ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, November 22, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

राष्ट्र के नाम संबोधन में 83 मिनट बोले पीएम मोदी, जानें क्या है सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड?

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 15, 2022
in राष्ट्रिय
0
भाषण

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री जी का भाषण: भारत आज 15 अगस्‍त के मौके पर अंग्रेजी हुकूमत से अपनी आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है। इस कारण देश में जश्‍न का माहौल है। पूरब से लेकर पश्चिम और उत्‍तर से लेकर दक्षिण तक देश के कोने-कोने में लोग ‘आजादी का अमृत महोत्‍सव’ मना रहे हैं और इसके तहत चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का हिस्‍सा बन रहे हैं।

आज इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्‍ली में स्थित लाल किले की प्राचीर से नौवीं बार राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराकर देशवासियों को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने तोड़ा इस साल अपना रिकॉर्ड

मालूम हो कि साल 2014 में देश के प्रधानमंत्री के पद पर आसीन होने के बाद से प्रधानमंत्री मोदी लगातार स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से झंडा फहराते रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दरमियान साल 2016 में 94 मिनट तक भाषण देकर देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी थीं और अपनी बात रखी थीं।

लाल किले से पीएम मोदी के भाषण की यह सबसे लंबी अवधि थी और अपने इस रिकॉर्ड को उन्‍होंने इस साल एक घंटे 24 मिनट और चार सेकेंड तक भाषण देकर तोड़ दिया।

लाल किले से उनकी भाषण की अवधि

  • 2014 में 65 मिनट
  • 2015 में 88 मिनट
  • 2016 में 94 मिनट
  • 2017 में 56 मिनट
  • 2018 में 83 मिनट
  • 2019 में 92 मिनट

इस साल उन्‍होंने लगभग डेढ़ घंटे तक लगातार बोलकर अपने अब तक के लाल किले से भाषण देने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

पंडित नेहरू के रिकॉर्ड को पीएम मोदी ने 2015 में तोड़ा 

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सन् 1947 में देश की आजादी के मौके पर 72 मिनट का भाषण दिया था। साल 2015 तक इसे ही लाल किले की प्राचीर से दिया गया सबसे लंबा संबोधन माना जाता रहा जिसे पीएम मोदी ने 2015 में 88 मिनट तक भाषण देकर तोड़ दिया।

सबसे ज्‍यादा बार देश को संबोधित करने वाले पीएम

  • सन् 1947 में भारत के आजाद होने के बाद से स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर सर्वाधिक बार भाषण देने वाले प्रधानमंत्रियों की सूची में प्रधानमंत्री नेहरू का स्थान प्रथम है। उन्‍होंने कुल 17 बार आजादी के मौके पर देश को संबोधित किया है।
  • उसके बाद इस सूची में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी शामिल है, उन्‍होंने 15 अगस्‍त के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से 16 बार देश का संबोधन किया है।
  • तीसरे नंबर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रहे। उन्‍होंने साल 2004 से 2014 तक अपने कार्यकाल में 10 बार स्‍वतंत्रता दिवस पर राष्‍ट्र के नाम अपना संबोधन प्रस्‍तुत किया।
  • उनके बाद चौथे नंबर पर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के नाम एक और रिकॉर्ड

इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज है और वह ये कि स्‍वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्‍य पर लाल किले की प्राचीर से सबसे अधिक बार ध्‍वजारोहण करने वाले वह गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं।

इस साल के आंकड़े को मिलाते हुए वह अब तक कुल नौंवी बार आजादी के मौके पर लाल किले की प्राचीर पर झंडा फहरा चुके हैं। उनसे पहले भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था। साल 1998 से 2003 के बीच वह कुल छह बार झंडा फहरा चुके हैं।

Tags: Independence DayIndependence Day 2022Independence Day 2022 IndiaIndia Celebrates Independence dayLongest Speech of pmmodinationalnewsPM ModiPM Narendra Modi
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

गठिया

गठिया की समस्या से छुटकारा पाने में मददगार है ये एक एक्सरसाइज

4 years ago
पेट्रोल पंप

पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर महिला से 35.15 लाख ठगे, बाप-बेटा गिरफ्तार

5 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected by 2030

India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected by 2030

November 21, 2026
Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for Manufacturing, Innovation and Exports

Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for Manufacturing, Innovation and Exports

November 21, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In