ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, November 2, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home International

Pakistan: मुख्यमंत्री के चुनाव से पहले अखाड़े में तब्दील हुआ पंजाब विधानसभा, PTI सदस्यों ने डिप्टी स्पीकर को जड़ा थप्पड़

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 18, 2022
in International
1
Pakistan: Punjab Assembly turned into an arena before

Pakistan: Punjab Assembly turned into an arena before

इस्‍लामाबाद। पांकिस्‍तान (Pakistan) के सबसे बड़े सूबे पंजाब विधानसभा में आज जमकर हंगामा हुआ। ये हंगामा उस वक्‍त हुआ जब सूबे का नया मुख्‍यमंत्री चुनने के लिए विधानसभा सत्र बुलाया गया था। समा टीवी के मुताबिक असेंबली में डिप्‍टी स्‍पीकर दोस्त मुहम्मद मजारी पर लोटस फेंके गए। बौखलाए पीटीआई सदस्यों ने उन्हें थप्पड़ भी मारा। बाद में वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी दोस्‍त को अपने साथ सुरक्षाघेरे में लेकर बाहर चले गए।

पाकिस्‍तान (Pakistan) के अखबार डान के मुताबिक इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और पीएमएल-एन के सदस्‍यों के आने की वजह से पंजाब विधानसभा का सत्र जबरदस्‍त हंगामें में बदल गया। ये सत्र नए मुख्यमंत्री के चुनाव करने के लिए सुबह 11:30 बजे शुरू होने वाला था। लेकिन हंगामे की वजह से इसको निलंबित कर दिया गया। विधायिका के अंदर हंगामे के बाद विलंबित हो गया है। दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। इसके बाद पीटीआई सदस्यों ने विपक्षी बेंच पर लोटे फेंके गए।

अखबार की खबर के मुताबिक जब डिप्टी स्पीकर सरदार दोस्त मुहम्मद मजारी ने विधानसभा में प्रवेश किया, तो ट्रेजरी बेंच के सदस्यों ने उन पर हमला किया। उनके ऊपर चीजें फेंकी गईं और विपक्ष ने उन्‍हें घेरने की कोशिश की। मजारी को असेम्बली गार्ड्स ने फौरन उनके चेंबर में शिफ्ट कर दिया। इस घटना के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पंजाब के एसएसपी आपरेशंस, पुलिस अधिकारियों की एक बड़ी टुकड़ी के साथ सिविल कपड़ों में विधानसभा में पहुंच गए।(Pakistan)

डान की तरफ से इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट की गई वीडियो में असेंबली में मचे हंगामे और हाथपाई को साफतौर पर देखा जा सकता है। डान की खबर के मुताबिक परवेज इलाही ने इस हंगामे के लिए पीएमएल-एन को जिम्‍मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि पीएमएल-एन अपने साथ पुलिस को लेकर आई जो कि असेंबली के नियमों का उल्‍लंघन है। पीएमएल-क्‍यू के सदस्‍यों का कहना है कि विधानसभा में जो कुछ हुआ उसके लिए इंस्‍पेक्‍टर जनरल को तलब किया जाना चाहिए और उन्‍हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

यह पढ़ें – क्या आप एक फिल्म कलाकार बनना चाहते है ? Want to join Film Industry ?

हंगामे के बाद पंजाब विधानसभा के बाहर प्रेस से बात करते हुए पीएमएल-एन के नेता अताउल्लाह तरार ने असेंबली में जो कुछ हुआ उसके लिए परवेज इलाही और उनके अन्‍य साथियों को जिम्‍मेदार ठहराया है। उन्‍होंने इन सदस्‍यों को गैंगस्टरों का समूह करार दिया। उन्‍होंने कहा कि आज जो हुआ वह कानून और संविधान का उल्लंघन था। आज, डिप्टी स्पीकर पर हमला किया गया। उन्‍होंने इस घटना को आतंकवादी घटना करार देते हुए कहा कि चौधरी परवेज इलाही एक या दो लोगों की हत्या करवाना चाहते हैं।

उन्‍होंने आरोप लगाया कि इलाही ने अपने सदस्‍यों को हमले के लिए उकसाया। तरार ने लाहौर उच्च न्यायालय से इस पूरी घटना का स्वत: संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का आह्वान किया। उन्‍होंने कहा कि वो और उनकी पार्टी के दूसरे सदस्‍य यहां से नहीं जाने वाले हैं।

Tags: Dost Muhammad Mazarifight in punjab assemblyPakistanpakistan Punjab Assemblypunjab assemblyworld
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Deputy Commissioner

नागरिकों की सुविधा के लिए लगाए जा रहे हैं समाधान शिविर : उपायुक्त (Deputy Commissioner) आर.के. सिंह

2 years ago
इरफान पठान

भुवनेश्वर कुमार से 19वां ओवर कराए जाने पर इरफान पठान ने रोहित शर्मा को दी ऐसी ‘खास’ सलाह

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

October 31, 2026
Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

October 31, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In