ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, October 31, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

Oyo के 7 कंपनी सर्विस्ड होटल्स शुरू; विशेष साझेदारी के तहत इस वर्ष 35 नए होटल्स खोलने का लक्ष्य

सर्वश्रेष्ठ होटल ऑपरेटर्स को मिलेंगे अतिरिक्त होटल संचालित करने के बेहतर विकल्प उचित संपत्तियों की पहचान करने हेतु रियल एस्टेट डेवलपर्स के साथ साझेदारी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 24, 2024
in व्यापार
0
Oyo

ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी, ओयो (Oyo) ने इस वर्ष मुंबई में 35 कंपनी सर्विस्ड होटल्स शुरू करने की घोषणा की है। अपने शुरुआती चरण के दौरान, इस श्रेणी में ओयो पहले ही सात होटल्स शुरू कर चुका है। इनमें टाउनहाउस विस्टा सूट्स, पीबीजी मॉल, वाशी; सुपर टाउनहाउस ब्लू डायमंड, वाशी; टाउनहाउस ऐस, मरोल, मुंबई के पास, इंटरनेशनल एयरपोर्ट; सुपर ओयो, कैलाश पार्क, शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास; सुपर कलेक्शन ओ, कल्याण वेस्ट; कलेक्शन ओ मिलोना, ऐरोली और पैलेट इरयोस लाइफस्टाइल रिट्रीट, पालघर के नाम शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, ओयो रियल एस्टेट डेवलपर्स के साथ साझेदारी करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि विभिन्न क्षेत्रों में होटलों की स्थापना के लिए उचित सम्पत्तियाँ तलाशी और विकसित की जा सकें। इन होटलों का संचालन ओयो के प्रोफेशनल होटल ऑपरेटर्स करेंगे, जिससे उन्हें अपने व्यवसाय की वृद्धि और विस्तार के अवसर मिले सकेंगे। ये तमाम होटल्स ओयो की ऐप और वेबसाइट पर ‘सर्विस्ड बाए ओयो’ होटल्स के रूप में शामिल होंगे, ताकि उनके संचालन में ओयो की प्रत्यक्ष भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

 ये भी पड़े– बिजनेस लॉन्च के 5 साल के भीतर जेएसडब्ल्यू (JSW) पेंट्स ने दर्ज किया अपना पहला परिचालन लाभ

ओयो (Oyo) की योजना रियल एस्टेट सेक्टर और स्थानीय जानकारी के साथ अपनी इनोवेटिव टेक्नोलॉजी और हॉस्पिटैलिटी सॉल्यूशंस के माध्यम से इसका विस्तार करना है। इस पहल के माध्यम से, शीर्ष होटल भागीदार अतिरिक्त राजस्व कमा सकते हैं, वह भी पट्टे के जोखिम या नया होटल खोलने की लागत के बिना। इन ऑपरेटर्स को समर्पित रिलेशनशिप मैनेजर्स, ओयो के 15,000 से अधिक कॉर्पोरेट अकाउंट्स और 10,000 से अधिक ट्रैवल एजेंट्स के नेटवर्क तक पहुँच प्राप्त होगी।

इनमें से अधिकांश होटल्स कंपनी की प्रीमियम होटल पेशकशों का हिस्सा होंगे, जिनमें टाउनहाउस, टाउनहाउस ओक और कलेक्शन ओ जैसे नाम शामिल हैं। इस प्रक्रिया के तहत ओयो, संपत्ति या होटल मालिकों को अपनी संपत्ति किसी बड़े संगठन को पट्टे पर देने का अवसर प्रदान कर रहा है। इसके तहत वे अपनी संपत्ति के सुरक्षित रखरखाव के लिए निश्चित किराए, रेवेन्यू शेयरिंग या मैनेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट का विकल्प चुन सकते हैं। कंपनी इस बात पर कड़ी नजर रखेगी कि होटल का रखरखाव कितने अच्छे से किया जाता है और ग्राहकों के इसे लेकर क्या विचार हैं। यह तय करने के बाद कि कौन-से ऑपरेटर्स सबसे अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें ओयो द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इस पहल का उद्देश्य एक ऐसे सहयोगी इकोसिस्टम की स्थापना करना है, जिसमें ओयो, होटल ऑपरेटर्स और संपत्ति के मालिक अतिथि-केंद्रित होटल संचालित करने के लिए एकजुट हों। यह साझेदारी के माध्यम से समुदायों में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के कंपनी के लक्ष्य के अनुरूप है। यह कार्यक्रम ओयो के समर्पण पर प्रकाश डालता है, जो ग्राहकों को बेहतर विकल्पों की पेशकश करने पर आधारित है। चाहे हमारे मेहमान अपनी व्यावसायिक यात्रा पर हों, पारिवारिक अवकाश पर अपने शहर से बाहर आए हों, या फिर अकेले ही किसी एडवेंचर ट्रिप पर निकले हों, उन्हें टॉप-रेटेड होटल्स में ठहरने के विभिन्न विकल्प मिलेंगे, जो न सिर्फ उनकी यात्रा को सुगम बनाएँगे, बल्कि उनकी शैली, बजट एवं प्राथमिकताओं के भी अनुरूप होंगे। (Oyo)

