• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Saturday, August 22, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

Sports Budget: खिलाड़ी जमकर खेलें, नहीं होने दी जाएगी बजट की कमी : सीएम योगी

by नवटाइम्स न्यूज़
October 8, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
Sports Budget

प्रयागराज। Sports Budget: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत प्रत्येक क्षेत्र में नित नई ऊंचाई को प्राप्त कर रहा है। कभी उपेक्षित रहे खेलों में भी पूरे देश में तेजी के साथ प्रगति हो रही है। अब तक प्रयागराज की पहचान संगम नगरी के रूप में रही है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय समेत अन्य शैक्षणिक संस्थानों के चलते इस जनपद का नाम था।

महर्षि भरद्वाज ने पहले गुरुकुल की स्थापना इसी पावन धरा पर की थी। दुनिया के सबसे बड़े उच्च न्यायालय के रूप में इस धरती को जाना जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों की मेरिट भी प्रयागराज के महत्व को कई गुना बढ़ाता है। अब इन से अलग प्रयागराज खेल के क्षेत्र में भी देश और दुनिया में नाम रोशन कर रहा है।

अमिताभ बच्चन के नाम पर होना भी एक उपलब्धि(Sports Budget)

मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम म्योहाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के स्वर्ण जयंती समारोह के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कला जगत के महानायक अमिताभ बच्चन के नाम से अब इस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को जाना जाता है। यह भी बड़ी उपलब्धि है। कहा कि किसी भी संस्था-संस्थान के लिए स्वर्ण जयंती महत्वपूर्ण होता है। इसलिए इस कांप्लेक्स को और आगे ले जाने के लिए सभी मिलकर प्रयास करें।

स्मार्ट सिटी योजना से खेलों पर सौ करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च

राज्य सरकार अब तक इसे बढ़ाने में सहयोग करती रही है। अब और भी ज्यादा करेगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा किया कि खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयागराज में स्मार्ट सिटी योजना के तहत 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें 60 करोड़ रुपये म्योहाल कांप्लेक्स में खेल गतिविधियों के विकास में खर्च होंगे। बताया कि विभिन्न स्कूलों और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 10-10 करोड़ तथा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में खेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए सात करोड़ रुपये खर्च होंगे।

ओपन एयर जिम, बच्चों के खेलकूद, नौकायन के लिए भी बजट(Sports Budget)

सीएम ने ओपन एयर जिम के लिए चार करोड़ 25 लाख, 60 स्थानों पर बच्चों के खेलकूद व मनोरंजन के लिए मल्टी एक्टिविटी सेंटर के लिए दो करोड़ 80 लाख रुपये तथा नौकायन के लिए दो करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए।

मेडल विजेता और प्रतिभागियों को किया जा रहा सम्मानित

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलिंपिक, पैरा ओलिंपिक, कामनवेल्थ व एशियाड खेलों में मेडल जीतने वाले तथा प्रतिभाग करने वाले खिलाडिय़ों को राज्य सरकार अब सम्मानित करने लगी है। पहले इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता था। कहा कि गुजरात में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिस्पर्धा चल रही है, जहां यूपी से भी काफी संख्या में खिलाड़ी गए हैैं। उन्हें वातानुकूलित कोच से भेजने की व्यवस्था की गई थी, जबकि पहले उन्हें नान एसी में भेजा जाता था।

गांव-गांव खेल मैदान और मिनी स्टेडियम बनाने पर जोर(Sports Budget)

बताया कि आज हर गांव में खेल के मैदान, ब्लाक स्तर पर मिनी स्टेडियम और जिला स्तर पर स्टेडियम बन रहे हैैं। गांव-गांव ओपन एयर जिम की व्यवस्था हो रही है। कहा कि मेरठ में प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय खोला जा रहा है। उन्होंने म्योहाल कांप्लेक्स के इस कार्यक्रम के लिए उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश विक्रम नाथ के प्रयासों की सराहना भी की।

पूर्व डीएम समेत कई खिलाड़ियों का किया सम्मान

मुख्यमंत्री ने इस कांप्लेक्स में प्रैक्टिस कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता सुहास एलवाई (आइएएस), दमयंती तांबे, अभिनव सिन्हा, मेखला सूबेदार व दिलीप त्रिपाठी को सम्मानित भी किया।

समारोह को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्त नंदी, खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव और अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने भी संबोधित किया।

Tags: allahabad-city-common-man-issuesCM UPCM Yogi Adityanathnews prayagrajsports activityसीएम योगी आदित्यनाथ
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Fortis hospital

FICCI Advantage Healthcare India 2026 Honours Fortis Bannerghatta Road as One of India’s Leading Kidney Transplant Centre

5 months ago
Renovation

सिरसा रेलवे स्टेशन का जल्द होगा काया कल्प: MP सुनीता दुग्गल

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

InfoComm India 2026 to Anchor India's Accelerating Pro AV and Integrated Experience Technology Boom

InfoComm India 2026 to Anchor India's Accelerating Pro AV and Integrated Experience Technology Boom

August 21, 2026
Korea Industry Expo (KoINDEX) 2026 Opens at Yashobhoomi on 27 August

Korea Industry Expo (KoINDEX) 2026 Opens at Yashobhoomi on 27 August

August 21, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)