ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, November 21, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हिमाचल प्रदेश

NAAC से ‘A’ ग्रेड हासिल करने वाला हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब का बना एकमात्र राजकीय महाविद्यालय|

साहिब राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) से 'ए' ग्रेड हासिल करने वाला हिमाचल प्रदेश का एकमात्र राजकीय महाविद्यालय बन गया है।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 30, 2023
in हिमाचल प्रदेश
1
Paonta Sahib

Himachal Pradesh : साहिब राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (Paonta Sahib) (नैक) से ‘ए’ ग्रेड हासिल करने वाला हिमाचल प्रदेश का एकमात्र राजकीय महाविद्यालय बन गया है। राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) से प्रतिष्ठित मान्यता के दूसरे चक्र में महाविद्यालय को ए ग्रेड के साथ 3.03 का संचयी ग्रेड प्वाइंट औसत (सीजीपीए) से नवाजा गया है।

गौरतलब है कि वर्ष 2017 में नैक के पहले चक्र में कॉलेज ने 2.79 अंकों के साथ बी++ ग्रेड हासिल किया था। महाविद्यालय को दूसरे चक्र में शुरुआत में जनवरी 2023 में 2.97 सीजीपीए के साथ ‘बी+ +’ ग्रेड मिला था। हालाँकि कॉलेज ने तब भी अधिकतम सीजीपीए अर्जित किया था परंतु यह ‘ए’ ग्रेड से केवल 0.04 अंक पीछे था। यह देखते हुए महाविद्यालय ने नैक से अपील करने का फैसला किया। (Paonta Sahib) अपील के पश्चात, कॉलेज को 3.03 सीजीपीए के साथ ए ग्रेड मिला है जो हिमाचल प्रदेश के किसी भी राजकीय महाविद्यालय द्वारा प्राप्त उच्चतम ग्रेड और सीजीपीए स्कोर है। यह ए ग्रेड पांच वर्ष के लिए वैध है।

ये भी पड़े – फेसबुक पोस्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द लिखने वाले पर FIR दर्ज़, आरोपी की तलाश जारी|

कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रितु पंत ने बताया कि कॉलेज की नैक मूल्यांकन और प्रत्यायन की पूरी प्रक्रिया कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) द्वारा समन्वयक डॉ. नलिन रमौल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक पूर्ण की गई और राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब ने हिमाचल प्रदेश के लगभग 140 राजकीय महाविद्यालयों में प्रतिष्ठित ‘ए’ ग्रेड से सम्मानित एकमात्र गवर्नमेंट कॉलेज बनने का गौरव प्राप्त किया है। हिमाचल प्रदेश में ‘ए’ ग्रेड वाला कोई भी अन्य राजकीय महाविद्यालय नहीं है, जबकि बी++ ग्रेड वाले केवल दो कॉलेज हैं; राजकीय महाविद्यालय चंबा (सीजीपीए 2.80) और राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला (सीजीपीए 2.77)।

हिमाचल प्रदेश में बी प्लस ग्रेड वाला कोई कॉलेज नहीं है। राज्य में बी ग्रेड वाले 12 कॉलेज और सी ग्रेड वाले 11 कॉलेज हैं। (Paonta Sahib) शेष कॉलेजों के पास वर्तमान में कोई मान्य मूल्यांकन ग्रेड नहीं है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा जारी 19 जनवरी 2013 की एक अधिसूचना के अनुसार भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों यानी सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के लिए नैक प्रत्यायन करवाना अनिवार्य है ।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

महाविद्यालय की आईक्यूएसी टीम में समन्वयक डॉ. नलिन रमौल, सहायक समन्वयक डॉ. विवेक नेगी, सदस्य धनमंती कंडासी, रीना चौहान, डॉ. पुष्पा यादव और कार्यालय अधीक्षक नरेश बत्रा शामिल थे। बाहरी सदस्यों में चेतन गुप्ता, देवेंद्रा गुप्ता, विनोद शर्मा, राजेश शर्मा, बृजेश शर्मा, (Paonta Sahib) और मनमीत सिंह शामिल थे। प्राचार्या ने इस महान उपलब्धि के लिए महाविद्यालय परिवार, शिक्षण और गैर- शिक्षण कर्मचारियों, अभिभावकों, पूर्व विद्यार्थियों व छात्रों सहित सभी हितधारकों को बधाई दी। कॉलेज ने अधिकतम संभव 3900 ग्रेड अंकों में से 2958 ग्रेड अंक प्राप्त किए, जो नैक से कॉलेज द्वारा प्राप्त 3.03 के संचयी ग्रेड बिंदु औसत (सीजीपीए) स्कोर में परिवर्तित होता है।

Tags: HImachal PradeshHimachal Pradesh News By NavTimes न्यूज़Internal Quality Assurance Cell (IQAC)NAAC to 'A' GradeNational Assessment and Accreditation Council (NAAC)Paonta SahibPaonta Sahib government college
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

गठिया

गठिया की समस्या से छुटकारा पाने में मददगार है ये एक एक्सरसाइज

4 years ago
पेट्रोल पंप

पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर महिला से 35.15 लाख ठगे, बाप-बेटा गिरफ्तार

5 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected by 2030

India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected by 2030

November 21, 2026
Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for Manufacturing, Innovation and Exports

Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for Manufacturing, Innovation and Exports

November 21, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In