लेटफार्म या मोबाइल एप की अनैतिक गतिविधियों के शिकार न हों और कर्ज देने वाली ऐसी कंपनियों का सत्यापन जरूर करें। साथ ही आरबीआइ ने डिजिटल लेंडिंग से जुड़ी गतिविधियों के नियमन के लिए वर्किग ग्रुप का भी गठन किया है।

बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए सरकार ने उठाए कदम

वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के लिए सरकार ने आपूर्ति बढ़ाने संबंधी कई उपाय किए हैं। प्रमुख जिंसों की कीमतों पर सरकार नजर बनाए हुए है और समय-समय पर सख्त कदम उठाए गए हैं। सरकार की ओर से उठाए गए कदमों में से दालों के आयात शुल्क में कटौती, टैरिफ को तर्कसंगत बनाना और खाद्य तेलों के भंडारण पर स्टाक लिमिट लगाना शामिल है।

8.6 लाख करोड़ रुपये के फंसे कर्ज की हुई वसूली

सरकार और आरबीआइ द्वारा उठाए गए कदमों के चलते बैंकों ने आठ सालों के दौरान 8.6 लाख करोड़ रुपये कीमत के फंसे कर्जो की वसूली की है। यह जानकारी वित्त राज्यमंत्री भागवत किशन कराड ने लोकसभा में सोमवार को दी। उन्होंने कहा कि कर्जो का एनपीए होना एक सामान्य बात है, लेकिन बैंकिंग व्यवसाय के लिए यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि वैश्विक कारोबारी माहौल, क्षेत्रीय मुद्दे सहित कई अन्य कारक एनपीए के लिए जिम्मेदार हैं और सरकार और आरबीआइ नियमित रूप से इस संबंध में दिशानिर्देश जारी करते हैं।

Tags: Bad DebtBanking AppsbizbusinessFinance MinistryInflationLending AppsOmbudsmanRBIRecovery Agents
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Kapil Sibal

भारतीय वरिष्ठ अधिवक्ता व राजनेता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से फिल्म ‘The Kerala Story’ पर रोक लगाने की मांग की, 15 मई को होगी सुनवाई|

3 years ago
Mustard

Lifestyle:- सरसों नुकसानदायक होने के साथ-साथ उतना ही फायदेमंद भी है, सोच-समझकर करना चाहिए इस्तेमाल|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

October 14, 2026
Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

October 14, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In