• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, June 11, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

पीएम मोदी ने प्रोफाइल पिक्चर पर लगाई तिरंगे की तस्वीर, सभी से की यह अपील

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 2, 2022
in राष्ट्रिय
0
प्रोफाइल पिक्चर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में स्वतंत्रता दिवस से पहले अपने सोशल मीडिया के प्रोफाइल पिक्चर को बदल कर उसकी जगह तिरंगा लगा लिया है। उन्होंने सभी देशवासियों से अपने-अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पिक्चर को बदलकर उसकी जगह तिरंगा लगाने को कहा।

पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘ हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, तो आज यानी दो अगस्त विशेष है, हमारा देश हर घर तिरंगा के लिए पूरी तरह से तैयार है, इस आंदोलन के माध्यम से हम सामूहिक रूप से अपने तिरंगा का सम्मान कर रहे हैं। मैंने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल को तिरंगा से बदल दिया है। आप सभी देशवासी भी अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल को तिरंगा से बदलें।’

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सभी देशवासियों से आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर दो अगस्त से लेकर 15 अगस्त के बीच अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर या तिरंगे को सोशल मीडिया प्रोफाइल में लगाकर हर घर तिरंगा अभियान को एक जन आंदोलन में बदलने का आह्वान किया था। पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में कहा था कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान 13 से 15 अगस्त तक एक विशेष आंदोलन हर घर तिरंगा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज को अपने-अपने घरो में फहराकर हर घर तिरंगा आंदोलन को आगे बढ़ाने को कहा।

उन्होंने आगे कहा, ‘दो अगस्त को पिंगली वेंकैया की जयंती है, जिन्होंने राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन किया था। मैं सभी नागरिकों से 2 से 15 अगस्त के बीच सोशल मीडिया के प्रोफाइल पिक्चर में तिरंगा इस्तेमाल करने का निवेदन करता हूं।’

भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी के तहत हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव भारत सरकार की एक पहल है, जिसके माध्यम से स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर देश वासियों को अपने लोगों संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाना है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने सोशल मीडिया के प्रोफाइल पिक्चर में तिरंगे का इस्तेमाल किया है। बिस्वा ने अपने प्रफाइल को तिरंगा से बदलने के साथ-साथ अन्य लोगों से भी अपने-अपने प्रोफाइल में तिरंगे का इस्तेमाल करने को कहा।

Tags: Har Ghar TirangaHar Ghar Tiranga movementnationalnational newsnewsPM ModiTricolourपीएम मोदीहर घर तिरंगा
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Indian team

कोहली के बाद अब रोहित की भी जा सकती है भारतीय टीम की कप्तानी BCCI के फैसले पर टिकी सबकी नजरें|

3 years ago
RIA Advisory

RIA Advisory Achieves HITRUST r2 Certification, Demonstrating Commitment to Cybersecurity and Information Protection

2 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Rustomjee Partners with Rotary Club of Bombay Airport to Advance Water Security and Sustainable Livelihoods in Palghar

Rustomjee Partners with Rotary Club of Bombay Airport to Advance Water Security and Sustainable Livelihoods in Palghar

June 10, 2026
HKTB Launches "Hong Kong Summer Fun": A Season of Events, Experiences and Exclusive Visitor Offers

HKTB Launches "Hong Kong Summer Fun": A Season of Events, Experiences and Exclusive Visitor Offers

June 10, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)