ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 22, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य

असम पहुंचे PM मोदी, CM सरमा ने किया स्वागत, AIIMS समेत 14,300 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन|

आज यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम पहुंचे गए हैं। जहा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका गुवाहाटी एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 14, 2023
in राज्य
0
CM Sarma

आज यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम पहुंचे गए हैं। (CM Sarma) जहा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका गुवाहाटी एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री लगभग 14,300 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

एम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेज का उद्धाटन

पीएम मोदी ने मई 2017 में एम्स गुवाहाटी की आधारशिला रखी थी। इसे 1120 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। एम्स उत्तर पूर्व के लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएगा। (CM Sarma) इसके अलावा, प्रधानमंत्री देश को 500 बेड वाले तीन मेडिकल कॉलेजों यानी नलबाड़ी मेडिकल कॉलेज, नागांव मेडिकल कॉलेज और कोकराझार मेडिकल कॉलेज भी समर्पित करेंगे।

ये भी पड़े – भारतीय युवा कांग्रेस ने अशोक चिंडालिया व आजाद केलनिया की नियुक्ति पर दी शुभकामनाएं|

‘आपके द्वार आयुष्मान’ का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री असम में ‘आपके द्वारा आयुष्मान’ अभियान का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। वे तीन प्रतिनिधि लाभार्थियों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) कार्ड वितरित करेंगे। इसके बाद राज्य के सभी जिलों में लगभग 1.1 करोड़ कार्ड वितरित किए जाएंगे। (CM Sarma) इसके अलावा, पीएम मोदी असम एडवांस्ड हेल्थ केयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट (AAHII) की आधारशिला रखेंगे। यह प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और मेक इन इंडिया के विजन को साकार करने की दिशा में एक कदम है।

‘असम कॉप’ का करेंगे शुभारंभ

पीएम मोदी गुवाहाटी के श्री मंत शंकरदेव कला क्षेत्र में गुवाहाटी हाईकोर्ट के प्लेटिनम जुबली समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे असम पुलिस द्वारा डिजाइन किए गए एक मोबाइल एप्लिकेशन ‘असम कॉप’ का शुभारंभ करेंगे। (CM Sarma) यह मोबाइल एप्लिकेशन अपराध और आपराधिक नेटवर्क ट्रैकिंग सिस्टम और वाहन राष्ट्रीय रजिस्टर के डेटाबेस से अभियुक्तों और वाहनों की खोज की सुविधा प्रदान करेगा।

ब्रह्मपुत्र नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास

प्रधानमंत्री ब्रह्मपुत्र नदी पर पलाशबाड़ी और सुआलकुची को जोड़ने वाले एक पुल का शिलान्यास करेंगे। यह पुल इस क्षेत्र में बहुत जरूरी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इसके अलावा, पीएम डिब्रूगढ़ के नामरूप में 500 टीपीडी क्षमता वाले मेथनॉल संयंत्र की शुरुआत भी करेंगे। (CM Sarma) जिन रेल परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, उनमें दिगारु लुमडिग खंड, गौरीपुर-अभयपुरी खंड, न्यू बोगाईगांव- धूप धारा खंड का दोहरीकरण, रानीनगर जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी खंड का विद्युतीकरण , सेंचोआ-सिलघाट टाउन और सेंचोआ-मेराबाड़ी खंड का विद्युतीकरण शामिल है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

घर के सौंदर्यीकरण से संबंधित परियोजना का शिलान्यास

पीएम मोदी शिवसागर में रंग घर के सौदर्यीकरण से संबंधित परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे। यह परियोजना इस स्थल पर पर्यटकों से जुड़ी सुविधाओं को उन्नत बनाएगी। रंग घर के सौंदर्यीकरण की परियोजना में एक विशाल जल निकाय के चारों ओर निर्मित और अहोम राजवंश के इतिहास को प्रदर्शित करने वाला फाउंटेन-शो, नाव की साहसिक सवारी के लिए जेटी के साथ बोट हाउस, स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए कारीगर गांव, भोजन प्रेमियों के लिए विविध जातीय व्यंजन जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। (CM Sarma) शिवसागर में स्थित रंग घर अहोम संस्कृति एवं परंपराओं को चित्रित करने वाली सबसे प्रतिष्ठित संरचनाओं में से एक है। इसे 18वीं शताब्दी में अहोम राजा स्वर्गदेव प्रमत्त सिंहा ने बनवाया था।

बिहू नृत्य प्रदर्शन का बनेगा रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री मोदी एक विशाल बिहू नृत्य का भी अवलोकन करेंगे। इसका आयोजन असम के बिहू नृत्य को असमिया लोगों की सांस्कृतिक पहचान और जीवन के शुभंकर के रूप में विश्व स्तर पर प्रदर्शित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में एक ही स्थान पर 10 हजार से अधिक बिहू कलाकार भाग लेंगे और दुनिया के सबसे बड़े बिहू नृत्य प्रदर्शन की श्रेणी में एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेंगे। (CM Sarma) इस कार्यक्रम में राज्य के 31 जिलों के कलाकार भाग लेंगे और अपने देश के साथ-साथ अपने राज्य का नाम रोशन करेंगे|

Tags: AIIMSassamAssam News By NavTimes न्यूज़CM Himant Biswa SarmaKokrajhar Medical CollegeNagaon Medical CollegeNalbari Medical CollegePM inaugurated new projectsPrime Minister Narendra Modi
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Farewell

सलाह के प्रदेशाध्यक्ष गुरदीप सैनी सेवानिवृत, सम्मान पूर्वक विदाई (Farewell) दी

3 years ago
Yojana

महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

October 21, 2026
Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

October 21, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In