• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, May 13, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य चंडीगढ़

नारों व जुमलों की सरकार से 2024 में हिसाब करेगी जनता: अभय सिंह चौटाला

चौ. अभय सिंह चौटाला की ‘हरियाणा परिवर्तन यात्रा’ सोमवार को चौथे दिन नूंह के कंकर खेड़ी से शुरू होकर अकहेडा मोड़, अकहेडा, ढहीना मेवली चौक से होते हुए मालब गांव तक पहुंची।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 28, 2023
in चंडीगढ़
0
Slogan

मेवात/चंडीगढ़: इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक चौ. अभय सिंह चौटाला की (Slogan) ‘हरियाणा परिवर्तन यात्रा’ सोमवार को चौथे दिन नूंह के कंकर खेड़ी से शुरू होकर अकहेडा मोड़, अकहेडा, ढहीना मेवली चौक से होते हुए मालब गांव तक पहुंची। यात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के आगमन की खुशी में ग्रामीणों ने जमकर पटाखे फोड़े और इनेलो को भरपूर समर्थन का वादा किया।

पदयात्रा के दौरान गांव खेरली नूहं में इलाके के अनेक सरपंच व पूर्व सरपंच एवं मौजूद लोगों ने इनेलो का दामन थामा। इस दौरान सरपंच नूर आलम, गडरु गांव के सरपंच अब्बास जलालपुर नूहं, सरपंच इस्लाम, रियाज आलम, लतीक हसनपुर, सरपंच इरफान आलम, सरपंच आबिद, सरपंच शाहरुख, छुटमल जी, मोहम्मद इलियास, दाऊद खान, खालिद, महमूद, मोहम्मद इलियास, शहाबुद्दीन, फारुख खानपुर नूहं सहित अनेक लोगों ने इनेलो में आस्था जताई। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने सभी सरपंचों व पूर्व सरपंचों का इनेलो में शामिल होने पर स्वागत किया।

ये भी पड़े – स्वास्थ्य विभाग और एनएचएम पंचकुला ने स्क्रीनिंग कैंप और स्तन कैंसर जागरूकता सत्र का किया आयोजन|

इस दौरान अभय सिंह चौटाला ने भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पर तथ्यों के साथ हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ नारों व जुमलों की सरकार बनकर रह गई है। सरकार की कथनी व करनी में दिन-रात का अंतर है। अभय ने कहा कि गठबंधन सरकार ने बुजुर्गों की पैंशन 5100 रूपए करने का वायदा किया था, पर सरकार ने अपना वायदा पूरा नहीं किया। मात्र 250 रूपए पैंशन बढ़ाकर सरकार ने बुजुर्गों का अपमान किया है। (Slogan) इसके लिए प्रदेश के बुजुर्ग भाजपा गठबंधन सरकार को कभी माफ नहीं करेंगे और आगामी विस चुनाव में ‘वोट की चोट’ से सरकार से अपना हिसाब चुकता करेंगे। अभय चौटाला ने कहा कि वर्ष 1987 में जननायक चौ. देवी लाल ने बतौर मुख्यमंत्री बुजुर्गों के लिए 100 रुपए प्रतिमाह बुढ़ापा पैंशन शुरू की थी।

इनेलो नेता ने कहा कि इस तानाशाह और बेरहम सरकार से छुटकारा पाने का वक्त आ गया है और इसके लिए सभी वर्गों को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को इनेलो में उम्मीद की किरण नजर आ रही है। लोगों को यह अच्छे से पता चल गया है कि प्रदेश का भला कोई कर सकता है तो वह इनेलो पार्टी ही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने बतौर मुख्यमंत्री ‘‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’’ चलाकर जनता-जनार्दन की समस्याओं का निपटान करने का काम किया था।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

अब इनेलो की सरकार बनने पर फिर वही युग की शुरूआत होगी। आज भाजपा के शासन में प्रदेश बड़ी ही नाजुक व बुरे दौर से गुजर रहा है। सरकार दोनों हाथों से प्रदेश को लूटने का काम कर रही है। इस जनविरोधी भाजपा के कुशासन का अंत नजदीक आ गया है। (Slogan) इस दौरान ग्रामीणों ने ताऊ देवी लाल अमर रहे, चौ. ओमप्रकाश चौटाला जिंदाबाद व अभय तुम आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं, के नारों से आसमान गूंजा दिया। गांववासियों के भव्य स्वागत से अभिभूत अभय चौटाला ने सबका आभार जताया और वायदा किया कि वे उनके हितों पर कतई आंच नहीं आने देेंगे और इनेलो की सत्ता आने पर नूंह का चौतरफा विकास करवाया जाएगा।

Tags: Abhay Singh ChautalaBhartiya Janta Party (BJP)ChandigarhChandigarh tricity News By NavTimes न्यूज़HaryanaHaryana Parivartan Yatra'JumlaMewatNavtimes न्यूज़PanchkulaSlogan
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Deputy Commissioner

Deputy Commissioner आर के सिंह ने प्रधानमंत्री के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम को लेकर तैयारियों की समीक्षा की

2 years ago
सोनी सब

सोनी सब के इत्ती सी खुशी के सेट पर सुम्बुल तौकीर खान के चुलबुले अंदाज़ पर बोले ऋषि सक्सेना ने कहा- “मैंने उसके पंच को हल्के में ले लिया था!”

8 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Raising Superstars Launches 'Prodigy Pathway' – India's First AI-Powered, In-Home Preschool

Raising Superstars Launches 'Prodigy Pathway' – India's First AI-Powered, In-Home Preschool

May 12, 2026
TRST01 Unveils AI native Carbon Intelligence Platform Across India, Singapore and the Gulf for the Global South

TRST01 Unveils AI native Carbon Intelligence Platform Across India, Singapore and the Gulf for the Global South

May 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)