ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, October 10, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

बाधारहित निरन्तर शिपिंग के उद्देश्य से पोर्टर (Porter) ने सम्पूर्ण भारत में इंटरसिटी कूरियर सर्विस की शुरुआत की

सिर्फ 40 रूपए से शुरू यह सर्विस, भारतवर्ष में 19000 से अधिक स्थानों पर वैल्यू-पैक्ड डिलीवरीज़ सुनिश्चित करती है ~

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 18, 2023
in राष्ट्रिय
0
Porter

18 जुलाई 2023: भारत की सबसे बड़ी तकनीकी पर आधारित और ऑन-डिमांड लॉजिस्टिक्स कंपनियों में से एक, पोर्टर (Porter) ने अपनी इंटरसिटी कूरियर सर्विस को आरम्भ करने की घोषणा की है। उक्त सर्विस का उद्देश्य देश भर में वस्तुए ट्रांसपोर्ट करने के तरीके में सकारात्मक बदलाव लाना है। यह तकनीक-सक्षम इंटरसिटी डिलीवरी पेशकश, ग्राहकों की एक विस्तृत श्रृंखला को विश्वसनीय, किफायती और बाधारहित डोरस्टेप पिकअप और डिलीवरी सर्विसेस प्रदान करके लॉजिस्टिक्स परिदृश्य को आसान और सहज बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इन ग्राहकों में छोटे और मध्यम आकार के उद्यम, खुदरा व्यवसाय और नियमित उपभोक्ता शामिल हैं।

पोर्टर, इंटरसिटी लॉजिस्टिक्स के लिए एक सहज और संगठित समाधान की आवश्यकता को बखूबी पहचानता है। इस प्रकार, इसकी यह नई सर्विस बिना किसी अतिरिक्त शुल्क या न्यूनतम ऑर्डर आवश्यकताओं के डोरस्टेप पिकअप सुनिश्चित करके अद्वितीय सुविधा प्रदान करती है। शुरुआती रूप से, इस सर्विस की उपलब्धता 20 किलोग्राम तक वजन वाले शिपमेंट्स के लिए है, जो पूरे भारत में मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता, सूरत, अहमदाबाद और कोयंबटूर सहित कुल 19,000 से अधिक पिन कोड्स या क्षेत्रों तक तेज़ और सुरक्षित ट्रांसपोर्टेशन प्रदान करती है। आने वाले महीनों में, सभी तरह के व्यवसायों के लिए एक बहुमुखी लॉजिस्टिक्स समाधान के रूप में अपनी उपस्थिति को सुदृढ़ करते हुए, पोर्टर (Porter) अपनी इंटरसिटी कूरियर क्षमताओं में इजाफा करेगा और साथ ही अन्य भारतीय शहरों में भी अपना विस्तार करेगा।

ये भी पड़े –जेके टायर ( JK Tyre) ने गुजरात में 5वें ट्रक व्हील्स शोरूम का उद्घाटन करते हुए अपनी खुदरा उपस्थिति का विस्तार किया

‘मूविंग अ बिलियन ड्रीम्स, वन डिलीवरी एट अ टाइम’ के अपने उद्देश्य के साथ पोर्टर, इंटरसिटी ग्राहकों को अनेक शहरों में सामान भेजने में सक्षम बनाता है, ताकि उन्हें वैकल्पिक सर्विस प्रोवाइडर्स की तलाश करने की समस्या से राहत मिल सके। यह सर्विस इंटरसिटी लॉजिस्टिक्स इंडस्ट्री में प्रमुख समस्याओं को संबोधित करती है, जिसमें डोर-टू-डोर पिकअप विकल्पों की कमी और सस्ती एवं विश्वसनीय सर्विसेस की आवश्यकता शामिल है। ग्राहक सिर्फ पोर्टर के उन्नत टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म का लाभ ही नहीं उठा सकते हैं, बल्कि ‘डिलीवरी है? हो जायेगा’ के आश्वासन के साथ पारदर्शी मूल्यों और समय पर डिलीवरी के साथ एक सुव्यवस्थित अनुभव का आनंद भी ले सकते हैं।
इस घोषणा के बारे में बात करते हुए, श्री उत्तम डिग्गा, सीओओ और सह-संस्थापक, पोर्टर (Porter), ने कहा, “हम अपनी नई इंटरसिटी कूरियर सर्विसेस की शुरुआत करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं, जिसका उद्देश्य लॉजिस्टिक इंडस्ट्री की खामियों को खत्म करना और हमारे मूल्यवान ग्राहकों के लिए बाधा रहित, विश्वसनीय और किफायती समाधान प्रदान करना है। हमने अपनी इंटरसिटी कूरियर सर्विस में कुशलता और निर्बाधता की समान गुणवत्ता स्थापित करने का लक्ष्य साधा है, जैसा कि हम अपने इंट्रासिटी लॉजिस्टिक्स के लिए यह विकसित करने में सक्षम रहे हैं।”

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

पोर्टर की विश्वसनीयता इंटरसिटी कूरियर सर्विसेस के मूल में निहित है। पोर्टर उन्नत ट्रैकिंग तकनीक और एक सुदृढ़ लॉजिस्टिक्स नेटवर्क का लाभ उठाते हुए, यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक शिपमेंट को अत्यंत सावधानी से संभाला जाए और समय पर संबंधित गंतव्य तक पहुँचाया जाए। वास्तविक समय के ट्रैकिंग अपडेट और समर्पित ग्राहक सहायता के माध्यम से, प्रत्येक व्यवसाय और ग्राहक के लिए यह जानना निश्चित तौर पर राहत का विषय होता है कि पूरी ट्रांसपोर्टेशन प्रक्रिया के दौरान उनका पैकेज सुरक्षित हाथों में हैं।

पोर्टर (Porter) की इंटरसिटी कूरियर सर्विसेस की उपलब्धता अब भारत के प्रमुख शहरों में हैं, और ग्राहक यूज़र-फ्रेंडली पोर्टर मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से शिपमेंट्स बुक कर सकते हैं। पोर्टर की इंटरसिटी कूरियर सर्विसेस और इसकी विशेषताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए [ऐप लिंक] को विज़िट करें।

Tags: Porterporter intercity courier swervicePorter launches Intercity Courier ServicePorter launches Intercity Courier Service across India
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

CS Academy

Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

5 months ago
Hing

सब्जी में डालने वाला हींग केवल मसाले का में ही नहीं बल्कि कई बीमारियों में भी है उपयोगी,जाने पूरी खबर|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Crompton

Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

September 13, 2026
PayU

PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

September 13, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In