ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, November 5, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

आज से सस्ता सोना खरीदने का मौका, 26 अगस्त तक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में कर सकते हैं निवेश

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 22, 2022
in व्यापार
0
गोल्ड बॉन्ड

नई दिल्‍ली। निवेशक आज 22 अगस्त से सरकारी गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond Scheme, SGB) योजना में फिर निवेश कर सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक 2022-23 की दूसरी श्रृंखला के तहत गोल्‍ड बॉन्ड योजना 22 से 26 अगस्त के दौरान खरीद के लिए उपलब्ध होगी। इसके लिए इश्‍यू प्राइस (Issue Price) 5,197 रुपये प्रति ग्राम है। इस रिपोर्ट में जानते हैं इसमें कौन कर सकता है न‍िवेश, कहां से खरीद सकते हैं ये बॉन्‍ड और इस‍के लिए कैसे किया जा सकता है भुगतान…

कहां से करें खरीद

आरबीआइ गोल्ड बॉन्ड जारी करता है। ये बांड बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों यानी एनएसई और बीएसई के जरिए बेचे जाते हैं।

कौन कर सकता है बॉन्‍ड की खरीद

ये बॉन्‍ड भारतीय नागरिकों, अविभाजित हिंदू परिवार (Hindu undivided family, HUF), न्यासों, विश्वविद्यालयों और धर्मार्थ संस्थाओं को ही बेचे जा सकते हैं।

किसके लिए कितनी सीमा

इन बांड के सब्सक्रिप्शन की अधिकतम सीमा भी निर्धारित है। भारतीय नागरिकों और अविभाजित हिंदू परिवारों (Hindu undivided family, HUF) के लिए बांड के सब्सक्रिप्शन की अधिकतम सीमा चार-चार किलोग्राम प्रति वित्त वर्ष है। ट्रस्‍टों एवं इस जैसी अन्‍य संस्थाओं के लिए यह 20 किलोग्राम प्रति वित्त वर्ष है।

योजना को लाने का यह था मकसद

मालूम हो कि केंद्रीय बैंक यानी आरबीआइ भारत सरकार की तरफ से गोल्‍ड में निवेश करने वालों के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond, SGB) जारी करता है। सरकार गोल्‍ड की फ‍िजिकल डिमांड को कम करने के लिए सबसे पहले नवंबर, 2015 में गोल्ड बांड योजना लेकर आई थी।

क्‍यों करें इसमें निवेश

यह निवेश का सुरक्षित तरीका है। इसमें गोल्‍ड की सुरक्षा और रखरखाव की चिंता नहीं होती। इसकी मैच्योरिटी आठ साल होती है। इस योजना का लॉक इन पीरियड पांच साल है यानी एकबार जब आप बांड खरीद लेते हैं तो इसे कम से कम पांच साल तक नहीं बेच सकते हैं।

इन्‍हें मिलेगा डिस्‍काउंट

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी बयान के अनुसार ऑनलाइन या डिजिटल माध्यम से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्‍कीम 2022-23 (Sovereign Gold Bond Scheme, SGB) के लिए आनलाइन आवेदन और भुगतान करने वाले निवेशकों को इश्‍यू प्राइस (Issue Price) में 50 रुपये प्रति ग्राम का डिस्‍काउंट उपलब्‍ध होगा। आनलाइन आवेदन और भुगतान करने वाले निवेशकों के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्‍कीम 2022-23 (Sovereign Gold Bond Scheme, SGB) का इश्‍यू प्राइस (Issue Price) 5,147 रुपये प्रति ग्राम रखा गया है।

Tags: Discount on GoldGold Bond issue pricePaymentSovereign Gold Bond Schemesubscription of SGBwhere can purchase sgb
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

CMGGA

सीएमजीजीए टीम ने वृद्ध आश्रम का किया औचक निरीक्षण|

3 years ago
Sanatam Dharma

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने सनातम धर्म मंदिर सेक्टर-10 में मंदिर के स्थापना समारोह के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

November 3, 2026
Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

November 3, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In