ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 29, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

ताजमहल पर पुलिस- पीएसी ने पर्यटकों पर बरसायीं लाठियां, मच गई अफरा-तफरी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 12, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
ताजमहल

आगरा। आजादी का अमृत महोत्सव में ताजमहल समेत अन्य स्मारकों पर भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार को तो सुबह से भीड़ प्रबंधन के इंतजाम ध्वस्त नजर आए। पश्चिमी गेट पर एक किमी तक लंबी लाइनें लग गईं। दोपहर में लंबे इंतजार से आजिज आए पर्यटक बेकाबू हो उठे। पर्यटकों को संभालने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। एक युवक को पुलिसकर्मी ने गिराकर पीटा। पर्यटकों को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस को कई बार लाठियां फटकारनी पड़ीं।

ताजमहल पर भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस वालों ने कुछ इस तरह पर्यटक पर कर दी लाठियों की बरसात।

आजादी का अमृत महोत्सव में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एएसआइ ने देशभर के स्मारकों को 15 अगस्त तक पर्यटकों के लिए निश्शुल्क किया हुआ है। सामान्य दिनों में जहां ताजमहल देखने औसतन 20 हजार तक पर्यटक आते हैं, वहीं इन दिनों यह आंकड़ा करीब 50 हजार तक पहुंच रहा है। गुरुवार को भी ताजमहल पर सुबह से पर्यटक उमड़े। 10 बजे तक दोनों गेटों पर लंबी-लंबी लाइनें लग गई थीं।

पुलिस और पीएसी की लाठियों ने न महिलाओं पर रहम किया और न ही बच्चियों पर।

पश्चिमी गेट के बाहर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था। दोपहर दो बजे तक पूर्वी गेट पर दशहरा घाट तक और पश्चिमी गेट पर नीम तिराहा से आगे तक लाइन पहुंच गई। इससे पर्यटकों को स्मारक में प्रवेश के लिए अाधा से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। पश्चिमी गेट पर बेकाबू पर्यटकों ने जबरन प्रवेश की कोशिश की। इससे बच्चे दब गए। पर्यटकों को नियंत्रण में करने के लिए पुलिसकर्मियों को लाठियां फटकारनी पड़ीं। पुलिसकर्मी ने एक पर्यटक को लाठी मारी तो वह गिर पड़ा। इसके बाद भी पुलिसकर्मी ने उस पर लाठियां बरसाना जारी रखा। इसके बाद तीसरे पहर चार बजे के करीब एक बार फिर पर्यटकों पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं। इंस्पेक्टर ताजगंज भूपेंद्र बालियान ने बताया कि पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया है।

लांग वीकेंड में क्या होगा?

शुक्रवार को रक्षाबंधन से चार दिन का लांग वीकेंड शुरू हो रहा है। शुक्रवार को रक्षाबंधन, फिर द्वितीय शनिवार, रविवार और सोमवार को स्वतंत्रता दिवस है। शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के चलते ताजमहल बंद रहेगा, लेकिन शनिवार से सोमवार तक स्मारक देखने को बड़ी संख्या में पर्यटक आ सकते हैं। इससे ताजमहल पर हालात बिगड़ सकते हैं। अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. राजकुमार पटेल ने बताया कि भीड़ प्रबंधन के इंतजाम किए जा रहे हैं। अगली बार जब भी स्मारक में पर्यटकों का प्रवेश निश्शुल्क होगा तो प्रभावी व्यवस्थाएं की जाएंगी, जिससे कि स्थिति काबू में रहे।

Tags: agra-city-common-man-issuesAzadi Ka Amrit MahotsavLathi Chargelathi charge in taj mahalnational newsnewsstateTaj Mahal
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Apollo Proton Cancer Cente

Apollo Proton Cancer Cente ने सिर और गर्दन के कैंसर के लिए उत्कृष्टता केंद्र लॉन्च किया

3 years ago
वित्त मंत्री

Pakistan के वित्त मंत्री ने अपनी ही सरकार को दी चेतावनी, “विदेशी कर्ज चुकाने में श्रीलंका की तरह कर सकते हैं डिफॉल्ट”

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

October 28, 2026

Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India 2026

October 28, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In