ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में पुलिस मुठभेड़, खनन माफिया जफर गिरफ्तार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 15, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
खनन माफिया

मुरादाबाद। खनन माफिया जफर गिरफ्तार: सीएम के आगमन से पहले शनिवार तड़के मुरादाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। उत्‍तराखंड के कुंडा थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में हुई मुठभेड़ के आरोपित एक लाख केे इनामी खनन माफिया जफर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जफर को पाकबड़ा पुलिस ने पाकबड़ा-अगवानपुर बाइपास पर घेराबंदी करके मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में जफर के पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही के हाथ में गोली लगी है। दोनों घायलों को जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। खनन माफिया जफर पर पुलिसकर्मियों की हत्‍या के प्रयास का भी आराेप है।

एसडीएम से अभद्रता कर छुड़ा ले गए थे खनन भरे डंपर

बीते 13 सितंबर को ठाकुरद्वारा क्षेत्र में अवैध खनन के डंपर पकड़े जाने पर खनन माफिया एसडीएम ठाकुरद्वारा परमानंद सिंह व खनन टीम से अभद्रता करते हुए डंपर छुड़ा खनन माफियाले गए थे। इसके बाद सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने जिले के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी। तभी से ठाकुरद्वारा पुलिस खनन माफिया जफर की तलाश कर रही थी। आरोपित पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। इसी सिलसिले में अक्टूबर की शाम पुलिस ठाकुरद्वारा से उसका पीछा करते हुए उत्तराखंड के भरतपुर गांव में पहुंच गई थी। इस दौरान वह ज्येष्ठ उप ब्लाक प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर के घर जाकर छिप गया था।

यूपी पुलिस की उत्‍तराखंड में भी जफर से हुई थी मुठभेड़  

ठाकुरद्वारा पुलिस और एसओजी की टीम ने जब जफर की घेराबंदी की तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस को बंधक बना लिया। पुलिस कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की गई। इस दौरान दो पुलिस कर्मियों के गोली लगी, जबकि कुल नौ पुलिस कर्मी घायल हो गए। किसी तरह मौके से टीम बचकर बाहर आई। इस घटना के दौरान एक महिला की मृत्यु हो गई थी। खनन माफिया मुहम्मद जफर डिलारी थाना क्षेत्र के कांकरखेड़ा गांव का निवासी है।

एडीजी ने घोषित किया था  एक लाख का इनाम 

घटना के बाद उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की पुलिस आमने-सामने है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। वहीं पुलिस खनन माफिया जफर की सरगर्मी से तलाश में जुटी थी। गुरुवार को एडीजी जोन राजकुमार ने माफिया पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया। शनिवार तड़के पाकबड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक लाख का इनाम जफर बाइक से कहीं जा रहा है। पाकबड़ा-अगवानपुर बाइपास पर पुलिस ने आरोपित को पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो आरोपित जफर ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई मेें गोली जफर के पैर में लगी। वहीं मुठभेड़ में एक सिपाही संदीप के हाथ में गोली लग गई।

आरोपित के पास से पिस्‍टल हुई बरामद

मुठभेड़ के बाद एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया भी मौके पर पहुंचे। घायल खनन माफिया जफर व सिपाही संदीप को जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। सीएम योगी आदित्‍यनाथ के आज मुरादाबाद आगमन से पहले पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसी सिटी अखिलेश भदौरिया ने जिला अस्‍पताल पहुंचकर खनन माफिया से पूछताछ की। एसपी सिटी ने बताया कि खनन माफिया जफर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। गोली लगने के चलते उसे जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्‍जे से एक पिस्‍टल और बाइक बरामद हुई है।

Tags: Kashipur Shootout Casemining mafia Zafar arrestedMoradabad Police encounterpolice encounter
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Manipur Government

Manipur Violence : मणिपुर सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी कर्मचारियों के लिए राज्य में लागू होगा ‘काम नहीं, वेतन नहीं’

3 years ago
Skynest

BPTP Skynest Wins Landmark High-Rise Development of the Year at ET NOW Realty Conclave Awards 2026

3 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Meril

Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

September 12, 2026
Manipal University Jaipur

Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

September 12, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In