ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, November 5, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

India vs Pakistan Asia cup 2022: पाकिस्तान ने किया पलटवार, सुपर 4 के रोमांचक मुकाबले में भारत को 5 विकेट से दी शिकस्त

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 5, 2022
in खेल
1
India vs Pakistan Asia cup 2022

नई दिल्ली। India vs Pakistan Asia cup 2022: पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूत लक्ष्य तक पहुंचाया लेकिन गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण भारत को दुबई में रविवार को एशिया कप टी-20 में सुपर-4 के रोमांचक मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में भारत से ग्रुप-ए के मैच में मिली हार का बदला भी ले लिया।

स्टार बल्लेबाज कोहली ने 44 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली और भारत ने पाकिस्तान को 182 रनों का लक्ष्य दिया। विराट ने अपनी पारी के दौरान चार चौके और एक छक्का जड़ा। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 181 रनों का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक विकेट शादाब खान ने लिए। उन्होंने 31 रन खर्च करके दो विकेट चटकाए।

जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में पांच विकेट पर 182 का स्कोर करके मैच अपने नाम कर लिया। मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान के लिए शानदार पारी खेली। उन्होंने 51 गेंदों में 71 रनों की पारी के दौरान छह चौके और दो छक्के जड़े। उनका अच्छा साथ मोहम्मद नवाब ने दिया जिन्होंने 20 गेंदों में 42 रनों की आक्रामक पारी खेली। एक समय भारत ने पाकिस्तान के 63 रन पर दो विकेट गिराकर मैच में अपनी पकड़ बना रखी थी, लेकिन रिजवान और नवाब ने भारत की पकड़ से मैच छीन लिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 73 रनों की साझेदारी करके टीम को मैच में बनाए रखा। इस बीच, नवाज और फिर 17वें ओवर में रिजवान पवेलियन लौट गए थे और भारत के पास फिर से मैच अपनी पकड़ बनाने का मौका मिल गया। लेकिन अब खराब क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी से टीम को मुंह की खानी पड़ी।

India vs Pakistan Asia cup 2022z अर्शदीप का कैच छोड़ना पड़ा भारी : 17.3 ओवर में अर्शदीप ने बिश्नोई की गेंद पर आसिफ अली का कैच छोड़ दिया। उसके बाद भुवनेश्वर ने 19वें ओवर में 19 रन दिए। आसिफ ने इस ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया। फिर आखिरी ओवर में पाक को मैच जीतने के लिए सात रन चाहिए थे। भारत को धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगा और पेनाल्टी के तौर पर इस ओवर में भारत को 30 यार्ड सर्कल के बाहर एक खिलाड़ी को कम रखना पड़ा। अर्शदीप ने पहली गेंद पर एक रन दिया तो आसिफ ने दूसरी गेंद पर चौका लगा दिया, लेकिन अगली गेंद पर कोई रन नहीं बना पाए। आखिरी तीन गेंदों में पाक को दो रन चाहिए थे, लेकिन अर्शदीप ने चौथी गेंद पर आसिफ को एलबीडब्ल्यू कर दिया। अब दो गेंदों में दो रन की दरकार थी, लेकिन पांचवीं गेंद पर इफ्तार ने दो रन लेकर पाक को जीत दिला दी।

दो लेग स्पिनर अंतिम एकादश में : पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम प्रबंधन ने इस मैच के लिए दो लेग स्पिनरों को अंतिम एकादश में जगह दी। युजवेंद्रा सिंह चहल के साथ रवि बिश्नोई को भी शामिल किया गया। इसके अलावा पाक के विरुद्ध ही अंतिम एकादश से बाहर होने वाले रिषभ पंत को भी जगह दी गई जबकि दिनेश कार्तिक को बाहर बैठा दिया गया। इसके साथ ही बल्लेबाज दीपक हुड्डा को भी शामिल किया गया जो आफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।

India vs Pakistan Asia cup 2022: तेज शुरुआत : टास हारने के बाद भारत को पाकिस्तानी टीम को बड़ा लक्ष्य देना था और इसी को देखते हुए टीम ने पावरप्ले के शुरुआती छह ओवर में आक्रामक रणनीति अपनाई। रोहित ने पारी के पहले ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला तो छठी गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए। यह ओवर नसीम शाह कर रहे थे। रोहित को देखकर राहुल ने भी अपना रंग बदला और नसीम को अपने निशाने पर लिया। उन्होंने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर आफ ड्राइव से छक्का जड़ दिया। इसके बाद उन्होंने छठी गेंद पर भी छक्का जड़ा। दोनों बल्लेबाजों ने 26 गेंदों में भारत के 50 रन पूरे किए। इस बीच, हैरिस राउफ ने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर रोहित को पवेलियन भेज दिया। रोहित छक्का मारने के चक्कर में खुशदिल शाह को कैच दे बैठे। रोहित ने 16 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाए। इसके बाद राहुल (28) भी अगले ओवर में शादाब का शिकार बन गए। दोनों बल्लेबाजों टीम को ठोस शुरुआत दिलाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन इन छोटी पारियों को बड़ी नहीं बदल पाए।

