इनामी बदमाश सनी काकरान ने घर में घुसकर LLB के छात्र को मारीं ताबड़तोड़ सात गोलियां, तलाश में जुटी STF
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 31, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

इनामी बदमाश सनी काकरान ने घर में घुसकर LLB के छात्र को मारीं ताबड़तोड़ सात गोलियां, तलाश में जुटी STF

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 20, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
3
काकरान

मेरठ। मेरठ के पावली खुर्द गांव में शुक्रवार को दिन निकलते ही एक लाख के इनामी सन्‍नी काकरान समेत तीन हमलावरों ने घर में घुसकर एलएलबी के छात्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आधा दर्जन से अधिक गोली छात्र के शरीर को भेद गई। फायरिंग में छात्र का छोटा भाई बच गया, जो मकान की दीवार कूद कर भाग गया। घायल छात्र को गढ़ रोड स्थित न्यूट्रिमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गईं। पुलिस ने घटनास्थल से 15 खोखे बरामद किए हैं। पुलिस गैंगस्‍टर की तलाश में जुट गई है। वहीं इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि कई गोलियों से घायल प्रयाग चौधरी की उपचार के दौरान मौत हो गई है, पंचनामा भरकर शव मोर्चरी पहुंचाने की कार्रवाई की जा रही है।

शोर सुनकर बाहर निकले स्‍वजन : कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र गांव पावली खुर्द निवासी किसान निरंकार चौधरी ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार सुबह 5:45 बजे उनके मकान के मुख्य गेट खुले हुए थे। इसी बीच पावली खुर्द गांव निवासी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज सनी काकरान पुत्र नगेंद्र अपने दो अज्ञात साथियों के साथ सीधे घर में घुस गया। घर के पिछले कमरे में कंप्यूटर पर काम कर रहे निरंकार का 27 वर्षीय बेटा एलएलबी छात्र प्रयाग चौधरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली की आवाज और शोर सुनकर दूसरे कमरों से स्वजन बाहर आए तो हमलावरों ने दोबारा फायरिंग की। जिसमें निरंकार का छोटा बेटा मयंक बाल-बाल बच गया, जो मकान की दीवार कूदकर भागा। इस फायरिंग में निरंकार समेत उनकी पत्नी और मयंक की पत्नी भी बाल-बाल बची है। हमलावर खौफनाक वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

छात्र की हालत गंभीर : चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। प्रयाग खून से लथपथ कमरे में पड़ा था। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को पहले कैलाशी हॉस्पिटल ले गए, उसके बाद न्यूट्रिमा हॉस्पिटल में में ले जाकर भर्ती किया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई गई है चिकित्सकों की मानें तो घायल के गाल, पेट, पैर और सीने पर करीब आधा दर्जन से अधिक गोली लगी है। कंकरखेड़ा सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि गोलीकांड में सनी काकरान निवासी पावली खुर्द का नाम प्रकाश में आ रहा है। जिसने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। न्यूट्रिमा हॉस्पिटल हॉस्पिटल में घायल का उपचार हो रहा है। हमलावरों के घरों पर दबिश दी गई है, जो फरार है। मुकदमा दर्ज कर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दो साल पहले खरीदी गई जमीन का बताया जा रहा विवाद : किसान निरंकार चौधरी ने बताया कि उनकी बहन त्रिचला पत्नी विजयपाल निवासी हाईवे कंकरखेड़ा ने वर्ष 2019 में पावली खुर्द निवासी नगेंद्र से दो बीघा जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर निरंकार तभी से जोतने और बुवाई का काम कर रहे थे। तभी से नगेंद्र समेत उसका बेटा सनी काकरान रंजिश रखता है। पीड़ित पिता का कहना है कि उसी रंजिश के तहत शुक्रवार को सनी ने अपने साथियों साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

एक साल पहले भी घर पर की थी फायरिंग, तब भी दर्ज हुआ था मुकदमा : पीड़ित निरंकार चौधरी ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व भी सनी काकरान ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उनके घर पर फायरिंग की थी। तब कई गोलियां दरवाजे और दीवार में लगी थी। इस मामले में भी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। अगर उस केस में उस पर आगे कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी। संभवत: उसी हौसले की वजह से सनी ने दोबारा से गोलीकांड को अंजाम दिया है।

एक लाख का इनामी है सनी काकरान

मेरठ में एलएलबी छात्र पर हमला करने वाला सनी काकरान एक लाख का इनामी है। आठ दिन से क्राइम ब्रांच की टीम सनी काकरान के पीछे लगी थी। निरंकार चौधरी से सनी काकरान की मुखबरी कराई जा रही थी इसलिए उस पर हमला किया है। सनी काकरान इंचौली के चिंदौड़ी में बसपा नेता मनोज की हत्या और कंकर खेड़ा से जानलेवा हमले में वांछित चल रहा था। सनी काकरान के पीछे नोएडा और मेरठ एसटीएफ तथा मेरठ की क्राइम ब्रांच लगी थी।

Tags: Firing on LLB StudentFiring on LLB Student MeerutFiring on Student In MeerutMeerut Crime Newsmeerut-city-crimenewsstateUP Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

loan

मोदी के सहारे उत्तराखंड का दशक बनाने के इरादे, धामी के लिए बढ़ता loan बना सिरदर्द

4 years ago
SDM

यातायात नियमों की जागरूकता बढ़ाएं, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करें – SDM राजेंद्र कुमार

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Finserv Personal Loan Calculator

Plan Your Finances and EMIs Easily with a Bajaj Finserv Personal Loan Calculator in 2026

March 31, 2026
Ghaziabad

Ghaziabad- Tallest Residential Development Saya Gold Avenue Fully Sold Out

March 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)