ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 25, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

पाक ने अफगान मंत्री के इस बड़े आरोप को किया खारिज, जवाब में कह दी ये बड़ी बात

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 29, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
मंत्री

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में ड्रोन हमलों के लिए अमेरिका द्वारा अपने हवाई क्षेत्र के उपयोग को लेकर तालिबान के आरोपों को खारिज कर दिया है। तालिबान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया था कि अफगानिस्तान में ड्रोन हमला करने के लिए अमेरिका ने पाकिस्तान हवाई क्षेत्र का उपयोग किया था। इसे खारिज करते हुए, पाकिस्तान ने कहा है कि तालिबान की टिप्पणी बेहद खेदजनक है और जिम्मेदार राजनयिक मानदंडों का उल्लंघन करती है।

अमेरिकी ड्रोन हमलों में पाकिस्तान का हाथ

तालिबान के रक्षा मंत्री मोहम्मद याकूब ने रविवार को ये आरोप लगाए थे। करीब एक महीने पहले अल-कायदा के नेता अयमान अल-जवाहिरी को 31 जुलाई को काबुल में CIA ड्रोन से दागी गई मिसाइल से मार दिया गया था। पिछले साल 31 अगस्त को वाशिंगटन द्वारा युद्धग्रस्त अफगानिस्तान से अपनी सेना वापस लेने के बाद से काबुल में अमेरिका द्वारा यह पहला हमला था। याकूब ने काबुल में मीडिया से कहा कि अमेरिकी ड्रोन पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से अफगानिस्तान में प्रवेश कर रहे हैं।

पाकिस्तान ने आरोपों को किया खारिज

इसके जवाब में, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता असीम इफ्तिखार अहमद ने बयान दिया है। इफ्तिखार अहमद ने कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री द्वारा अफगानिस्तान में अमेरिकी आतंकवाद विरोधी ड्रोन आपरेशन में पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के उपयोग के आरोपों पर गहराई से ध्यान दिया है। उन्होंने कहा, ‘किसी भी सबूत के अभाव में, जैसा कि खुद अफगानिस्तान के मंत्री ने भी स्वीकार किया है। इस तरह के अनुमानित आरोप बेहद खेदजनक हैं और जिम्मेदार राजनयिक मानदंडों की अवहेलना करते हैं।’

अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया था जवाहिरी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम अफगानिस्तान के अंतरिम अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि वह किसी भी देश के खिलाफ आतंकवाद के लिए अपने क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति नहीं देने के लिए, उनके द्वारा की गई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करना सुनिश्चित करें।’ पाकिस्तानी अधिकारियों ने इससे पहले भी काबुल में किए गए अमेरिकी ड्रोन हमले में शामिल होने से इनकार किया था, जिसमें 71 वर्षीय जवाहिरी मारा गया था।

बता दें कि पिछले साल तालिबान के सत्ता में आने के बाद से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बार्डर पर तनाव बढ़ गया है। इस्लामाबाद का दावा है कि आतंकवादी समूह पड़ोसी देश से नियमित हमले कर रहे हैं।

Tags: Afghanistan NewsAyman al Zawahiri killedPakistanPakistan Afghanistan Tensionpakistan newsTaliban allegationUS Drone Attacks
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Today’s Horoscope 20th May 2023

Today’s Horoscope 20th May 2023 | आज का राशि फल दिनांक 20 मई 2023

3 years ago
Blood Donation

विश्वास फाउंडेशन व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ज़िला शाखा मोहाली ने मिलकर मार्केट फेज 3बी2 में Blood Donation का आयोजन किया

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

October 24, 2026
L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

October 24, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In