अच्छी गेंदबाजी के आगे नहीं चले सूर्यकुमार : पाकिस्तानी टीम की ताकत उसकी गेंदबाजी कही जाती है और भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस चिर प्रतिद्वंद्वी के विरुद्ध चल नहीं पा रहे हैं। सूर्य ने पिछले मैच में हांगकांग की कमजोर गेंदबाजी की जमकर धुनाई करते हुए 26 गेंदों में नाबाद 68 रनों की पारी खेली थी। लेकिन पाकिस्तान के विरुद्ध पिछले मैच में वह 18 गेंदों में 18 रन बना पाए थे। और अब इस मैच में भी वह 10 गेंदों में 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इससे पहले सूर्यकुमार ने पहली बार पाकिस्तानी गेंदबाजी का सामना इस प्रारूप में पिछले साल टी-20 विश्व कप में किया था और उस मैच में भी आठ गेंदों में वह 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। भारत का मध्य क्रम अब सूर्यकुमार पर निर्भर है और अच्छी गेंदबाजी के आगे उनका बल्ला नहीं चलता है तो टीम को आगामी टी-20 विश्व कप में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उनके आउट होने के बाद पाकिस्तान के विरुद्ध पिछले मैच में आलराउंड प्रदर्शन करने वाले हार्दिक पांड्या अपना खाता भी नहीं खोल पाए और उन्हें हसनैन ने चलता किया। इस बीच, रिषभ पंत (14) भी टीम की अपेक्षाओं पर नहीं उतर सके।

India vs Pakistan Asia cup 2022: अकेले विराट : विराट पर टीम को मजबूत स्कोर तक लेने जाने की जिम्मेदारी थी। सलामी बल्लेबाजों के पवेलियन जाने के बाद एक छोर से विकेट गिरते रहे, लेकिन विराट ने अपनी पारी को संवारा और टीम को मजबूत स्कोर तक भी पहुंचाया। वह एक छोर से एंकर की भूमिका निभाते रहे और जब आखिरी बल्लेबाजी जोड़ी बची थी तब दीपक का हौसला बढ़ाते दिखे। उन्होंने भले ही धीमी पारी खेली लेकिन एक छोर से गिरते विकेटों के बीच उनकी यह पारी काफी उपयोगी बन गई।

एक समय वह 31 गेंदों में 44 रन पर खेल रहे थे तो 36 गेंदों में छक्के के साथ अपना 32वां पचासा पूरा किया। इस बीच, दीपक हुड्डा (16) ने कुछ साहसिक शाट खेले, लेकिन वह कोहली को अकेला छोड़कर चले गए। पारी का आखिरी ओवर कर रहे राउफ की शुरुआती तीन गेंदों में कोहली कोई रन नहीं बना पाए। फिर चौथी गेंद पर वह दो रन चुराने के चक्कर में रन आउट हो गए। आखिरी दो गेंदों में पाकिस्तान ने भारत को मुफ्त में चौके दे दिए। पांचवीं गेंद पर बिश्नोई ने शाट खेला और गेंद को फखर अच्छे से पकड़ नहीं पाए और गेंद चौके लिए चली गई। फिर अगली गेंद पर उन्होंने बिश्नोई का कैच छोड़ दिया और गेंद सीमा रेखा को पार कर गई।

India vs Pakistan Asia cup 2022: हार के कारण

1- मध्य क्रम का खराब प्रदर्शन रहा जिसके कारण 15-20 रन कम बने।

2- हार्दिक पांड्या का आलराउंड प्रदर्शन खराब रहा। साथ में चहल ने भी खराब गेंदबाजी की।

3- अर्शदीप का कैच छोड़ना।

4- रिजवान और नवाब की शानदार बल्लेबाजी।

5- भारत को छठे गेंदबाज की कमी खली।

Tags: Asia Cup 2022Babar AzamHardik pandyaInd vs PakIndia vs PakistanIndia vs Pakistan Asia cup 2022match reportMohammed RizwanRohit SharmaVirat Kohli
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Human Chain

Sirsa : मानव श्रृंखला बनाकर छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन|

3 years ago
TVS iQube

148 किमी रेंज वाले TVS iQube की बिक्री में 580% की बढ़ोतरी, जानिए क्या है इसमें खास?

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chemmanur International Jewellers Opens First Major Branded Showroom in Lakshadweep

Chemmanur International Jewellers Opens First Major Branded Showroom in Lakshadweep

November 4, 2026
SRM AP's Historic Debut in QS World University Rankings: Asia 2027 Becoming Fastest Indian University to Break in Top 100

SRM AP's Historic Debut in QS World University Rankings: Asia 2027 Becoming Fastest Indian University to Break in Top 100

November 4, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In