इसके बारे में विस्तार से बात करते हुए, वरुण जैन, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, ओयो, ने कहा, “मुंबई में हमारे नए सर्विस्ड होटल्स को इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि ये न सिर्फ बिज़नेस के सिलसिले में आने वाले, बल्कि छुट्टियाँ मनाने आने वाले यात्रियों की विभिन्न जरूरतों को भी दृढ़ता से पूरा करेंगे। ये होटल्स मेहमानों को आराम, सुविधा और व्यक्तिगत सेवा प्रदान करते हुए, आधुनिक सुविधाओं और मूल्य का बेहतरीन मिश्रण पेश करते हैं।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

इस अवसर पर बोलते हुए, वाशी स्थित होटल ब्लू डायमंड के बंटी सयाल ने कहा, “मेरे होटल के संचालन और प्रबंधन को ओयो ने काफी सुविधाजनक बना दिया है। मैं अपने होटल में उपस्थित हुए बिना ही अब हर छोटी से छोटी चीज़ पर ध्यान दे सकता हूँ। मुझे नियमित रूप से सारी अपडेट और सुनिश्चित रिटर्न मिलता है। इतना ही नहीं, मेरी संपत्ति के रखरखाव को लेकर मेरी चिंता भी अब खत्म हो गई है। ओयो (Oyo) का कुशल प्रबंधन और विश्वसनीय सेवा वास्तव में मेरे लिए काफी मददगार साबित हुई है।”

ओयो रूम्स ने अपने टेक स्टैक को और भी अधिक सरल, आधुनिक और डिजिटल बना दिया है, जिसका उद्देश्य इसके भागीदारों को अपनी पहुँच और राजस्व बढ़ाने में मदद करना है। इसके अपडेटेड टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स, जैसे कि को-ओयो, भागीदारों को सशक्त बनाता है, जिससे वे ओयो की संख्या में वृद्धि हेतु स्वयं के प्रचार प्रस्ताव पेश कर सकते हैं और उनका उचित प्रकार प्रबंधन भी कर सकते हैं। वहीं, एआई-आधारित सेल्फ-ऑनबोर्डिंग टूल, ओयो 360, एक सहज टू-क्लिक प्लेटफॉर्म प्रदान करता है, जिसकी सहायता से भागीदार अपनी संपत्तियों को नामांकित कर सकते हैं। एक साधारण समीक्षा के रूप में, महज़ एक क्लिक से ये सम्पत्तियाँ सभी प्लेटफॉर्म्स पर केवल 30 मिनट में लाइव हो जाएँगी।

Tags: DigitalGlobal Hospitality TechnologyHotelsoyooyo new updatesoyo roomsPartnershipTarget
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

HVACR World to Advance Climate-responsive Building Solutions, Connecting Indian Exhibitors with Regional Opportunities in MEASA

HVACR World to Advance Climate-responsive Building Solutions, Connecting Indian Exhibitors with Regional Opportunities in MEASA

October 29, 2026
Say Goodbye to Ordinary Styles: KIDAT's 'Sutradhar 2026' Brings a Fashion Extravaganza to Shivamogga

Say Goodbye to Ordinary Styles: KIDAT's 'Sutradhar 2026' Brings a Fashion Extravaganza to Shivamogga

October 29, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In